शाम की चाय के साथ बनाएं बिहारी चूड़ा भूजा, 15 मिनट में तैयार होगा कुरकुरा स्नैक्स

 शाम की चाय के साथ कुछ चटपटा और कुरकुरा खाने का मन हो तो बिहारी चूड़ा भूजा ट्राई कर सकते हैं. बिहार में चूड़ा यानी पोहा से बनने वाला यह स्नैक्स काफी पसंद किया जाता है. इसे बनाने के लिए पोहा, मूंगफली, करी पत्ता, हरी मटर और कुछ मसालों की जरूरत होती है. इसकी खास बात यह है कि इसे घर पर कम समय में आसानी से बनाया जा सकता है. आप इसे शाम की चाय के साथ खा सकते हैं या सफर के लिए भी तैयार कर रख सकते हैं. आइए जानते हैं शाम के चटपटे नाश्ते के लिए चूड़ा से भूजा कैसे बना सकते हैं और इसे बनाने के लिए किन-किन चीजों की जरूरत होती है.

इंग्रेडिएंट्स (Ingredients)
1 कप पोहा (चूड़ा)

1/4 कप मूंगफली

2 बड़े चम्मच तेल

8-10 करी पत्ते

1/4 कप हरी मटर

6-8 काजू

1/2 कप कटा हुआ प्याज

2 कटी हुई हरी मिर्च

1/2 छोटी चम्मच काली मिर्च

1/2  छोटी चम्मच चाट मसाला

1 छोटी चम्मच नींबू का रस (ऑप्शनल)

नमक स्वादानुसार

बिहारी चूड़ा भूजा घर पर कैसे बनाएं?

  • सबसे पहले एक कड़ाही में तेल गर्म करें. इसमें करी पत्ते डालकर हल्का कुरकुरा होने तक फ्राई कर लें. अब काजू डालें और हल्का सुनहरा होने तक भून लें. इसके बाद मूंगफली और हरी मटर डालकर अच्छी तरह भूनें. ध्यान रखें कि मटर अच्छी तरह पक जाए.
  • अब कड़ाही में पोहा डालें और धीमी आंच पर 7-10 मिनट तक भूनें. इसे बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि पोहा कुरकुरा हो जाए और जले नहीं. सभी चीजों को हल्का ठंडा होने दें.
  • इसके बाद एक बड़े बाउल में भुना हुआ पोहा, मूंगफली, काजू, करी पत्ता और मटर डालें. इसमें कटा हुआ प्याज, हरी मिर्च, नमक, काली मिर्च, चाट मसाला और नींबू का रस मिलाएं. सभी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें. बस तैयार है चटपटा बिहारी चूड़ा भूजा. इसे चाय के साथ सर्व करें और कुरकुरे स्नैक्स का मजा लें.

लंबे समय तक रखना है तो इन बातों का रखें ध्यान
अगर आप चूड़ा भूजा को कुछ समय के लिए स्टोर करना चाहते हैं तो इसमें प्याज, हरी मिर्च और नींबू का रस पहले से न मिलाएं. इन चीजों को खाने से ठीक पहले डालें. साथ ही, भुने हुए चूड़े को पूरी तरह ठंडा करके एयरटाइट डिब्बे में रखें, ताकि उसका कुरकुरापन बना रहे.

Related Posts

धनतेरस पर बनेगा लक्ष्मी नारायण राजयोग, इन 3 राशियों की चमकेगी किस्मत!

धनतेरस का त्योहार इस बार कुछ राशियों के लिए ज्योतिषीय लिहाज से भी खास माना जा रहा है.  ग्रहों की चाल से बनने वाले शुभ योगों का असर व्यक्ति के…

4 नवंबर को इन राशियों के लिए रहेगा शुभ दिन, भोलेनाथ की कृपा से होगा लाभ

मेष राशि आज शाम तक कार्यों को पूरा करने के लिए आसान गोल्स बनाएं। पेमेंट करने से पहले बिल की दो बार जांच करें। आज के दिन सहकर्मियों से तारीफ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581