छठ पर घर लौटना होगा आसान, राउरकेला से झंझारपुर के बीच 5 नवंबर से चलेगी स्पेशल ट्रेन

झंझारपुर (मधुबनी)
दीपावली और छठ महापर्व पर घर आने की योजना बना रहे बिहार के लोगों के लिए राहत भरी खबर है।

त्योहारों में अपनों के बीच पहुंचने और खुशियां बांटने की चाहत अब आसानी से पूरी हो सकेगी। यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने राउरकेला और झंझारपुर के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है।

तीन-तीन फेरे लगाएगी ट्रेन
रेलवे द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार दोनों दिशाओं में यह ट्रेन तीन-तीन फेरे लगाएगी। ओडिशा और झारखंड से आने वाले प्रवासियों के लिए बिहार पहुंचना अब बेहद सुगम और आरामदायक हो जाएगा।
गाड़ी संख्या 08105 राउरकेला-झंझारपुर स्पेशल 5 से 19 नवंबर तक हर गुरुवार को रवाना होगी।

समय सारणी और रूट
वापसी में गाड़ी संख्या 08106 झंझारपुर-राउरकेला स्पेशल 6 से 20 नवंबर तक प्रत्येक शुक्रवार को चलेगी। राउरकेला से ट्रेन शाम 7 बजे खुलकर अगले दिन शाम 5 बजे झंझारपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन रांची, बोकारो, धनबाद, जसीडीह, किऊल, बरौनी और दरभंगा होकर गुजरेगी।

17 कोच की सुविधा
यात्रियों के सफर को सुलभ बनाने के लिए इस ट्रेन में कुल 17 आईसीएफ कोच लगाए जाएंगे। इसमें जनरल, स्लीपर और थर्ड एसी कोच की सुविधा शामिल रहेगी।

वापसी में झंझारपुर से ट्रेन रात 9 बजे रवाना होकर अगले दिन शाम 7 बजे राउरकेला पहुंचेगी।

अन्य ट्रेनों का भी प्रस्ताव
इसके अतिरिक्त स्थानीय रेल अधिकारियों ने घोघरडीहा से कुर्था और उधना से घोघरडीहा के बीच भी स्पेशल ट्रेन चलाने का प्रस्ताव भेजा है।

इसके अलावा सियालदह-झंझारपुर और हावड़ा-लौकहा रूट पर भी पूजा स्पेशल चलाने की संभावना जताई जा रही है। इन ट्रेनों की आधिकारिक घोषणा भी जल्द होने की उम्मीद है।

Related Posts

सफाई कर्मियों की मांगों पर सरकार का बड़ा फैसला, 20 हजार रुपये तक सैलरी और नियमितीकरण का रास्ता साफ

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात के बाद सफाई कर्मियों ने अपनी हड़ताल खत्म कर दी है। राज्य मंत्री कृष्णा गौर के नेतृत्व में मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर सफाई कर्मियों…

MP वालों की तिजोरी तेजी से भर रही, बैंकों में एक साल में 99 हजार करोड़ रुपये का इजाफा

भोपाल  बचत जब आदत बन जाती है, तो उसका असर सिर्फ पासबुक तक नहीं रहता, वह बाजार से लेकर रोजगार तक दिखाई देता है। 199 वीं स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

ईश फोगाट की बड़ी कामयाबी, NDA में चौथी रैंक पाकर युवाओं के लिए बने मिसाल

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

पंजाब में होगा हॉकी विश्व कप? CM भगवंत मान बोले- मेजबानी के लिए तैयार हैं हम

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581