तिलक वर्मा-नीतीश रेड्डी की साझेदारी से भारत ने रचा इतिहास, T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

 क्राइस्टचर्च

भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में चार विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. शनिवार (24 अक्टूबर) को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल में आयोजित यह मुकाबला भारतीय टीम के लिए बेहद खास रहा. भारत मेन्स टी20 इंटरनेशनल में 300 मुकाबले खेलने वाली दुनिया की दूसरी टीम बन गया. इतना ही नहीं, टीम इंडिया ने मेन्स टी20 इंटरनेशनल में अपनी 200वीं जीत भी दर्ज की। 

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत एक समय 70 रनों पर पांच विकेट गंवाकर मुश्किल में था. लेकिन तिलक वर्मा और नीतीश कुमार रेड्डी ने दबाव में शानदार बल्लेबाजी करते हुए मैच का रुख पलट दिया. दोनों ने सातवें विकेट के लिए महज 30 गेंदों पर 69 रनों की नाबाद साझेदारी की और भारत को 19.5 ओवर में 181/6 तक पहुंचाकर जीत दिला दी। 

T20I में भारतीय टीम का कोई जवाब नहीं
भारतीय टीम ने 2006 से 2026 के दौरान अब तक 300 मेन्स टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. इनमें टीम ने 200 जीत दर्ज कीं, जबकि 83 मुकाबलों में उसे हार मिली. सात मुकाबले टाई रहे और 10 का नतीजा नहीं निकला. भारत का जीत-हार अनुपात 2.409 है. पाकिस्तान ने तो 304 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, लेकिन उसकी जीत की संख्या 176 है. यानी वो जीत के मामले में भारत से काफी पीछे है। 

इस सूची में न्यूजीलैंड 135 जीत के साथ तीसरे, साउथ अफ्रीका 129 जीत के साथ चौथे और इंग्लैंड 128 जीत के साथ पांचवें स्थान पर है. ऑस्ट्रेलिया ने 127 मुकाबले जीते हैं. युगांडा का रिकॉर्ड भी उल्लेखनीय है. टीम ने 131 मैचों में 101 जीत हासिल की हैं. वहीं, अफगानिस्तान के नाम 99 जीत दर्ज हैं. हालांकि, कुल जीत के मामले में भारत सबसे आगे है। 

181 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम की शुरुआत लड़खड़ा गई. संजू सैमसन 14 रन बनाकर आउट हुए, जबकि वैभव सूर्यवंशी सिर्फ चार रन ही बना सके. अभिषेक शर्मा ने 21 गेंदों पर 27 रन बनाए, लेकिन मिचेल सेंटनर ने उनकी पारी समाप्त कर दी. इसके बाद सैंटनर ने कप्तान श्रेयस अय्यर को सात और अक्षर पटेल को 11 रन पर आउट कर भारत की मुश्किलें बढ़ा दीं.10.5 ओवर में भारत का स्कोर पांच विकेट पर 70 रन था। 

तिलक वर्मा ने खेली यादगार पारी
नमन धीर ने 17 गेंदों पर 31 रन बनाकर टीम को संभालने की कोशिश की. उनकी पारी में एक चौका और तीन छक्के शामिल थे. हालांकि, 15वें ओवर में उनके आउट होने के बाद भारत को जीत के लिए एक बड़ी साझेदारी की जरूरत थी. मुश्किल समय में तिलक वर्मा ने जिम्मेदारी संभाली और आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की. उन्होंने 26 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए, जिसमें छह चौके के अलावा एक छक्का शामिल था. दूसरे छोर पर नीतीश कुमार रेड्डी ने 13 गेंदों पर नाबाद 26 रनों की पारी खेली. दोनों ने तेजी से रन जुटाते हुए न्यूजीलैंड की जीत की उम्मीदों को खत्म कर दिया. न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सेंटनर ने चार ओवर में 21 रन देकर चार विकेट लिए, लेकिन उनकी मेहनत टीम के काम नहीं आई। 

इससे पहले भारतीय गेंदबाजों ने न्यूजीलैंड को शुरुआती झटके दिए थे. अर्शदीप सिंह ने टिम सीफर्ट को सात रनों पर, प्रिंस यादव ने फिन एलन को 16 रनों पर और भुवनेश्वर कुमार ने डेरिल मिचेल को छह रनों पर आउट किया. शुरुआती विकेट्स गंवाने के बावजूद न्यूजीलैंड ने वापसी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 180 रन बनाए। 

Related Posts

IPL 2027 से पहले CSK और SRH का बड़ा सौदा, खलील अहमद और नाथन एलिस की हुई अदला-बदली

नई दिल्ली आईपीएल के आगामी सीजन से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एक बड़ा और दिलचस्प ट्रेड डील आधिकारिक रूप से पूरा हो गया है।…

29 साल के बल्लेबाज चिन्मय सुतार का धमाका, बिल पोंसफोर्ड का 103 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

नई दिल्ली घरेलू क्रिकेट में इस समय मिजोरम के 29 वर्षीय बल्लेबाज चिन्मय सुतार अपने बल्ले से नया इतिहास रच रहे हैं। अपनी लगातार लंबी पारियों और निरंतरता से उन्होंने…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581