TMC में पुराने नेताओं की अनदेखी पर फिरहाद हकीम का सवाल, शुभेंदु अधिकारी को लेकर क्यों कही ये बात?

नई दिल्ली
ममता गुट वाले तृणमूल कांग्रेस (TMC) के वरिष्ठ नेता और कोलकाता के पूर्व मेयर फिरहाद हकीम ने घोषणा की है कि वे अब नगर निगम चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने पार्टी के भीतर अपनी उपेक्षा, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के साथ अपने संबंधों और तृणमूल कांग्रेस के भविष्य को लेकर कई बड़े खुलासे किए। ममता बनर्जी के प्रति अपनी निष्ठा जाहिर करते हुए भी फिरहाद हकीम ने पार्टी नेतृत्व पर तीखा हमला बोला।

मीडिया  में उन्होंने कहा, "हमने कभी ममता बनर्जी का साथ नहीं छोड़ा। समस्या तब शुरू हुई जब उन्होंने अपने पुराने समर्थकों से ज्यादा अपने 'खून' यानी कि रिश्तेदारों और परिवार पर भरोसा करना शुरू कर दिया। हम सब उनके साथ खड़े थे, लेकिन उन्होंने हेलीकॉप्टर से एक नेता को लाकर बैठाना बेहतर समझा।"

शुभेंदु अधिकारी होते आज TMC के मुख्यमंत्री
राजनीतिक वफादारी पर बात करते हुए हकीम ने एक बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा, "अगर पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों को सही महत्व दिया गया होता, तो शायद आज शुभेंदु अधिकारी TMC के मुख्यमंत्री होते।" पार्टी से अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए हकीम ने कहा कि बीते कुछ वर्षों से उन्हें कोई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी नहीं दी गई। उन्होंने कहा, "पिछले पांच सालों से पार्टी ने मेरा कोई इस्तेमाल नहीं किया है।"

उन्होंने यह भी कहा कि वे दुर्गा पूजा के दौरान ममता बनर्जी को मिस कर रहे थे और जब भी उनसे मुलाकात होगी वे खुलकर अपनी बात रखेंगे।

फिरहाद हकीम ने बताया कि कोलकाता में पीने के पानी की किल्लत को दूर करना और उत्तर कोलकाता में जलभराव की समस्या को सुलझाना उनकी सबसे बड़ी उपलब्धि रही। अपने कार्यकाल के दौरान हुई इमारत ढहने की घटना को उन्होंने अपना सबसे बड़ा मलाल बताया। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि वह घटना सीधे तौर पर उनके नियंत्रण में नहीं थी।

नई पीढ़ी को सलाह
हकीम ने कहा कि अब नई पीढ़ी को चुनावी राजनीति में आगे आना चाहिए। हालांकि उन्होंने सचेत किया कि युवाओं को ईंट, बालू और सीमेंट के कारोबार के लिए राजनीति में नहीं आना चाहिए, बल्कि जनता के लिए हमेशा उपलब्ध रहने वाला पार्षद बनना चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे अपनी राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं को अपने परिवार पर नहीं थोपेंगे और न ही किसी पारिवारिक सदस्य पर राजनीति में आने का दबाव बनाएंगे।

Related Posts

केंद्रीय कर्मचारियों की बढ़ेगी उम्मीदें? 8वें वेतन आयोग की बैठक में वेतन और भत्तों पर हो सकती है चर्चा

नई दिल्ली आठवें वेतन आयोग के गठन को एक साल से भी ज्यादा का समय हो गया। इस दौरान वेतन आयोग ने अलग-अलग कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक की है।…

भारत आने वाले विदेशी पर्यटकों के लिए बड़ी खुशखबरी, ASEAN देशों को फ्री ई-वीजा देने का प्रस्ताव रखा गया

 नई दिल्ली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत और ASEAN ग्रुप में शामिल दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच रिश्ते मजबूत करने के लिए कई बड़े प्रस्ताव रखे हैं. इनमें इन देशों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581