छत्तीसगढ़ में अर्नब की रफ्तार होगी धीमी, कई इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना

रायपुर.

बंगाल की खाड़ी से उठे चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में पिछले दो दिन मौसम का मिजाज बदला रहा. अर्नब का बचा हुआ हिस्सा अब दक्षिण छत्तीसगढ़ और उससे लगे दक्षिण ओडिशा पर अवदाब के रूप से एक्टुव है.

मौसम विभाग ने इस ताकतवर सिस्टम के कमजोर होकर लो प्रेशर एरिया में बदलने की संभावना जताई है. इससे बारिश की गतिविधि में कमी आ सकती है. प्रदेश में गुरुवार को अर्नब के असर से अधिकतर इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हुई. वहीं एक-दो स्थानों पर जमकर बादल बरसे. सबसे अधिक अधिकतम तापमान 24.6 डिग्री दुर्ग में और सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री पेंड्रा रोड में दर्ज किया गया.

रायपुरवालों सावधान! आज भी बारिश के आसार
मौसम विभाग के अनुसार आज रायपुर सहित प्रदेश में अनेक स्थानों पर बारिश होने की संभावना है. उत्तर छत्तीसगढ़ में एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है. रायपुर में आज आसमान सामान्यतः मेघमय रहेगा. एक-दो बार बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं. शहर का अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है.

इन इलाकों में हुई बारिश
वर्षा के मुख्य आंकड़ों के अनुसार, सुकमा, कोंटा, नेरहरपुर और पिथौरा में 7 सेमी बारिश दर्ज की गई. वहीं तोकापाल, दोरनापाल, बड़ेराजपुर, केशकाल, छिंदगढ़, कांकेर, कुकरेल, बलरामपुर, नगरी, बसना, सरोना, कटेकल्याण, बेलरगांव, राजिम, कुसमी, धमतरी, अमलीपदर, प्रेमनगर, देवभोग, मैनपुर, फरसगांव, गादीरास और बागबाहरा में 5 से 6 सेमी वर्षा हुई. इसके अलावा माकड़ी, चारामा, सरायपाली, राजनांदगांव, पलारी, पेंड्रा रोड, मुकडेगा, करपावंड, लोहांडीगुड़ा, गुरुर, नानगुर, पथरिया, रायपुर, धनोरा, बलौदा, अर्जुन्दा, हसौद, छुरा और गरियाबंद में 4 सेमी बारिश दर्ज की गई. कुछ अन्य स्थानों पर इससे कम वर्षा हुई.

कमजोर होगा अर्नब
मौसम विभाग के अनुसार, अवदाब करीब 18 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ रहा है. गुरुवार सुबह 8.30 बजे इसका केंद्र जगदलपुर से लगभग 40 किमी उत्तर-उत्तर-पश्चिम में था. अवदाब के आगे भी उत्तर दिशा में बढ़ने और 30 अक्टूबर सुबह तक कमजोर होकर उत्तरी छत्तीसगढ़ व उससे लगे उत्तर-पश्चिम ओडिशा के ऊपर स्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है.

Related Posts

राज्योत्सव में बस्तर के स्वाद का जलवा, प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थों में लोगों की विशेष रूचि

रायपुर राजधानी नवा रायपुर में चल रहे राज्योत्सव 2026 में कमर्शियल हैंगर में लगा बस्तर फूड्स का स्टॉल लोगों को खूब पसंद आ रहा है। यहाँ प्राकृतिक, पौष्टिक व स्वास्थ्यवर्धक…

‘चेंदरू द्वार’ से ‘संवरते छत्तीसगढ़’ तक : राज्योत्सव में वन प्रदर्शनी सुना रही हरियाली, विरासत और आजीविका की कहानी

रायपुर  छत्तीसगढ़ के 26वें स्थापना दिवस पर नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव स्थल में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग की प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। यहां जंगल और वन्यजीवों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581