‘शर्ट के बटन खोलने’ से लेकर इनरवियर में सीन तक की डिमांड, राधिका आप्टे ने फिल्म इंडस्ट्री के अनुभव पर तोड़ी चुप्पी

मुंबई 

बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे हमेशा से काफी बोल्ड और बेबाक रही हैं. फिल्म इंडस्ट्री में अपने अनुभवों को लेकर वो हमेशा खुलकर बात करती हैं. हाल ही में अपने आने वाले शो 'अक्का'  के प्रमोशन के दौरान, राधिका ने एक बार फिर एक फिल्म में काम करने के अपने खराब एक्सपीरियंस पर बात की। 

'न्यूज 18' संग इंटरव्यू में राधिका ने एक एक्शन फिल्म में काम करने के दिनों को याद किया. उन्होंने बताया कि उन्हें इनरवियर में शूट करने के लिए कहा गया था. उन्होंने यह भी बताया कि इस तरह की मांगों के खिलाफ आवाज उठाने पर इंटीमेसी को-ऑर्डिनेटर्स को नौकरी से निकाल दिया जाता है। 

इनरवियर में एक्शन सीन की हुई डिमांड

इस बारे में बात करते हुए राधिका आप्टे ने एक फिल्म की शूटिंग का किस्सा सुनाया, जहां उनसे उम्मीद की जा रही थी कि वो इनरवियर में कुछ एक्शन सीक्वेंस करें. राधिका बोलीं- उन्होंने मुझसे कहा था- क्या आप बिना ब्रा के शर्ट पहन सकती हैं और बटन खुले रख सकती हैं? इसपर मैंने उनसे कहा था कि थोड़ा फिजिक्स के बारे में तो सोचों। 

राधिका ने कहा कि फिल्मों में एक्शन सीन करते समय भी एक्ट्रेसेस से ये उम्मीद की जाती है कि वो दर्शकों को लुभाएं. इस बारे में बात करते हुए राधिका बोलीं- मेरी सोच थोड़ी अलग है. जब मैं कोई रोल साइन करती हूं, तो मुझे बहुत साफ-साफ बता दीजिए कि इस किरदार को लेकर आपकी सोच क्या है. मुझे सीन से दो दिन पहले यह मत बताइए, क्योंकि असली दिक्कत वहीं आती है। 

'मेरा यही कहना है कि अगर आपने कोई ऐसा किरदार लिखा है, जो फिल्म में ज्यादातर बिना कपड़ों के रहता है, चाहे आपकी वजह जो भी हो, तो मैं यह जानकर ही साइन करूंगी कि मुझे क्या करना है. लेकिन अगर आप सीन से दो दिन पहले मुझसे इस बात पर सौदेबाजी करते हैं और ऐसे कपड़े पहनने के लिए दबाव बनाते हैं, तो यह बहुत ही मुश्किल हो जाता है। 

राधिका ने आगे बताया कि जब उनके साथ ऐसा कुछ हुआ तो वो बात पूरे दो हफ्तों तक चलती रही. एक्ट्रेस बोलीं- वो मुझसे पूछते रहे- क्या आप यह हिस्सा दिखाएंगी? क्या आपको वो दिखाना चाहिए? यह पूरी तरह से मानसिक रूप से परेशान करने वाला था. यह सच में बहुत निराश करने वाला होता है। 

इंटीमेसी को-ऑर्डिनेटर पर भी दबाव
राधिका आप्टे ने ये भी बताया कि सेट पर इंटीमेसी को-ऑर्डिनेटर भी होते हैं, जो न्यूडिटी और इंटीमेसी वाले सीन्स के लिए नियमों का पालन करते हैं. राधिका ने बताया कि जब प्रोड्यूसर्स ऐसी डिमांड करते हैं, तो वो काफी परेशान हो जाते हैं। 

एक्ट्रेस ने इस बारे में बात करते हुए कहा- आप न्यूडिटी दिखाना चाहते हैं, तो ठीक है, लेकिन मुझे शुरुआत से ही बताएं कि आप क्या चाहते हैं.आखिरी समय में ऐसे सरप्राइज क्यों मिलते हैं? यह बहुत कमाल की बात है कि अब हमारे पास इंटीमेसी को-ऑर्डिनेटर हैं, लेकिन उन्हें भी प्रोड्यूसर्स ही काम पर रखते हैं। 

'मैंने देखा है कि जब इंटीमेसी को-ऑर्डिनेटर एक्टर्स की साइड लेते हैं तो उन्हें नौकरी से निकाल दिया जाता है. यह कोई आसान सिचुएशन नहीं है. हालांकि, उनकी मौजूदगी से बहुत फर्क पड़ा है, लेकिन इससे हमें प्रोटेक्शन नहीं मिली है, क्योंकि या तो उन्हें निकाल दिया जाता है या वो मजबूरी में अपने सुर बदल लेते हैं, या फिर वो अड़े रहते हैं और फिर भी कुछ नहीं होता. आपको वैसे ही परेशान किया जाता है. एक्टर्स अपनी पसंद का कोई इंटीमेसी कोऑर्डिनेटर नहीं रख सकते। 

किस बात का है डर?
हालांकि, राधिका ने यह भी साफ किया कि इंडस्ट्री में आमतौर पर ऐसा नहीं होता है. वो बोलीं- ज्यादातर लोग ऐसे नहीं होते. 10 में से सिर्फ एक सेट पर ऐसा हुआ था. 9 सेट ऐसे हैं, जो पूरे सम्मान के साथ मेरा बहुत अच्छा ख्याल रखते हैं. लेकिन वो एक सेट वाला वाकया फिर भी हो जाता है. दिक्कत यह है कि आप इसके बारे में खुलकर बात भी नहीं कर पाते. मैं आज भी आपको उस फिल्म या प्रोजेक्ट का नाम नहीं बता पा रही हूं. घर वापस जाकर मुझे लगता है कि मैं कब खुलकर अपनी बात कह पाऊंगी? यही असली मसला है और मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं है। 

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581