एशियन पैरा गेम्स में भारतीय खिलाड़ियों का जलवा, बैडमिंटन में चमके सितारे; जीते 114 मेडल

 नागोया

भारत के पैरा एथलीट्स ने एशियन पैरा गेम्स में उम्मीदों से बढ़कर प्रदर्शन करते हुए इतिहास रच दिया है. भारतीय दल ने अपना अभियान 114 मेडल के साथ खत्म किया, जिसमें 30 गोल्ड, 35 सिल्वर और 49 ब्रॉन्ज मेडल शामिल हैं. शुक्रवार को प्रतियोगिता के आखिरी दिन भारतीय खिलाड़ियों ने रिकॉर्ड 9 गोल्ड मेडल जीते। 

भारत ने 2023 में हांगझोऊ में हुए एशियन पैरा गेम्स में 108 मेडल जीते थे, जो तब तक उसका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था. इस बार भारत ने उस रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया, जबकि इस बार देश ने 168 खिलाड़ियों का दल भेजा था. यह 2023 में भेजे गए दल के आकार का लगभग आधा था। 

भारत फिलहाल मेडल टेबल में चौथे स्थान पर है. हालांकि, शनिवार को कुछ स्पर्धाओं के फाइनल होने हैं और उनमें भारत की भागीदारी नहीं है, इसलिए अंतिम रैंकिंग में बदलाव की संभावना है। 

एथलेटिक्स के साथ बैडमिंटन का भी जलवा
भारत के कुल पदकों में एथलेटिक्स की सबसे बड़ी भूमिका रही. भारतीय एथलीट्स ने इस खेल में 65 मेडल जीते, जो 2023 के मुकाबले 12 अधिक हैं. हालांकि, इस बार गोल्ड मेडल जीतने में बैडमिंटन खिलाड़ियों, तीरंदाजों और निशानेबाज मोना अग्रवाल ने भी अहम योगदान दिया। 

बैडमिंटन में भारत ने तीन गोल्ड मेडल जीते. पेरिस पैरालंपिक चैम्प‍ियन नितेश कुमार ने पुरुष सिंगल्स SL3 वर्ग में गोल्ड अपने नाम किया. उन्होंने फाइनल में हमवतन और टोक्यो पैरालंपिक गोल्ड मेडलिस्ट प्रमोद भगत को 21-18, 21-16 से हराया. नितेश ने थुलासिमथी मुरुगेसन के साथ मिक्स्ड डबल्स SL3-SU5 में सिल्वर मेडल भी जीता। 

नवीन शिवकुमार और थुलासिमथी का शानदार प्रदर्शन
एशियन पैरा गेम्स में पहली बार हिस्सा ले रहे नवीन शिवकुमार ने पुरुष सिंगल्स SL4 वर्ग का गोल्ड जीता. उन्होंने फाइनल में इंडोनेशिया के फ्रेडी सेतियावान को 21-9, 21-17 से मात दी। 

वहीं, 24 साल की थुलासिमथी मुरुगेसन ने भी यादगार प्रदर्शन किया. पेरिस पैरालंपिक की सिल्वर मेडलिस्ट थुलासिमथी ने मानसी जोशी के साथ मिलकर महिला डबल्स SL3-SU5 का गोल्ड जीता. भारतीय जोड़ी ने फाइनल में चीन की यांग क्यूशिया और शियाओ जूजियान को 21-16, 21-13 से हराया। 

थुलासिमथी ने महिला सिंगल्स SU5 में भी सिल्वर मेडल जीता था. फाइनल में उन्हें चीन की यांग क्यूशिया के खिलाफ 18-21, 11-21 से हार का सामना करना पड़ा. इस तरह उन्होंने एक गोल्ड और दो सिल्वर मेडल के साथ अपना अभियान खत्म किया। 

भारत के खिलाड़ियों ने आखिरी दिन शानदार प्रदर्शन कर देश के पदकों की संख्या को 114 तक पहुंचाया. यह एशियन पैरा गेम्स में भारत का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। 

Related Posts

न्यूजीलैंड ने आखिरी दो टी20 जीतकर की वापसी, पांचवें मुकाबले में भारत के 192 रन के लक्ष्य को किया हासिल

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड ने 7 व‍िकेट से अपने नाम किया. न्यूजीलैंड की जीत के सबसे…

गौतम गंभीर का बड़ा बयान, विश्व कप जिताने वाले खिलाड़ियों को मिलते रहेंगे मौके

हैमिल्टन भारत और न्यूजीलैंड के बीच टी20 सीरीज के आखिरी मैच से पहले कोच गंभीर ने क्रिकेट पंडितों को करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि उनका काम सही फैसले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

‘सिख नरसंहार के दिन कांग्रेस ने किया जख्मों पर वार’, अमित शाह का बड़ा बयान

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

AAP विधायकों के इस्तीफे पर अमन अरोड़ा और बलतेज पन्नू का पलटवार, BJP पर लगाए आरोप

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

पंजाब में चुनावी सरगर्मी तेज, आम आदमी पार्टी के दो विधायकों के इस्तीफे से हलचल

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

राहुल गांधी का बड़ा बयान, साफ छवि और जीतने की क्षमता वाले नेताओं को मिलेगा टिकट

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

मोहाली जमीन घोटाले में बड़ा खुलासा, बिल्डर को अनुचित लाभ पहुंचाने का आरोप

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

भगवंत मान होंगे AAP का चेहरा, संजीव अरोड़ा को पार्टी ने बनाया उम्मीदवार

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581