दिलजीत दोसांझ ने किया ताजमहल का दीदार, वीडियो शेयर कर बोले- अरे हुजूर, वाह ताज बोलिए

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपने इंडिया टूर को लेकर चर्चा में हैं. दिल्ली में होने वाले अपने कॉन्सर्ट से पहले दिलजीत आगरा पहुंचे और यहां उन्होंने दुनिया के मशहूर सात अजूबों में शामिल ताजमहल का दीदार किया. भारी सिक्योरिटी के साथ वो वहां पहुंचे, और अपना एक्सपीरियंस भी शेयर किया.

ताजमहल देखने गए दिलजीत
दिलजीत ने ताजमहल विजिट का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है. वीडियो में वो ताजमहल के आसपास घूमते और अलग-अलग जगहों पर पोज देते नजर आ रहे हैं. अपने अंदाज में दिलजीत हाथ जोड़कर सभी से मिल रहे थे. वीडियो शेयर करते हुए दिलजीत ने कैप्शन में लिखा- वाह ताज बोलिए. वीडियो में दिलजीत ने वॉइस ओवर भी दिया, जिसमें वो ये कहते सुनाई दे रहे हैं- अरे हुजूर, वाह ताज बोलिए. हम इंडिया आए हैं, तो शुरुआत यहीं से होनी चाहिए.

दिलजीत को ताजमहल में देखकर वहां कई लोगों के चेहरे पर खुशी नजर आई. सोशल मीडिया पर हर तरफ उन्हीं की ताजमहल विजिट वाली वीडियो छाई हुई हैं. सिंगर का अंदाज हर बार छाया है, और इस बार भी ठीक वैसा ही हुआ है. अब लोगों को इंतजार है, तो बस उनके दिल्ली आने का जहां वो अपने औरा टूर इंडिया की शुरुआत करने वाले हैं.

30 अक्टूबर को दिल्ली में कॉन्सर्ट
दिलजीत दोसांझ का दिल्ली कॉन्सर्ट 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में होने वाला है. ये उनका AURA India Tour 2026 का हिस्सा है. इस कॉन्सर्ट को लेकर कुछ दिन पहले काफी असमंजस की स्थिति बन गई थी. दिल्ली पुलिस ने शुरुआत में सुरक्षा कारणों से शो को मंजूरी नहीं दी थी. पुलिस की तरफ से त्योहारों के मौसम में सुरक्षा, भीड़ संभालने और कानून-व्यवस्था को लेकर चिंता जताई गई थी.

हालांकि, आयोजकों के साथ बातचीत और सुरक्षा व्यवस्था से जुड़ा विस्तृत प्लान मिलने के बाद पुलिस ने कॉन्सर्ट को मंजूरी दे दी. बुकमायशो ने भी साफ किया था कि शो कैंसिल नहीं हुआ है. कंपनी ने कहा था कि परमिशन को कुछ समय के लिए रोका गया था, कैंसिल नहीं किया गया था. आयोजकों ने पुलिस की तरफ से मांगे गए अतिरिक्त सुरक्षा, ट्रैफिक और क्राउड मैनेजमेंट इंतजामों को पूरा करने की बात कही थी.

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581