भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी का एक्शन प्लान तैयार, सीएम साय ने तय किया मुलाकातों का खाका

रायपुर.

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी के दो दिवसीय दौरे का मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने खाका खींचा. उन्होंने कहा कि प्रभारी बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आई हैं. दो दिन छत्तीसगढ़ में रहकर कार्यकर्ताओं से बातचीत करेंगी. अलग-अलग स्तर में बैठक है, जिसके माध्यम से सभी से मुलाकात करेंगी.

वहीं, मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ कार्यक्रम को लेकर कहा कि आज अभनपुर में मन की बात के 139वें एपिसोड को हम सभी ने सुना. देश में जो लोगों के द्वारा नवाचार होते हैं, उनको प्रधानमंत्री मन की बात कार्यक्रम के जरिए देश के सामने रखते हैं.

दो दिवसीय प्रवास का लेखा-जोखा
छत्तीसगढ़ भाजपा की ओर से जारी कार्यक्रम के अनुसार, अभनपुर में ‘मन की बात’ सुनने के बाद स्मृति ईरानी, प्रदेश सह-प्रभारी सिद्धार्थ शम्भू के साथ प्रदेश भाजपा कार्यालय, रायपुर में प्रदेश अध्यक्ष- महामंत्री के बाद प्रदेश पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगी. इसके बाद संभाग प्रभारी – सहप्रभारी, जिला प्रभारी- सहप्रभारी, जिलाध्यक्षों और उसके बाद पूर्व विधायक और पूर्व सांसदों के साथ बैठक करेंगी. चाय के बाद पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों और कोर कमेटी के साथ बैठक करेंगी. प्रवास के दूसरे दिन याने 26 अक्टूबर को विधायकों-सांसदों के बाद मंत्री मंडल के साथ बैठक का कार्यक्रम है. इसके बाद निगम / मंडल / आयोग / बोर्ड अध्यक्ष-उपाध्यक्षों के साथ बैठक और अंत में विचार परिवार के साथ बैठक होना है.

Related Posts

भोपाल नगर निगम में कर्मचारियों की हड़ताल से हाहाकार, कचरे के ढेर लगे; पेयजल आपूर्ति बंद होने का खतरा

 भोपाल दीपावली पर्व से ठीक पहले नगर निगम के कर्मचारियों ने अपनी मांगें मनवाने के लिए पूरे शहर को मुसीबत में डाल दिया है। सफाई व्यवस्था से शुरू हुआ यह…

यूपीसीडा ने मेसर्स एयरटेल एनएक्सट्रा प्राइवेट लिमिटेड को जारी किया लेटर ऑफ इंटेंट

300 लोगों के लिए रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश पारंपरिक औद्योगिक विकास के साथ-साथ आधुनिक तकनीक, डिजिटल अर्थव्यवस्था और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581