कार बाजार में बढ़ेगा मुकाबला, BYD का Denza ब्रांड 13 नवंबर को कर सकता है बड़ा धमाका

 नई दिल्ली

भारतीय बाजार में एक नए कार ब्रांड की एंट्री होने वाली है. हम बात कर रहे हैं डेंजा (Denza) की, जो बीवाईडी (BYD) का लग्जरी कार ब्रांड है. भारतीय बाजार में इस कार की एंट्री की तारीख 13 नवंबर तय की गई है. बीवाईडी ब्रांड के लेटेस्ट प्रोडक्ट के साथ रिटेल स्ट्रैटजी की जानकारी लॉन्च डेट को ही देगी। 

डेंजा भारतीय बाजार में बीवाईडी की कारों से ऊपर वाले बजट में एंट्री करेगी. अपने पहले प्रोडक्ट के रूप में कंपनी डेंजा डी9 (Denza D9) एमपीवी को लॉन्च कर सकती है. इस कार का सीधा मुकाबला एमजी एम9 और किआ कार्निवल जैसी कारों से होगा। 

हालांकि, डेंजा डी9 का मुकाबला टोयोटा वेलफायर, लेक्सस एलएम और यहां तक की मर्सिडीज बेंज वी-क्लास से भी होगा. इस तरह की कारों की मांग बढ़ रही है. खासकर फिल्म जगत से जुड़े लोग इस तरह की कारों को खरीदना पसंद कर रहे हैं. आइए जानते हैं डेंजा डी9 में क्या कुछ खास मिल सकता है। 

क्या होगा कार में खास? 
डेंजा डी9 एक इलेक्ट्रिक लग्जरी एमपीवी है, जो 7-सीटर अवतार में आएगी. इसमें थ्री-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, प्रीमियम साउंड सिस्टम, फुल लेदर अपहोल्स्ट्री, पैनोरोमिक सनरूफ, वेंटिलेशन और हीटिंग फंक्शन वाली इलेक्ट्रिकी एडजस्टेबल सीट्स मिलेंगी। 

कार में 2 + 2 + 3 सीटिंग लेआउट मिलेगा. डेंजा डी9 में सेकंड रो कैप्टन सीट्स, ओटमैन सीट्स, ADAS और दूसरे फीचर्स मिलेंगे. भारत में कंपनी इस कार को 103 kWh की बैटरी पैक के साथ लॉन्च कर सकती है. कार में फ्रंट माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर मिलेगा, जो 313 एचपी की पावर और 360 एनएम का टॉर्क ऑफर करेगा। 

इसकी क्लेम्ड रेंज 520 किलोमीटर की है. डेंजा इस कार को कंपटीटिव प्राइस पर लॉन्च कर सकती है. इसके अलावा डेंजा एक और प्रोडक्ट लॉन्च करने की तैयारी में है जो परफॉर्मेंस फोकस्ड कार होगी. डेंजा जेड9 जीटी (Denza Z9 GT) ब्रांड का दूसरा प्रोडक्ट हो सकता है। 

ये कार एग्रेसिव लुक्स और 122.5 kWh की बैटरी के साथ आएगी. इसमें तीन इलेक्ट्रिक मोटर मिलेंगे, जिनकी कंबाइन्ड पावर 1,156 एचपी की होगी और 1,210 एनएम का टॉर्क मिलेगा. इसकी क्लेम्ड रेंज 600 किलोमीटर होगी. ये कार सिर्फ 2.7 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है। 

 

Related Posts

शेयर बाजार में रिलायंस का धमाका, 6 साल की सबसे बड़ी उछाल के साथ मार्केट कैप रिकॉर्ड स्तर पर

मुंबई   रिलायंस समूह ने पिछले सप्ताह शेयर बाजार में धमाका करने के बाद इस सप्ताह की शुरुआत में ही रिकॉर्ड बना दिया. रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में 2 नवंबर को…

अंबानी के शेयर ने पकड़ी रफ्तार, शेयर बाजार में शानदार तेजी से निवेशकों की चांदी

मुंबई  शेयर बाजार सप्ताह के पहले दिन बमबम नजर आ रहा है. बीते हफ्ते के उतार-चढ़ाव के बाद सोमवार को खुलने के साथ ही सेंसेक्स-निफ्टी दोनों इंडेक्स रॉकेट बने हुए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581