तालिबान के शिक्षा प्रतिबंध के समर्थन में बोले जाकिर नाइक, महिलाओं की पढ़ाई पर टिप्पणी से विवाद

नई दिल्ली

विवादित इस्लामी उपदेशक जाकिर नाइक ने अफगानिस्तान में लड़कियों की पढ़ाई पर तालिबान की पाबंदियों का बचाव किया है। नाइक ने तालिबान के फैसले को सही ठहराते हुए कहा कि लड़कियों की माध्यमिक और उच्च शिक्षा पर रोक स्थायी नहीं है, बल्कि सुरक्षा कारणों व महिला शिक्षकों की कमी के चलते इसे टाला गया है। उसने दावा किया कि अफगानिस्तान में महिलाएं इस्लामी विषयों की पढ़ाई कर रही हैं और शरिया, अरबी व कुरान में मास्टर डिग्री और पीएचडी तक हासिल कर सकती हैं। पाकिस्तान की सामाजिक कार्यकर्ता और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मलाला यूसुफजई के पिता जियाउद्दीन यूसुफजई ने नाइक के तर्क को बेहद निराशाजनक और चिंताजनक बताया।

जाकिर नाइक ने वीडियो में कहा कि उसने तालिबान के प्रतिनिधियों से लड़कियों की शिक्षा पर व्यक्तिगत रूप से बात की है। मीडिया में आने वाली हर खबर सही नहीं होती। तालिबान लड़कियों को छठी कक्षा तक पढ़ने की इजाजत देता है, लेकिन इसके बाद की पढ़ाई के लिए सुरक्षित माहौल और महिला शिक्षकों की उपलब्धता का इंतजार कर रहा है। जब तक पढ़ाई के लिए सही टीचर और सुरक्षित वातावरण नहीं मिलता, तब तक शिक्षा को टालने में कोई परेशानी नहीं है।

जाकिर नाइक को इस बयान पर लगी फटकार
नाइक के बयान पर अफगानिस्तान से जुड़े कई लोगों ने भी नाराजगी जताई। बेल्जियम में रहने वाले अफगानिस्तान के पूर्व सुरक्षा बल सदस्य अजीम शिनवारी ने सवाल किया कि जब लड़कियों को पढ़ने ही नहीं दिया जाएगा तो भविष्य में महिला शिक्षक कहां से आएंगी? उन्होंने नाइक से उनके दावों के सबूत भी मांगे। अफगानिस्तान की निर्वासित संसद की सदस्य मरियम सोलैमंखिल ने भी उनके तर्क का मजाक उड़ाया। उन्होंने कहा कि तालिबान ने जिन महिला शिक्षकों को काम करने से रोक रखा है, उन्हीं के उपलब्ध होने का इंतजार किया जा रहा है।

26 लाख से ज्यादा लड़कियां शिक्षा से वंचित
यूनिसेफ की अगस्त में जारी रिपोर्ट के मुताबिक, अफगानिस्तान में 26 लाख से ज्यादा लड़कियां माध्यमिक शिक्षा से वंचित हैं। तालिबान के 15 अगस्त 2021 को सत्ता में लौटने के बाद सितंबर 2021 से लड़कियों की छठी कक्षा के आगे की पढ़ाई बंद है। दिसंबर 2022 से महिलाओं के विश्वविद्यालयों में जाने पर भी रोक लगा दी गई। दिसंबर 2024 में महिलाओं के लिए नर्सिंग और मिडवाइफरी सहित मेडिकल ट्रेनिंग संस्थानों में पढ़ाई पर भी पाबंदी लगा दी गई। अफगानिस्तान फिलहाल दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जहां लड़कियों और महिलाओं के लिए माध्यमिक और उच्च शिक्षा के रास्ते बंद हैं।

Related Posts

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 6 राज्यों में विशेष पुनरीक्षण के बाद जारी होगी फाइनल मतदाता सूची

नई दिल्ली भारत निर्वाचन आयोग ने 1 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि मानते हुए 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Summary Revision-…

‘घुसपैठियों के नाम बचा रही कांग्रेस’, राहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा पलटवार

 करनाल    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर एक बार फिर निशाना साधा है. हरियाणा के करनाल में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581