दिवाली से पहले किसानों को बड़ा तोहफा, PM किसान योजना की 24वीं किस्त जारी

बनासकांठा

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी कर दी गई है। दिवाली से ठीक पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बनासकांठा में 14,000 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। इसी दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने पीएम-किसान योजना की 24वीं किस्त भी जारी की, जो लगभग 19,000 करोड़ रुपये की है। इसका लाभ 9 करोड़ 30 लाख से ज्यादा किसानों को मिलेगा। बता दें कि मोदी ने जून 2026 में पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त जारी की थी।
योजना के बारे में

फरवरी 2019 में शुरू की गई पीएम-किसान योजना के तहत अब तक 23 किस्तों में पात्र किसानों को 4.47 लाख करोड़ रुपये वितरित किए जा चुके हैं। इस योजना के तहत पात्र भूमिधारक किसान परिवारों को सालाना 6,000 रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं। यह राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) के माध्यम से आधार से जुड़े बैंक खातों में भेजी जाती है।
योजना का लाभ किसे?

पीएम किसान योजना का लाभ उन किसानों को मिलता है जिनकी जमीन का विवरण PM किसान पोर्टल पर दर्ज है, जिनके बैंक खाते उनके आधार कार्ड (UID कार्ड) से जुड़े हुए हैं और जिन्होंने अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी कर ली है। PM किसान की वेबसाइट पर आप यह देख सकते हैं कि आपका नाम योजना की आधिकारिक लाभार्थी सूची में शामिल है या नहीं।
इसे चेक करने का तरीका

स्टेप 1: PM किसान के आधिकारिक पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।

स्टेप 2: 'फार्मर्स कॉर्नर' पर विजिट करें। यह होमपेज पर मिल जाएगा।

स्टेप 3: 'बेनिफिशियरी लिस्ट' चुनें। मेनू में 'बेनिफिशियरी लिस्ट' विकल्प पर क्लिक करना है।

स्टेप 4: अपना राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव चुनें। इसके बाद Get Report पर क्लिक करें। इससे PM किसान योजना के सभी लाभार्थियों के नाम दिखाई देंगे।
e-KYC है जरूरी

योजना के तहत रजिस्टर्ड किसानों के लिए e-KYC अनिवार्य है। अगर किसी किसान ने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है, तो उसकी किस्त रुक सकती है। इसलिए लाभार्थियों को समय रहते अपना e-KYC पूरा कर लेना चाहिए। इसके लिए pmkisan.gov.in पर विजिट करना होगा। इसके बाद होमपेज पर e-KYC विकल्प चुनें। इसके अगले स्टेप में अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा। इसके बाद आधार से जुड़े मोबाइल नंबर पर आए OTP को दर्ज करके वेरिफिकेशन किया जा सकता है। प्रक्रिया पूरी होने के बाद जानकारी सबमिट कर दें। अगर OTP के जरिए e-KYC नहीं हो पा रहा है, तो किसान नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) या स्टेट सेवा केंद्र (SSK) पर जाकर बायोमेट्रिक तरीके से यह प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं।

Related Posts

क्या वायुसेना को वापस मिलेगी रेस कोर्स की जमीन? राजनाथ सिंह के सामने उठी मांग

 नई दिल्ली दिल्ली में भारतीय वायु सेना की जमीन को लेकर केंद्र सरकार के दो महत्वपूर्ण मंत्रालयों और रक्षा प्रतिष्ठान के बीच विवाद की स्थिति बनती दिखाई दे रही है.…

त्रिपुरा में गश्त के दौरान BSF जवानों पर हमला, पुलिस ने 9 लोगों को दबोचा

अगरतला त्रिपुरा के सिपाहीजाला जिले के बॉक्सानगर के आशाबाड़ी इलाके में BSF जवानों पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581