MP News: ओवायटी योजना बनी किसानों का सहारा, स्थायी कृषि कनेक्शन से सालाना ₹24 हजार बचेंगे

संपर्क अभियान-2026
ओवायटी योजना से किसान को मिला स्थायी कृषि बिजली कनेक्शन

प्रतिवर्ष लगभग 24 हजार रूपये की होगी बचत

भोपाल

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा संचालित 'संपर्क अभियान 2026' के अंतर्गत रायसेन ग्रामीण वितरण केंद्र द्वारा ग्राम बम्होरी (पठारी) में आयोजित संपर्क अभियान के दौरान किसान संजय कुशवाह की वर्षों पुरानी बिजली संबंधी समस्या का स्थायी समाधान किया गया। कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें ओवायटी (ओन योर ट्रांसफार्मर) योजना की जानकारी देकर स्थायी कृषि बिजली कनेक्शन उपलब्ध कराया, जिससे उन्हें प्रतिवर्ष लगभग 24 हजार रूपये की बचत होगी।

संपर्क अभियान 2026 के दौरान अधिकारियों ने घर-घर पहुंचकर उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी समस्याएं सुनीं तथा विभाग की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। इसी दौरान किसान संजय कुशवाह ने बताया कि उनके कृषि पंप की दूरी विद्युत नेटवर्क से अधिक होने के कारण उन्हें प्रत्येक वर्ष दो बार अस्थायी कृषि बिजली कनेक्शन लेना पड़ता था, जिस पर लगभग 24 हजार रूपये का अतिरिक्त व्यय होता था।

कंपनी के अधिकारियों ने उन्हें ओवायटी योजना के लाभों से अवगत कराया। योजना की जानकारी प्राप्त करने के बाद कुशवाह ने लगभग 1.40 लाख रूपये की लागत से ट्रांसफार्मर स्थापित कर स्थायी कृषि बिजली कनेक्शन प्राप्त किया। इसके साथ ही उनकी वर्षों पुरानी समस्या का स्थायी समाधान हो गया। अब उन्हें प्रत्येक कृषि सीजन में अस्थायी कनेक्शन लेने की आवश्यकता नहीं होगी, जिससे प्रतिवर्ष लगभग 24 हजार रूपये की बचत होगी। साथ ही स्थायी बिजली कनेक्शन मिलने से किसान को रबी सीजन में मटर, चना और गेहूं जैसी फसलों की सिंचाई करने में सुविधा मिलेगी, जिससे कृषि कार्य भी अधिक सुगमता एवं दक्षता से संचालित हो सकेंगे।

 

Related Posts

पटना में छठ घाटों पर बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, खतरनाक जगहों पर लगेंगे चेतावनी बोर्ड

पटना  छठ महापर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर निगम क्षेत्र के 109 समेत जिले में 458 घाटों पर सुरक्षा व अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की तैयारियां तेज…

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

मानसा. नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में पुलिस ने एक और एफआईआर दर्ज कर ली है। मुख्य आरोपी अश्वनी कुमार की दुकान को ध्वस्त किए…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581