‘अब हिंदू धर्म खतरे में नहीं है?’ उमर अब्दुल्ला की शादी पर AAP विधायक का गोदी मीडिया पर हमला

नई दिल्ली
जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने हाल ही में एक निजी समारोह में वरिष्ठ टीवी पत्रकार निधि राजदान के साथ शादी रचा ली। दोनों ने शनिवार को सोशल मीडिया के जरिए इस बात की जानकारी दुनिया को दी। सीएम के इस तरह हिंदू महिला से शादी करने के बाद जम्मू-कश्मीर की डोडा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मेहराज मलिक ने राज्य के मुख्यमंत्री को बधाई दी, साथ ही ऐसा करते हुए उन्होंने धर्म के तथाकथित ठेकेदारों और दिन-रात हिंदू-मुस्लिम करने वाले न्यूज चैनलों को लेकर अपना गुस्सा भी जाहिर किया।

AAP विधायक ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए अपनी बात रखी और इस दौरान 'लव जिहाद' को लेकर अपने-अपने चैनलों पर शो करने वाले न्यूज चैनलों को 'गोदी मीडिया' (सरकार के चहेते) बताते हुए, उन पर जानबूझकर ऐसे मुद्दों को को उठाते हुए भाजपा को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाया। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा, 'शादी के लिए उमर अब्दुल्ला साहब को बधाई। लेकिन अब 'गोदी मीडिया' कहां है? जो 'लव जिहाद' पर प्राइम-टाइम डिबेट चलाता है? क्या वे इसका इस्तेमाल सिर्फ BJP को फायदा पहुंचाने और गरीब लोगों को निशाना बनाने के लिए करते हैं? क्या अब हिंदू धर्म खतरे में नहीं है?'

इसके बाद अपनी पोस्ट में उन्होंने मुस्लिम धर्म के विद्वानों के रवैये को लेकर भी सवाल उठाए और उन पर अमीर-गरीब लोगों के लिए अलग-अलग रवैया अपनाने का आरोप लगाया। अपनी पोस्ट में आगे उन्होंने सवाल उठाते हुए पूछा कि 'क्या मुस्लिम विद्वान बता सकते हैं कि मुसलमानों के लिए ऐसी शादी जायज है? यानी किसी दूसरे धर्म के व्यक्ति से शादी करना, वह भी इस्लाम कबूल किए बिना? अमीरों और गरीबों के लिए अलग-अलग नियम क्यों हैं? इसी शादी को लेकर शेयर की अपनी पोस्ट में मलिक ने लिखा था कि 'धर्म के ठेकेदार अब चुप क्यों, सब फतवे और धर्म के रक्षक बस गरीब लोगों के लिए होते हैं।'
जम्मू-कश्मीर की डोडा सीट से आम आदमी पार्टी (AAP) के विधायक और पार्टी की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मेहराज मलिक।

बता दें कि राज्य के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को एक निजी समारोह में कश्मीरी पंडित परिवार से आने वाली निधि राजदान के साथ शादी की। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए शनिवार को अपनी शादी की जानकारी दी और अपनी पोस्ट में लिखा, 'कल एक नए सफर की शुरुआत हुई।' इस दौरान अपनी पोस्ट के साथ उन्होंने अपनी नई नवेली पत्नी के साथ चार तस्वीरें भी शेयर कीं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह विवाह समारोह शुक्रवार (30 अक्टूबर) को दोनों परिवार के सदस्यों की मौजूदगी में आयोजित हुआ। जिसमें उमर के पिता फारूक अब्दुल्ला और माता मौली, उनकी तीन बहनें तथा अन्य करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। जबकि निधि के पिता और वरिष्ठ पत्रकार एमके राजदान और उनकी मां सरला राजदान भी समारोह में मौजूद थीं। सूत्रों ने बताया कि दोनों की शादी विशेष विवाह अधिनियम के तहत हुई।

उमर अब्दुल्ला और निधि दोनों की ही यह दूसरी शादी है। उमर अब्दुल्ला (उम्र 56 वर्ष) की पहली शादी पायल नाथ के साथ 1994 में हुई थी और उनके दो बेटे जाहिर और जमीर हैं। हालांकि यह कपल साल 2011 से ही अलग-अलग रह रहा था। इन दोनों का तलाक इस साल 31 जुलाई को भारत के सुप्रीम कोर्ट की स्वीकृति के बाद हुआ। कई सालों तक अदालत में लंबित रहे तलाक के इस मामले को इस साल सुप्रीम कोर्ट ने दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते के आधार पर समाप्त कर दिया था। निधि (उम्र- 49 वर्ष) की भी यह दूसरी शादी है।

Related Posts

पेपर लीक, RPSC और खनन लीज पर राजस्थान में सियासी संग्राम, गहलोत ने CM को दिया अल्टीमेटम

जयपुर राजस्थान की राजनीति में त्योहारी सीजन के बीच बड़ा भूचाल आ गया है। जोधपुर में आयोजित एक पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर…

वोट चोरी रैली में नहीं पहुंचे युवा कांग्रेस नेता, 60 पदाधिकारियों पर संगठन का एक्शन

भोपाल मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित कांग्रेस की 'वोट चोरी' रैली में शामिल न होने वाले 60 पदाधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581