इजरायल में सरकार गठन पर फंसा पेच, नेतन्याहू विरोधी गठबंधन के पास 67 सांसदों का समर्थन

 नई दिल्ली
 इजरायल में चुनाव में किसी गठबंधन को बहुमत न मिलने से नई सरकार के गठन की तस्वीर साफ नहीं हुई है। वैसे गादी आइसेनकोट के नेतृत्व वाले मध्यमार्गी गठबंधन की अरब पार्टियों के गठबंधन से समझौते के लिए वार्ता चल रही है। लेकिन प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खास लिकुड पार्टी के नेता आमिर ओहाना को संसद नीसेट के स्पीकर पद से हटाने पर विपक्षी खेमे में सहमति बन गई है।

इस बीच देश में पिछले 10 वर्षों में हुए चुनावों में बहुमत न मिल पाने से पैदा हुई समस्या से निपटने के लिए सीधे प्रधानमंत्री चुने जाने के प्रस्ताव पर चर्चा तेज हो गई है। वैसे इस तरह का प्रस्ताव 2021 में किसी दल या गठबंधन को बहुमत न मिलने पर बेंजामिन नेतन्याहू ने किया था।

एएनआइ के अनुसार इस बार प्रधानमंत्री पद के लिए सीधे चुनाव पर चर्चा मौजूदा विपक्षी खेमे में शुरू हुई है। सरकार गठन की तस्वीर न बनने पर शुक्रवार को गठित होने वाली संसद के पहले ही सत्र में इस बाबत प्रस्ताव लाया जा सकता है।

इस प्रस्ताव को वर्तमान सत्ता पक्ष और विपक्ष, दोनों का ही समर्थन मिल सकता है। इस प्रस्ताव को लेकर अरब पार्टियां असमंजस में हैं, उन्हें भी तैयार करने की कोशिश हो रही है।

इससे 120 सदस्यीय नीसेट में बहुमत के लिए बार-बार संकट खड़े होने की समस्या से निजात पाई जा सकेगी। सीधे चुने गए प्रधानमंत्री अपनी पसंद की मंत्री परिषद गठित कर सरकार चला सकेंगे।

इसके लिए प्रधानमंत्री पद पर चुने व्यक्ति को नीसेट में बहुमत की जरूरत नहीं होगी। यह चुनाव और उसके बाद की प्रशासनिक व्यवस्था कुछ वैसी ही होगी जैसी कि अमेरिका में है। अमेरिका में राष्ट्रपति को मतदाता सीधे वोट देकर चुनते हैं।

टाइम्स ऑफ इजरायल के अनुसार शनिवार देर शाम इजरायली शहरों में उमड़े नेतन्याहू सरकार विरोधी लोगों ने मध्यमार्गी गठबंधन और अरब पार्टियों से साथ आकर सरकार बनाने की मांग की।

इन लोगों का कहना था कि बहुमत (मेजोरिटी) मतदान नेतन्याहू सरकार के विरोध में हुआ है, इसलिए विरोधी दलों को एकजुट होकर नई सरकार बनानी चाहिए। इस मांग को लेकर तेल अवीव, बीरशेबा, हाइफा और तईबा में प्रदर्शन हुए हैं।

विदित हो कि नेतन्याहू विरोधी मध्यमार्गी गठबंधन और अरब पार्टियों के पास 67 सांसद हैं जबकि सत्तारूढ़ लिकुड पार्टी के नेतृत्व वाले गठबंधन के पास 53 सांसद हैं। सरकार बनाने के लिए 120 सदस्यों वाली नीसेट में 61 सांसदों का समर्थन चाहिए।

इस बीच नेतन्याहू विरोधी दोनों गठबंधनों में शुक्रवार को नई नीसेट के गठन के साथ ही नेतन्याहू के विश्वस्त आमिर ओहाना को स्पीकर पद से हटाने पर सहमति बन गई है। इसके जरिये बहुमत के आधार पर नेतन्याहू को झटका देने की तैयारी है। विपक्षी खेमे का मानना है कि नेतन्याहू को सत्ता से दूर करने के लिए ओहाना को स्पीकर पद से हटाना जरूरी है।

Related Posts

बांग्लादेश में मजदूरों का बड़ा आंदोलन, 12 हजार से 30 हजार टका वेतन की मांग; आगजनी और तोड़फोड़ से तनाव

ढाका बांग्लादेश एक बार फिर से उबल पड़ा है. लगभग 28 महीनों के बाद लोग सड़क पर हैं. पुलिसकर्मियों पर हमले कर रहे हैं, आगजनी और पत्थरबाजी हो रही है.…

जंग खत्म करने के लिए ईरान का नया फॉर्मूला, होर्मुज खोलने की समयसीमा पर बड़ा बदलाव संभव

वाशिंगटन अमेरिका के साथ जंग खत्म करने को लेकर ईरान और कतर के बीच चल रही कूटनीतिक बातचीत में नया मोड़ आया है. ईरानी वार्ताकार रविवार को दोहा से लौट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581