भारत-पाकिस्तान के बीच 8 नवंबर को होगी भिड़ंत, अंडर-19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय टीम का ऐलान

नई दिल्ली
जूनियर क्रिकेट कमेटी ने 5 से 14 नवंबर तक ओमान के मस्कट में खेले जाने वाले ACC पुरुष अंडर 19 एशिया कप के लिए 15 सदस्यीय भारतीय U19 टीम की घोषणा कर दी है। इस टूर्नामेंट में भारत को यूएई, नेपाल और चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ ग्रुप A में जगह मिली है। ग्रुप A और ग्रुप B (बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान और मलेशिया) से टॉप-2 टीमें 12 नवंबर को खेले जाने वाले सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी जबकि खिताबी मुकाबला 14 नवंबर को होगा।

नेपाल से पहला मैच
भारत अपने अभियान की शुरुआत 6 नवंबर को नेपाल के खिलाफ करेगा जिसके बाद 8 नवंबर को पाकिस्तान और 10 नवंबर को यूएई से मुकाबला होगा। टीम की कप्तानी लक्ष्य रायचंदानी को सौंपी गई है जबकि यशवर्धन सिंह चौहान उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे।

आर्यवीर सहवाग की टीम में एंट्री
पूर्व भारतीय दिग्गज सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग को भारतीय U19 टीम में शामिल किया गया है। आर्यवीर ने हाल ही में खेले गए घरेलू अंडर-19 टूर्नामेंट्स और इंडिया ए के मुकाबलों में अपनी आक्रामक और निरंतर बल्लेबाजी से सभी का ध्यान आकर्षित किया था।

अपने पिता की ही तरह विस्फोटक अंदाज में रन बनाने की काबिलियत रखने वाले आर्यवीर ने हालिया मैचों में शानदार प्रदर्शन कर चयनकर्ताओं का भरोसा जीता है। इस एशिया कप में भारत के ऊपरी क्रम को मजबूती देने की जिम्मेदारी आर्यवीर के कंधों पर होगी।

अन्वय द्रविड़ होंगे विकेटकीपर
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय द्रविड़ को बतौर विकेटकीपर-बल्लेबाज टीम में चुना गया है। घरेलू और इंडिया U19 के वार्मअप मैचों में अन्वय ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी और विकेट के पीछे शानदार कीपिंग से सभी को प्रभावित किया है। अपने पिता की तरह तकनीक और धैर्यपूर्ण शैली के साथ खेलने वाले अन्वय ने दबाव के क्षणों में महत्वपूर्ण पारियां खेलकर टीम में अपनी जगह पक्की की है।

भारतीय स्क्वॉड इस प्रकार है:
लक्ष्य रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वी.के. विनीत, यशवर्धन सिंह चौहान (उप-कप्तान), कुशाग्र ओझा, अर्जुन राजपूत, मनाल चौहान, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), रजत बघेल (विकेटकीपर), वी. यशवीर, आर्यन सावसानी, मोहित उल्वा, काव्य पटेल, शाविन विनोद, ईशान सूद।

 

Related Posts

₹14.2 करोड़ के खिलाड़ी पर गिरेगी गाज? CSK मिनी ऑक्शन से पहले बना रही रणनीति

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए मिनी नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपनी टीम में बड़े बदलाव कर सकती है. पांच बार की चैम्पियन टीम…

न इधर के रहे न उधर के! वैभव सूर्यवंशी के करियर को लेकर क्यों बना असमंजस?

नई दिल्ली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए वैभव 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बना सके. लेकिन ओपनिंग में लौटे तो 19 गेंदों पर 45 रन ठोककर अपनी असली ताकत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581