अनिरुद्ध रविचंद्र और काव्या मारन की शादी का कार्ड आया सामने, शाही डिजाइन ने खींचा फैंस का ध्यान

तमिल सिनेमा में जल्द जश्न का माहौल बनने वाला है क्योंकि म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंद्र दूल्हा बनने वाले हैं. उनकी शादी IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की मालकिन काव्या मारन से हो रही है. कुछ दिन पहले उनके पिता और सन टीवी के मालिक कलानिधि मारन बड़े-बड़े नेताओं के पास उनकी शादी के रिसेप्शन का कार्ड भी बांटने गए थे.

अनिरुद्ध-काव्या की शादी का कार्ड
काव्या और अनिरुद्ध की शादी इस समय हर तरफ चर्चा में बनी हुई है. ये शादी दिवाली के बाद ग्रीस में हो रही है, जहां सिर्फ उनके परिवार वाले और करीबी दोस्तों की मौजूदगी रहेगी. शादी के बाद, दोनों का ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन भी चेन्नई में होगा. वहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर सीएम थलपति विजय पहुंचेंगे. अभी काव्या के पिता सोनिया गांधी के पास भी अपनी बेटी के रिसेप्शन का कार्ड देने पहुंचे थे.

अनिरुद्ध और काव्या की वेडिंग रिसेप्शन का कार्ड अंदर से कैसा दिखता है, इसकी पहली झलक सामने आई है. जिसने उनके लिए ये स्पेशल कार्ड डिजाइन किया है, उन्होंने इसका एक्सक्लूसिव वीडियो शेयर किया. फेमस डिजाइनर और वेडिंग मेकर रंजनी अयंगर ने काव्या और अनिरुद्ध के लिए इस कार्ड को बनाया.

इस इनविटेशन कार्ड को एक बॉक्स की तरह बनाया गया है, जिसपर बारीक और शाही नक्काशी की गई है. इसकी बनावट किसी खूबसूरत मूर्ति जैसी है और इसका बॉक्स किसी ज्वेलरी बॉक्स की तरह खुलता है. कई लोगों को ये इनविटेशन कार्ड पसंद भी आया है. फैंस काव्या मारन और अनिरुद्ध की शादी के लिए बेहद एक्साइटेड नजर आए हैं.

बता दें कि अनिरुद्ध रविचंद्र और काव्या मारन की वेडिंग रिसेप्शन 22 नवंबर को चेन्नई में होने वाली है, जहां बॉलीवुड और साउथ सिनेमा के कई बड़े सुपरस्टार पहुंचेंगे. वहीं उनकी शादी की तारीख 11 नवंबर बताई जा रही है. लंबे वक्त से एक-दूसरे को डेट करने के बाद, दोनों शादी करने जा रहे हैं. अनिरुद्ध वैसे रजनीकांत के रिश्तेदार भी हैं. वो रिश्ते में उनके मौसा लगते हैं. रजनीकांत की जितनी भी फिल्में हाल ही में आई हैं, उनमें अनिरुद्ध ने ही म्यूजिक दिया होता है जो लोगों को बहुत पसंद भी आता है.

Related Posts

75 की उम्र में भी कायम है रजनीकांत का जलवा, जानिए क्यों बरकरार है थलाइवा का स्टारडम

जब भी रजनीकांत पर्दे पर आते हैं, सिनेमाघर महज थिएटर नहीं रहते, बल्कि किसी बड़े स्टेडियम में तब्दील हो जाते हैं. लोग वहां सिर्फ किसी स्टार की झलक पाने के…

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर बॉलीवुड अभिनेता तुषार कपूर को धमकी, मचा हड़कंप

मुंबई  मुंबई. अभिनेता तुषार कपूर को कथित तौर पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर फोन कर पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई है. इस मामले में मुंबई क्राइम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581