Jio Platforms Share Price: लिस्टिंग के साथ निवेशकों को बड़ा मुनाफा, हर शेयर पर हुई इतनी कमाई

मुंबई 
मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयरों का मार्केट डेब्यू हो गया है. शेयर बाजार में भूचाल के बीच भी Jio Platforms Share लिस्ट 21 फीसदी से अधिक के प्रीमियम पर लिस्ट हुए. 1119 रुपये के अपर प्राइस बैंड की तुलना में कंपनी का शेयर 1358 रुपये पर लिस्ट हुई और  बिखरे हुए बाजार में भी जियो के निवेशकों को शानदार कमाई हुई है. लिस्ट होने के साथ ही जियो प्लेटफॉर्म्स मार्केट वैल्यू के लिहाज से देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई है. बता दें कि पहले पायदान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड है। 

1358 रुपये पर हुई Jio की लिस्टिंग
जियो प्लेटफॉर्म्स के शेयर ने बुधवार को स्टॉक एक्सचेंज में शानदार डेब्यू किया है. NSE पर Jio Platforms Share 1,358 रुपये पर लिस्ट हुआ और ये आईपीओ प्राइस 1119 रुपये की तुलना में 21.40% की बढ़त है. ग्रे-मार्केट प्रीमियम के मुताबिक ही मुकेश अंबानी के शेयरों ने शेयर बाजार में एंट्री ली है। 

मार्केट डेब्यू के साथ जियो प्लेटफॉर्म्स भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन गई है. इसके साथ ही मार्केट कैपिटल के लिहाज से ये देश की दूसरी बड़ी कंपनी बन गई है। 

निवेशकों को हर शेयर पर इतनी कमाई 
जियो प्लेटफॉर्म्स आईपीओ के तहत लॉट साइज 12 शेयरों का तय किया गया था और इस हिसाब से निवेशकों ने एक लॉट के लिए 13,428 रुपये का निवेश किया था. इसका अपर प्राइस बैंड 1119 रुपये था और लिस्टिंग प्राइस 1358 रुपये के हिसाब से देखें, तो निवेशकों को हर एक शेयर पर 239 रुपये का फायदा हुआ है। 

हर लॉट पर कमाई का गणित समझें, तो अगर किसी निवेशक ने एक लॉट के लिए बोली लगाई होगी और 13,428 रुपये का निवेश किया होगा, तो लिस्टिंग के साथ ही उसकी रकम बढ़कर 16,296 रुपये हो गई होगी. यानी हर एक लॉट पर उसे 2868 रुपये की कमाई हुई। 

मैक्सिमम लॉट पर कितना फायदा? 
बता दें कि इस जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ में रिटेल निवेशक अधिकतम 14 लॉट के लिए बोली लगा सकते थे और इसके लिए उन्हें 1,87,992 रुपये का निवेश करना था. ऐसे में मैक्सिमम लॉट पर कमाई का कैलकुलेशन करें, तो इतना निवेश करने वाले निवेशकों की ये रकम लिस्टिंग के साथ बढ़कर 2,28,144 रुपये हो गई होगी. यानी उन्हें एक झटके में 40,152 रुपये का फायदा हुआ होगा। 

30218 करोड़ का था IPO 
गौरतल है कि मुकेश अंबानी की कंपनी जियो प्लेटफॉर्म्स के आईपीओ का साइज 30,218 करोड़ रुपये था और ये आंकड़ा इसे देश के इतिहास का अब तक कासबसे बड़ा IPO बनाता है. ये 21 से 23 अक्टूबर तक सब्सक्रिप्शन के लिए ओपन हुआ था और कंपनी ने 27 करोड़ फ्रेश शेयर जारी किए थे और इनका प्राइस बैंड 1065-1119 रुपये तय किया गया था। 

Jio Platforms IPO को निवेशकों का शानदार रिस्पांस हासिल हुआ था. रिटेल निवेशकों के लिए खोले जाने से पहले इसे एंकर निवेशकों से 2.5 लाख करोड़ रुपये की बोलियां मिली थी. वहीं तीन दिन में ये आईपीओ कुल मिलाकर करीब 22 गुना सब्सक्राइब्ड हुआ था. इसमें क्यूआईबी कैटेगरी को सबसे अधिक 67 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था, जबकि रिटेल कैटेगरी 2.76 गुना भरी थी। 

Related Posts

सेंसेक्स की तूफानी तेजी से निवेशकों की चांदी, क्या बाजार में शुरू हुआ तेजी का नया दौर?

मुंबई  शेयर मार्केट में इन दि‍नों रौनक है. होर्मुज का टेंशन वहीं है, तेल की कीमतें अभी भी 100 के आसपास हैं. डोनाल्‍ड ट्रंप के मनमानी फैसले सामने हैं, फ‍िर…

धनतेरस से पहले खरीदारों को राहत, सोने-चांदी की कीमतों में लगातार गिरावट जारी

नई दिल्ली धनतेरस और दिवाली से चंद दिन पहले सोने-चांदी की कीमतें लगातार घटती जा रही हैं, एक तरह से मंगलवार को फिर से सोने-चांदी के भाव बिखर गए हैं.…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581