मुख्यमंत्री डॉ. यादव की घोषणा के अनुरूप नक्सल प्रभावित 100 गांवों के सर्वांगीण विकास की कार्ययोजना तैयार

100 ग्रामों में 225 करोड़ रुपये से अधिक की राशि से होगें विकास कार्य
14 दिनों में गांवों का भ्रमण कर तैयार की जाएगी कार्ययोजना
सड़क, सिंचाई, पेयजल, बिजली, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर जोर,
कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं वनोपज आधारित रोजगार से ग्रामीणों को जोड़ने की पहल

भोपाल
बालाघाट जिले से नक्सलवाद के खात्मे के बाद अब नक्सल प्रभावित रहे गांवों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन ने व्यापक स्तर पर प्रयास शुरू कर दिए हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर जिले के 100 चिन्हित गांवों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इन गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, मत्स्य पालन और वन उपज आधारित आजीविका के अवसर विकसित करने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने 29 अगस्त 2026 को बालाघाट जिले के बैगा जनजाति बहुल एवं पूर्व में नक्सल प्रभावित रहे क्षेत्रों का भ्रमण कर विशेष पिछड़ी जनजाति बैगा समुदाय के लोगों से संवाद किया था। इस दौरान उन्होंने इन क्षेत्रों के 100 गांवों के समग्र विकास के लिए 225 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत करने की घोषणा की थी। मुख्यमंत्री डॉ. यादव की इस पहल का उद्देश्य लंबे समय तक नक्सलवाद से प्रभावित रहे गांवों में विकास की गति तेज करना, ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना तथा स्थानीय युवाओं एवं परिवारों के लिए रोजगार और आजीविका के स्थायी अवसर विकसित करना है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की घोषणा के क्रियान्वयन के लिए बालाघाट जिला प्रशासन ने कार्ययोजना तैयार करने की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी है। इसके अंतर्गत चिन्हित 100 गांवों में उपलब्ध सुविधाओं, विकास की आवश्यकताओं और ग्रामीणों की समस्याओं का आकलन किया जा रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारियों को गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से सीधे संवाद करने तथा उनकी जरूरतों के अनुरूप विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इन ग्रामों में 225 करोड़ रुपये की राशि के अलावा विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय मद की राशि से भी विकास कार्य कराये जायेंगे।

बुनियादी सुविधाओं के विस्तार पर रहेगा विशेष जोर
चिन्हित गांवों की विकास कार्ययोजना में सड़क, सिंचाई, स्वास्थ्य, पेयजल, बिजली और शिक्षा जैसी आवश्यक सुविधाओं के विस्तार को प्राथमिकता दी जा रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन को बेहतर बनाने, कृषि कार्यों के लिए सिंचाई की उपलब्धता बढ़ाने, पेयजल की समस्या दूर करने तथा स्वास्थ्य सेवाओं और शैक्षणिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में आवश्यकताओं का आकलन किया जा रहा है। इसके साथ ही ग्रामीण परिवारों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के लिए रोजगारमूलक गतिविधियों के विकास पर भी ध्यान दिया जा रहा है। कृषि एवं उद्यानिकी गतिविधियों को प्रोत्साहित करने, पशुपालन और मछली पालन को बढ़ावा देने तथा वन उपज आधारित आजीविका के अवसर विकसित करने की संभावनाओं पर काम किया जा रहा है। इन गतिविधियों के माध्यम से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ाने और ग्रामीणों की आय में वृद्धि करने का लक्ष्य रखा गया है।

100 गांवों को क्लस्टर में बांटकर सौंपी जिम्मेदारी
जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित 100 गांवों को अलग-अलग क्लस्टर में विभाजित किया गया है। सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को इन गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद करने और अपने-अपने विभाग से संबंधित आवश्यकताओं की जानकारी जुटाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अधिकारियों को 14 दिनों के भीतर सभी चिन्हित गांवों का भ्रमण पूरा करने, ग्रामीणों से चर्चा करने तथा आवश्यक विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं। इस दौरान गांवों में उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं की स्थिति, ग्रामीणों की आवश्यकताओं और आजीविका के संभावित साधनों का आकलन किया जा रहा है। इससे प्रत्येक गांव की जरूरत के अनुसार विकास कार्यों की प्राथमिकताएं निर्धारित करने में मदद मिलेगी।

26 अक्टूबर को 15 गांवों में पहुंचीं विभागीय टीमें
26 अक्टूबर को विभिन्न विभागों के अधिकारियों की टीमों ने जिले के पांच विकासखंडों के 15 गांवों का भ्रमण कर ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान अधिकारियों ने गांवों की आवश्यकताओं को समझने, बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं की जानकारी लेने तथा कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन, वन उपज और मत्स्य पालन जैसी आजीविका गतिविधियों की संभावनाओं पर चर्चा की। अधिकारियों की टीम ने लांजी विकासखंड के कट्टीपार, सतोना, बरगुड़ और देवरबेली गांवों का भ्रमण किया। बिरसा विकासखंड के दड़ेकसा, बिलालकसा और सोनगुड्डा गांवों में ग्रामीणों से संवाद किया गया। बैहर विकासखंड के लूद, हिर्री, भर्री, सोनपुरी और बिठली गांवों में भी पहुंचकर विकास संबंधी आवश्यकताओं की जानकारी ली। इसी तरह परसवाड़ा विकासखंड के चालीसबोड़ी और मोहनपुर तथा किरनापुर विकासखंड के सीतापार और बोरवन गांवों का भ्रमण किया गया। इन गांवों में ग्रामीणों से चर्चा कर स्थानीय आवश्यकताओं को समझने और संबंधित विभागों के माध्यम से विकास एवं रोजगारमूलक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए जानकारी जुटाई गई।

ग्रामीणों की जरूरतों के अनुरूप तैयार होंगे विकास प्रस्ताव
गांवों के भ्रमण के दौरान जुटाई जा रही जानकारी के आधार पर संबंधित विभाग अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े विकास कार्यों के प्रस्ताव तैयार करेंगे। इनमें बुनियादी सुविधाओं के विस्तार के साथ ग्रामीणों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ दिलाने तथा आजीविका के साधनों को मजबूत बनाने से संबंधित पहल शामिल होंगी।

 

Related Posts

‘रामपुर में ‘A’ से मिले, बनारस में ‘P’ के घर-दुकान हो लिए, ‘D’ से दूरी क्यों?’, राजभर ने सपा प्रमुख पर साधा निशाना

‘PDA में ‘डी’ का मतलब दूर से प्रणाम’, कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर का अखिलेश यादव पर तीखा हमला  अखिलेश यादव के PDA में दलितों की स्थिति दयनीय, योगी सरकार…

2047 तक विकसित उत्तर प्रदेश का लक्ष्य, वैश्विक विशेषज्ञ निवेश और रोजगार बढ़ाने में देंगे सुझाव

लखनऊ प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई ऊंचाई देने के लिए योगी सरकार ने वैश्विक विशेषज्ञों का साथ लेने की पहल की है। एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था और वर्ष 2047…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581