दुर्ग में राज्योत्सव की तैयारियों पर लगा विराम, विधायक के निधन से कार्यक्रम स्थगित

दुर्ग.

छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के अवसर पर एक नवंबर से प्रदेशभर में राज्योत्सव का कार्यक्रम आयोतिज होने वाला है। जिसको लेकर पूरी तरह से तैयारियां हो चुकी है। इस अवसर पर प्रदेश के अलग अलग जिलों में कार्यक्रम आयोजित होंगे। लेकिन इसी बीच एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है।

दुर्ग जिले में एक नवंबर से होने वाले राज्योत्सव कार्यक्रम अचानक स्थगित हो गया। बताया जा रहा है कि यहां एक नवंबर से पांच नवंबर तक राज्योत्सव आया​जित होने वाला था। इसके साथ ही सभी शासकीय कार्यक्रम को भी रद्द कर दिया गया है।

विधायक के निधन के चलते फैसला
दरअसल, छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले की अहिवारा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा कल 30 अक्टूबर को अचानक निधन हो गया। उन्होंने हैदराबाद में इलाज के दौरान अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से राजनीतिक गलियारों में शोक की दौड़ गई। जिसके के चलते दुर्ग में होने वाले पांच दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है। साथ ही सभी शासकीय कार्यक्रम रद्द कर दी गई है। उनके निधन के बाद राज्य सरकार ने कार्यक्रम को रद्द करने का फैसला लिया है।

आज गृहग्राम में होगा अंतिम संस्कार
कोर्सेवाड़ा का कल 30 अक्टूबर को हैदराबाद में उपचार के दौरान निधन हो गया। आज 31 अक्टूबर 8.30 बजे उनका पार्थिव शरीर विमान द्वारा रायपुर एयरपोर्ट लाया जाएगा। इसके बाद पार्थिव देह 10.15 बजे भिलाई स्थित उनके शासकीय आवास लाया जाएगा, जहां सुबह 11 बजे तक का समय अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि के लिए रखा गया है। सुबह 11 बजे भिलाई- 3 निवास से पार्थिव शरीर सुबह 11.30 बजे जवाहरनगर दुर्ग पहुंचेगा। जहां दोपहर 12.30 बजे तक दर्शन के लिए रखा जाएगा, इसके उपरांत जवाहरनगर दुर्ग से ग्राम भेंड्रा के लिए ले जाया जाएगा। पार्थिव देह ग्राम भेण्ड्रा में उनका अंतिम संस्कार होगा। मुख्यमंत्री साय ग्राम भेण्ड्रा पहुंचकर कोर्सेवाड़ा के अंतिम संस्कार में शामिल होकर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।

अहिवारा सीट से थे विधायक
कोर्सेवाड़ा भारतीय जनता पार्टी से पहली बार 2008 में अहिवारा विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। वे दूसरी बार 2023 में इसी विधानसभा क्षेत्र से विधायक और अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष रहे।

उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा: सीएम साय
सीएम विष्णुदेव साय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि, ""भाजपा परिवार के वरिष्ठ नेता एवं अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन की सूचना से स्तब्ध हूँ। सरल व्यक्तित्व, जनसरोकारों के प्रति संवेदनशीलता और संगठन के प्रति अटूट निष्ठा उनकी विशेष पहचान रही। क्षेत्र की जनता के सुख-दुःख में सदैव साथ खड़े रहने वाले श्री कोर्सेवाड़ा जी का जाना हम सभी के लिए गहरी पीड़ा का विषय है। उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। प्रभु श्रीराम से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोकसंतप्त परिजनों और उनके सभी स्नेहीजनों को इस कठिन समय में धैर्य एवं संबल प्रदान करें। ॐ शांति।""

Related Posts

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में दसवें दीपोत्सव को भव्य बनाने की तैयारियां जोरों पर

अयोध्या रामनगरी में दसवें दीपोत्सव पर ऐसा अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा कि मानो त्रेता युग लौट आया हो। श्रद्धालु राम की पैड़ी पर पहुंचते ही ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम…

दीपोत्सव के दशक पर योगी सरकार की ऐतिहासिक तैयारी, आधुनिक तकनीक से सजेगी रामनगरी

दीपोत्सव-2026 दीपोत्सव के दशक पर योगी सरकार की ऐतिहासिक तैयारी, आधुनिक तकनीक से सजेगी रामनगरी *25 एलईडी वैन व 20 डिस्प्ले बोर्ड से जीवंत होगा उत्सव, चप्पे-चप्पे पर सूचना व…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581