संजय राउत ने किया विजय माल्या का बचाव, बोले- उन्हें भगोड़ा कहना गलत है

मुंबई 

शिवसेना (UBT) सांसद उद्योगपति विजय माल्या के बचाव में उतर आए हैं। उनका कहना है कि माल्या का किसी को धोखा देने का कोई इरादा नहीं था। कारोबार फेल होने के बाद उन्हें भारत छोड़ने के लिए मजबूर होना पड़ा। अपनी नई किताब 'बोध कीर्तन' में उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी तारीफ की है। आपको बता दें कि यह जल्द ही उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे की मौजूदगी में रिलीज होगी।

संजय राउत अपनी इस नई किताब में लिखते हैं कि वे विजय माल्या को काफी करीब से जानते हैं। शिवसेना सांसद ने माल्या को खुशमिजाज, उदार और कई नेताओं से कहीं ज्यादा देशभक्त बताया। उन्होंने कहा कि विजय माल्या की आलीशान जीवनशैली ने उनके बारे में गलतफहमियां पैदा कीं।

भगोड़ा कहने पर भड़के संजय राउत
विजय माल्या को भगोड़ा कहे जाने पर सवाल उठाते हुए संजय राउत अपनी इस नई किताब में लिखते हैं कि जब किंगफिशर के मालिक का कारोबार ठप हुआ और वे कर्ज नहीं चुका पाए तब बैंकों को उनका साथ देना चाहिए था। संजय राउत का कहना है कि पिछले एक दशक में पीएम मोदी की सरकार ने कई उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए हैं। उनके मुताबिक, विजय माल्या को कर्ज माफी की नहीं बल्कि राहत की जरूरत थी।

आपको बता दें कि किंगफिशर एयरलाइंस के बकाया बैंक लोन से जुड़े मामलों में मार्च 2016 में भारत छोड़ने वाले विजय माल्या को 2019 में मुंबई की एक अदालत ने आर्थिक भगोड़ा घोषित कर दिया था।

पीएम मोदी के भाषणों की तारीफ
'दीपस्तंभ' नाम के अध्याय में संजय राउत ने पीएम मोदी के राजनीतिक और गैर-राजनीतिक भाषणों के बीच फर्क बताया है। संजय राउत ने पीएम मोदी के राजनीतिक भाषणों को नीरस और बिना किसी ठोस बात वाला बताया, जबकि वह गैर-राजनीतिक भाषणों को सुनने और पढ़ने लायक मानते हैं। 2022 में अयोध्या में दीपोत्सव के दौरान भगवान राम पर दिए गए पीएम मोदी के भाषण को संजय राउत ने शब्दों में पिरोया गया रोशनी का एक भावुक उत्सव बताया। वे कहते हैं कि भगवान राम के आदर्श हर भारतीय के लिए एक मार्गदर्शक की तरह होने चाहिए।

Related Posts

रिटायरमेंट से पहले अग्निवीरों को मिला एक्सटेंशन, 75% जवानों को सेवा का अतिरिक्त मौका

नई दिल्ली अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। चार साल की सेवा पूरी करने के बाद बाहर होने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को अब दो साल का अतिरिक्त…

TATA की कनेक्टेड कारों पर साइबर अटैक का खतरा, iRA 2.0 और iRA.ev में मिली खामी

 नई दिल्ली टाटा कार्स को लेकर इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) एक वॉर्निंग जारी की है. ये वॉर्निंग टाटा मोटर्स की गाड़ियों से जुड़ी हुई है, जो कंपनी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581