न्यूजीलैंड सीरीज से पहले BCCI का बड़ा फैसला, आकिब नबी अब शुरुआती 3 वनडे में भी खेलेंगे

नईदिल्ली 

न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज शुरू होने से पहले भारतीय टीम में बड़ा बदलाव किया गया है. चयन समिति ने तेज गेंदबाज आकिब नबी (Auqib Nabi) को शुरुआती तीन वनडे मुकाबलों के लिए टीम में शामिल कर लिया है. इससे पहले आकिब को सीरीज के चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय स्क्वॉड में जगह मिली थी. अब वह सीरीज की शुरुआत से ही टीम इंडिया का हिस्सा होंगे।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने स्क्वॉड अपडेट जारी कर इसकी जानकारी दी. दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आकिब नबी को पहले आखिरी दो वनडे के लिए चुना गया था, लेकिन अब उन्हें पहले तीन मैचों के लिए भी टीम में शामिल कर लिया गया है। 

पहले तीन वनडे के लिए बदली टीम

शुभमन गिल की कप्तानी में भारतीय टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती तीन वनडे खेलेगी. रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे अनुभवी खिलाड़ियों के साथ श्रेयस अय्यर, केएल राहुल और अक्षर पटेल भी टीम का हिस्सा हैं. तेज गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार और अब आकिब नबी को जगह मिली है। 

पहले वनडे के लिए नीतीश कुमार रेड्डी भी टीम में रहेंगे. बीसीसीआई के अपडेट के मुताबिक, वह सिर्फ पहले मुकाबले के लिए उपलब्ध होंगे। 

चौथे और पांचवें वनडे में भी रहेंगे आकिब
सीरीज के आखिरी दो मुकाबलों के लिए घोषित टीम में भी आकिब नबी का नाम शामिल है. इन मैचों में श्रेयस अय्यर कप्तानी करेंगे, जबकि तिलक वर्मा और कुमार कुशाग्र को भी मौका दिया गया है. शुरुआती तीन वनडे में कप्तान शुभमन गिल होंगे, जबकि चौथे और पांचवें वनडे में कप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर संभालेंगे। 

पहले तीन वनडे के लिए भारतीय टीम
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, अंशुल कंबोज, गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, ईशान किशन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, कुलदीप यादव, नीतीश कुमार रेड्डी (सिर्फ पहला वनडे), आकिब नबी.

चौथे और पांचवें वनडे के लिए भारतीय टीम
श्रेयस अय्यर (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, तिलक वर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर, उपकप्तान), अक्षर पटेल, नमन धीर, आकिब नबी , गुरनूर बरार, ऋतुराज गायकवाड़, अर्शदीप सिंह, कुमार कुशाग्र (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, यश ठाकुर और कुलदीप यादव.

भारत-न्यूजीलैंड वनडे सीरीज 2026 का शेड्यूल

    – पहला वनडे: 4 नवंबर, बुधवार – ईडन पार्क, ऑकलैंड.
    – दूसरा वनडे: 7 नवंबर, शनिवार – Hnry स्टेडियम, वेलिंगटन.
    – तीसरा वनडे: 10 नवंबर, मंगलवार – सेडन पार्क, हैमिल्टन.
    – चौथा वनडे: 13 नवंबर, शुक्रवार – बे ओवल, माउंट माउंगानुई.
    – पांचवां वनडे: 15 नवंबर, रविवार – बे ओवल, माउंट माउंगानुई.

मैच का समय: सभी मुकाबले भारतीय समयानुसार सुबह 7:30 बजे शुरू होंगे.

Related Posts

IND vs NZ: विराट कोहली के बल्ले से निकलेगा शतक! न्यूजीलैंड सीरीज से पहले दिग्गज ने बताई वजह

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच 4 नवंबर से शुरू होने वाली 5 मैचों की वनडे सीरीज का इंतजार फैन्स बेसब्री के साथ कर रहे हैं. इस सीरीज में…

₹14.2 करोड़ के खिलाड़ी पर गिरेगी गाज? CSK मिनी ऑक्शन से पहले बना रही रणनीति

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए मिनी नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपनी टीम में बड़े बदलाव कर सकती है. पांच बार की चैम्पियन टीम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

दिवाली-छठ पर ट्रेन टिकट की टेंशन खत्म! रेलवे ने किया 45 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों का ऐलान

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581