Punjab Politics: चुनाव से पहले पंजाब में सक्रिय हुई कांग्रेस, वेणुगोपाल और पायलट की नेताओं के साथ बैठकें

चंडीगढ़.

पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। प्रदेश में संगठन को चुनावी मोड में लाने और पार्टी की रणनीति तैयार करने आज चंडीगढ़ में कांग्रेस की बड़ी बैठक होने जा रही है।

इसमें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआइसीसी) के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल, पंजाब कांग्रेस प्रभारी सचिन पायलट, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता और जिला प्रधान हिस्सा लेंगे। बैठक में चुनावी तैयारियों से लेकर संगठन की मजबूती तक कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर मंथन होगा। केसी वेणुगोपाल रविवार देर शाम चंडीगढ़ पहुंचे। उनके साथ सचिन पायलट, एआइसीसी सचिव रविंद्र डालवी और सूरज ठाकुर भी पहुंचे। चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष परगट सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनका स्वागत किया।

संयुक्त बैठक के बाद नेताओं से अलग-अलग भी मुलाकात
पंजाब कांग्रेस कमेटियों के गठन के बाद केसी वेणुगोपाल का यह पहला पंजाब दौरा है। वहीं, सचिन पायलट भी प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह के साथ पहली बार वरिष्ठ नेताओं और जिला प्रधानों की संयुक्त बैठक में हिस्सा लेंगे। जानकारी के अनुसार, बैठक में 2027 विधानसभा चुनाव की रणनीति, संगठन की मौजूदा स्थिति, जिला स्तर पर पार्टी को मजबूत करने और नेताओं के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर चर्चा होगी। हाईकमान प्रदेश के नेताओं से चुनावी तैयारियों को लेकर फीडबैक भी लेगा। केसी वेणुगोपाल संयुक्त बैठक के बाद पंजाब कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं से अलग-अलग भी मुलाकात करेंगे। इन मुलाकातों में नेताओं से उनके क्षेत्रों की राजनीतिक स्थिति, संगठन की गतिविधियों और चुनाव की तैयारियों को लेकर चर्चा होगी। इससे हाईकमान को प्रदेश में जमीनी स्थिति का आकलन करने में मदद मिलेगी।

दिल्ली रैली की तैयारियों पर भी होगा मंथन
बैठक में एक नवंबर को नई दिल्ली में प्रस्तावित कांग्रेस की 'वोट बचाओ, देश बचाओ' रैली की तैयारियों पर भी चर्चा होगी। पंजाब से नेताओं और कार्यकर्ताओं की भागीदारी, रैली के लिए संगठनात्मक तैयारियों और प्रदेश में आगामी राजनीतिक गतिविधियों की दिशा तय करने पर विचार किया जाएगा। प्रदेश अध्यक्ष परगट सिंह की नियुक्ति के बाद कांग्रेस संगठन को मजबूत करने में जुटी है। ऐसे में हाईकमान की यह बैठक 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Posts

अनुराग शर्मा, आरू साहू और बॉलीवुड गायिका पलक मुच्छल के गीतों पर झूमे दर्शक

रायपुर छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026 की सांस्कृतिक संध्या गीत-संगीत, नृत्य और सुरों की शानदार प्रस्तुतियों से सराबोर रही। सांस्कृतिक कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति के साथ देश की विविध सांस्कृतिक…

पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों के समर्पण, परिश्रम और टीम भावना की सराहना की

भोपाल  राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर 31 अक्टूबर 2026 को गुजरात के एकता नगर में आयोजित राष्ट्रीय एकता दिवस परेड में मध्यप्रदेश पुलिस की ओर से हॉक फोर्स, 7वीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581