उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दिव्यांग धनीराम यादव को प्रदान की स्कूटी, आवागमन होगा आसान

रायपुर

दिव्यांगजनों को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में संवेदनशील पहल करते हुए प्रदेश के उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने विधायक कार्यालय में ग्राम अचानकपुर निवासी दिव्यांग  धनीराम यादव को स्कूटी प्रदान की।  यादव आवास मित्र के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। स्कूटी मिलने से अब उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में आवागमन करने तथा दैनिक कार्यों के संपादन में काफी सुविधा मिलेगी।

 उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने  धनीराम यादव को स्कूटी प्रदान करते हुए कहा कि दिव्यांगजन भी समाज के अभिन्न अंग हैं। उनकी क्षमता, प्रतिभा और आत्मविश्वास को प्रोत्साहित करने के साथ उन्हें आगे बढ़ने के लिए आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। सरकार दिव्यांगजनों के सम्मान, सुविधा और आत्मनिर्भरता के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। ऐसे प्रयासों का उद्देश्य दिव्यांगजनों के जीवन को अधिक सुगम बनाना और उन्हें बिना किसी बाधा के अपने कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करना है।

 उप मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी व्यक्ति को सुविधा उपलब्ध कराना केवल सहायता देना नहीं, बल्कि उसे आत्मनिर्भर बनने और अपने सपनों को पूरा करने का अवसर प्रदान करना भी है। स्कूटी मिलने से  यादव को अपने कार्यों को अधिक सहजता और सुविधाजनक तरीके से करने में मदद मिलेगी। स्कूटी प्राप्त होने पर  धनीराम यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि स्कूटी मिलने से उनके दैनिक आवागमन की परेशानी कम होगी और आवास मित्र के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन करने में भी सहूलियत मिलेगी। यह सहयोग उनके लिए काफी उपयोगी साबित होगा।

Related Posts

अनुराग शर्मा, आरू साहू और बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के गीतों पर झूमे दर्शक

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत, नृत्य और सुरों की शानदार प्रस्तुतियों से सराबोर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति के साथ देश की विविध सांस्कृतिक…

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों के समर्पण, परिश्रम और टीम भावना की सराहना की

भोपाल  राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से हॉक फोर्स, 7वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581