एडवांस बुकिंग में ‘रामायण’ का धमाका, 3 घंटे 15 मिनट की फिल्म को मिला U सर्टिफिकेट

मुंबई 

बड़े पर्दे पर भगवान राम की गाथा देखने के लिए दर्शकों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश स्टारर फिल्म ‘रामायण’ रिलीज से पहले लगातार चर्चा में बनी हुई है. फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है. लेकिन उससे पहले कभी इसके भव्य सेट और सितारों के लुक सुर्खियां बटोरते हैं, तो कभी फिल्म के बजट को लेकर चर्चाएं तेज हो जाती हैं. अब फिल्म से जुड़ी दो अहम जानकारियां सामने आई हैं. सेंसर बोर्ड ने इसे रिलीज की मंजूरी दे दी है, वहीं इसकी अवधि भी सामने आ गई है. खास बात यह है कि दर्शकों को सिनेमाघरों में तीन घंटे से ज्यादा समय तक इस महागाथा का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। 

नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी ‘रामायण’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) ने U सर्टिफिकेट दिया है. यानी इस फिल्म को हर उम्र के दर्शक देख सकेंगे. तरण आदर्श के एक पोस्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने शुक्रवार को फिल्म को सर्टिफिकेट जारी किया है. इसके साथ ही फिल्म की थिएटर रिलीज का रास्ता भी साफ हो गया है। 

195 मिनट की होगी फिल्म
‘रामायण’ की अवधि 195 मिनट रखी गई है. यानी फिल्म देखने के लिए दर्शकों को सिनेमाघरों में करीब 3 घंटे 15 मिनट बिताने होंगे. इतने लंबे रनटाइम के साथ यह एक भव्य सिनेमाई अनुभव होने का दावा करती है. फिल्म दो हिस्सों में बनाई जा रही है और यह उसका पहला पार्ट है. इसमें रणबीर कपूर भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण की भूमिका में नजर आएंगे. फिल्म के रनटाइम और सर्टिफिकेट की जानकारी ऐसे समय में सामने आई है, जब इसकी लॉस एंजिलिस प्रीमियर के बाद शुरुआती प्रतिक्रियाएं भी चर्चा में हैं. अब दर्शकों की नजरें इसकी थिएटर रिलीज और पहले दिन की कमाई पर टिकी हैं। 

एडवांस बुकिंग में धमाका
‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग के आंकड़े भी फिल्म को लेकर बढ़ती दिलचस्पी की कहानी बयां कर रहे हैं. सैकनिल्क की 31 अक्टूबर तक के आंकड़ों के मुताबिक,  ‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग में अब तक 19.30 करोड़ रुपये की कमाई हो चुकी है. ब्लॉक्ड सीटों को हटाने पर यह आंकड़ा 16 करोड़ रुपये है. वहीं, शहरों में NCR सबसे आगे है, जहां से फिल्म ने 3.21 करोड़ रुपये की प्री-सेल्स की है. फिल्म की रिलीज में अभी समय बाकी है, ऐसे में टिकटों की बिक्री और प्री-सेल्स कलेक्शन में आगे और इजाफा होने की उम्मीद है। 

भारतीय सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म
‘रामायण’ भारतीय सिनेमा की अब तक की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. फिल्म को दो हिस्सों में तैयार किया गया है और दोनों पार्ट का बजट करीब 4000 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. लेकिन क्या दोनों पार्ट को बनाने में बराबर रुपये लगे या नहीं ये साफ नहीं है. दरअसल, फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे यश पहले बता चुके हैं कि इसमें प्रमोशन भी शामिल है. फिल्म का पहला पार्ट 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाला है. सेंसर बोर्ड की मंजूरी और एडवांस बुकिंग के शानदार आंकड़ों के बाद अब सबकी निगाहें इसके ओपनिंग डे कलेक्शन पर रहेंगी। 

Related Posts

‘कांटे’ फेम डायरेक्टर संजय गुप्ता का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

मुंबई  बॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बहुत ही दर्दनाक और दुखद खबर सामने आ रही है। इंडस्ट्री के मशहूर फिल्ममेकर संजय गुप्ता (57 साल) अब हमारे बीच नहीं रहे। उनके…

प्रियंका चोपड़ा ने बढ़ाया भारतीय फिल्म का हौसला, ‘वी वर हीअर’ को ऑस्कर तक पहुंचाने में करेंगी मदद

फिल्ममेकर प्रणव भसीन की फिल्म 'वी वर हीअर' को अब ऑस्कर की दौड़ के लिए तैयार किया जा रहा है। उनकी मदद के लिए अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने हाथ आगे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

पंजाब की राजनीति में बड़ा उलटफेर, तीनों पूर्व AAP विधायकों ने जॉइन की भाजपा

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581