हरदीप सिंह पुरी के नामांकन को लेकर BJP की बड़ी तैयारी, CM मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष रहेंगे साथ

भोपाल 

भोपाल में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी शनिवार को राज्यसभा उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा केंद्रीय चुनाव समिति ने 28 अक्टूबर को उन्हें मध्य प्रदेश से प्रत्याशी घोषित किया था।

पुरी शुक्रवार देर रात भोपाल पहुंच गए। शनिवार सुबह मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और अन्य जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वे विधानसभा में नामांकन दाखिल करेंगे।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री डॉ. एल. मुरुगन ने 13 अक्टूबर को राज्यसभा की सदस्यता से इस्तीफा दिया था। उनका कार्यकाल अप्रैल 2030 तक था। उनके इस्तीफे से खाली हुई सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

मंत्री कृष्णा गौर बनेंगी प्रस्तावक
इससे पहले मंत्री कृष्णा गौर ने शुक्रवार को हरदीप सिंह पुरी के नामांकन के लिए प्रस्तावक के रूप में भाजपा कार्यालय में सहमति पत्र पर हस्ताक्षर किए।

चुनाव जीतने के लिए कितने विधायकों का समर्थन चाहिए

मध्य प्रदेश की 230 सदस्यीय विधानसभा में राज्यसभा की एक सीट जीतने के लिए सामान्य स्थिति में 116 मतों का कोटा है। हालांकि, कांग्रेस विधायक मुकेश मल्होत्रा मतदान में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

ऐसे में 229 विधायकों के आधार पर चुनावी गणित तय होगा। जीत का कोटा निर्धारित नियमों के अनुसार तय किया जाएगा। बीना विधायक निर्मला सप्रे की स्थिति भी अहम है। वे खुद को कांग्रेस में बताती हैं, लेकिन भाजपा के कार्यक्रमों में भी नजर आती रही हैं।

दलबदल से जुड़े मामले के कारण उनकी स्थिति स्पष्ट नहीं है। उनके वोट को लेकर तस्वीर साफ होने के बाद ही दोनों दलों की प्रभावी संख्या का सटीक आकलन हो सकेगा।

करुणा धाम आश्रम पहुंचे हरदीप सिंह पुरी
केंद्रीय मंत्री व भारतीय जनता पार्टी के मध्य प्रदेश से राज्यसभा प्रत्याशी हरदीप सिंह पुरी ने शनिवार को करुणा धाम आश्रम पहुंचकर आश्रम के पीठाधीश्वर गुरुदेव सुदेश शांडिल्य महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस दौरान पार्टी के प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी, विधायक भगवानदास सबनानी सहित पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Posts

त्यौहारों के मौसम में बांधवगढ़ के वन्यप्राणी भी मना रहे उत्सव

वन्यजीवों की बढ़ती आमद से समृद्ध हो रही बांधवगढ़ की जैव विविधता भोपाल शरद ऋतु के आगमन के साथ ही नागरिकों के साथ ही वन्य प्राणियों के लिये भी त्यौहारों…

दीपावली पर सभी व्यवस्थाएं रहें चाक-चौबंद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

अवैध शराब कतई नही बिकने पाए प्रतिबंधित पटाखों, कार्बाइड गन और कार्बाइड लैंप का उपयोग नही होने पाए मादक पदार्थों की अवैध खेती और इनके उपयोग पर लगाएं रोक धनतेरस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581