एनएमडीसी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 का आयोजन

हैदराबाद
एनएमडीसी लिमिटेड ने 26 अक्टूबर 2026 को अपने मुख्यालय, हैदराबाद में "सत्यनिष्ठा से समृद्धि" थीम के तहत सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 की शुरुआत की। श्री विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी) ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सत्यनिष्ठा की शपथ दिलाई, जिसमें संगठन की संचालन के सभी क्षेत्रों में सत्यनिष्ठा, पारदर्शिता और जवाबदेही के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि की गई।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा भारत के माननीय राष्ट्रपति, माननीय उपराष्ट्रपति और माननीय प्रधान मंत्री के संदेशों को पढ़ा गया, साथ ही मुख्य सतर्कता अधिकारी द्वारा केंद्रीय सतर्कता आयोग का संदेश भी पढ़ा गया। इसी तरह, एनएमडीसी की परियोजना इकाइयों में संबंधित परियोजना प्रमुखों द्वारा विभिन्‍न कार्यक्रमों के साथ सभी कर्मचारियों को प्रतिज्ञा दिलवाई गईं, जिससे नैतिक आचरण और गवर्नेन्‍स के प्रति सम्मिलित प्रतिबद्धता को बल मिला।
सतर्कता जागरूकता सप्‍ताह के दौरान, कर्मचारियों और अन्य हितधारकों (स्‍टेक होल्‍डर्स) के लिए निबंध लेखन, क्विज , और वाक् प्रतियोगिता  जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। एकता, अखंडता और सार्वजनिक सेवा के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए भारत रत्न सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में एक ‘’रन फॉर इंटीग्रिटी’’ का भी आयोजन किया जाएगा।
सप्ताह भर चलने वाले इस आयोजन समापन समारोह के साथ सम्‍पन्‍न होगा, जिसके दौरान सतर्कता जागरूकता अभियान के अंतर्गत आयोजित विभिन्‍न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा।
इन पहलों के माध्यम से, एनएमडीसी निवारक सतर्कता, नैतिक शासन और ईमानदारी की संस्कृति के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को दोहराता है, साथ ही, सुस्थिरता और समावेशी समृद्धि के लिए सत्‍यनिष्‍ठा के महत्‍व पर विशेष बल दिया गया है ।

Related Posts

त्योहारों पर महंगे हवाई टिकटों का मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, अदालत ने कही ये बात

नई दिल्ली दिवाली, छठ पूजा और होली के मौके पर हवाई जहाजों के किराये में कई गुना की वृद्धि हो जाती है. हालात ऐसे हो जाते हैं कि बड़े त्‍योहारों…

PM मोदी के मुकाबले राहुल गांधी को बेहतर नेता मानते हैं उमर अब्दुल्ला, बयान चर्चा में

श्रीनगर  जम्मू और कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने बता दिया है कि वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सामने विपक्षा का बेहतर नेता किसे मानते हैं। हाल ही में एक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581