हरमनप्रीत और दीप्ति शर्मा के शतकों से भारत की धमाकेदार जीत, जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज पर 2-0 से कब्जा

वडोदरा
 जिम्बाब्वे के खिलाफ भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर ने दूसरे वनडे मैच में 126 रन की पारी खेली। कौर ने करीब 15 महीनों बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में शतक जड़ा। यह उनका 8वां वनडे शतक था। हरमनप्रीत वनडे में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाली भारतीय महिला क्रिकेटर्स में दूसरे नंबर पर आ गई हैं। उनके 8 शतक हो चुके हैं। इस लिस्ट में स्मृति मंधाना टॉप पर हैं, जिन्होंने अब तक 14 वनडे शतक जड़े हैं। पूर्व कप्तान मिताली राज के 7 शतक हैं।

हरमनप्रीत कौर को बुखार था
हरमनप्रीत कौर के बल्ले से 126 रनों की पारी निकली। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। हरमन को मैच से एक दिन पहले रात में बुखार था। उन्होंने कहा, 'कल रात मुझे हल्का बुखार था, और इसी वजह से जब हम मैदान पर वापस आई तो मुझे काफी परेशानी हुई। मैं थोड़ा आराम करना चाहती थी, और पेनकिलर से मुझे काफी मदद मिल रही है।'

हरमन और प्रतिका ने मुश्किल से निकला
भारतीय महिला टीम ने 19 रनों पर ही दो विकेट खो दिए थे। इसके बाद क्रीज पर उतरीं हरमनप्रीत कौर ने प्रतिका रावल के साथ शतकीय साझेदारी बनाई। उन्होंने कहा- आज हम वनडे में खेल रहे थे और इस फॉर्मेट में आपको अलग तरह से खेलना पड़ता है। मैंने और प्रतिका ने यही तय किया था कि अगर वे सही जगह पर गेंदबाजी कर रहे हैं, तो हमें उसका सम्मान करना चाहिए। अगर कोई खराब गेंद मिलती है, तो हमें उस पर कड़ा प्रहार करना चाहिए। मुझे लगता है कि हमने एक-दूसरे को बहुत ही साफ और क्लियर मैसेज दिया था और फिर बस उसी के हिसाब से खेला।

भारत को 121 रनों से जीत मिली
भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बीसीए स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में जिम्बाब्वे के खिलाफ 121 रनों से जीत हासिल की। इसी के साथ 'विमेन इन ब्लू' ने तीन मुकाबलों की सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त हासिल कर ली है। हरमनप्रीत कौर के अलावा दीप्ति शर्मा ने भारत के लिए शतक लगाया। टीम ने 6 विकेट पर 328 रन बनाए। जिम्बाब्वे की पारी 207 रनों पर सिमट गई।

Related Posts

भारत-पाकिस्तान मैच देखने को बेताब फैंस, ICC के पास पहुंचीं 8.4 मिलियन टिकट रिक्वेस्ट

नई दिल्ली  भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का क्रेज एक बार फिर देखने को मिल रहा है. अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 10…

8 नवंबर से शुरू होगा भारत-पाक मुकाबलों का रोमांच, वैभव और अभिषेक पर रहेंगी नजरें

 नई दिल्ली क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी राइवलरी यानी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. आने वाले एक साल के भीतर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581