पार्षदों में तीखी नोकझोंक, एमसीडी सदन में हंगामे के बीच तोड़फोड़

एमसीडी सदन में बवाल: महापौर के आसन पर रखे कागज फेंके, माइक तोड़कर नीचे पटका, पार्षदों में तीखी नोकझोंक

नई दिल्ली   
दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की गुरुवार को हुई बैठक में अभूतपूर्व हंगामा हुआ। पार्षद फंड से शुरू हुआ विवाद वायु प्रदूषण पर चर्चा के दौरान व्यक्तिगत टिप्पणी तक पहुंच गया। कांग्रेस पार्षद दल की नेता नाजिया दानिश की टिप्पणी से नाराज आप पार्षद शुगुफ्ता जुबेर चौधरी ने महापौर प्रवेश वाही के आसन पर रखे कागजात फेंक दिए।

महापौर का माइक तोड़कर फेंका
आरोप है कि महापौर ने नाजिया को सदन के बीच में खड़े होकर बोलने और व्यक्तिगत टिप्पणी करने से नहीं रोका। विरोध के दौरान महापौर आसन छोड़कर बाहर चले गए। आप पार्षदों ने उनके आसन को घेर लिया और माइक तोड़कर नीचे फेंक दिए। भाजपा और आप पार्षदों के बीच तीखी नोकझोंक हुई।

पार्षद फंड से शुरू हुआ विवाद
बैठक शुरू होते ही आप पार्षद प्रवीण कुमार ने पार्षद फंड का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि दो करोड़ रुपये देने की घोषणा के बावजूद पार्षदों को अब तक केवल 50 लाख रुपये मिले हैं। महापौर ने 25 लाख रुपये की अतिरिक्त किस्त जारी करने की घोषणा की, लेकिन आप पार्षदों का विरोध जारी रहा। इसके बाद बैठक पांच मिनट के लिए स्थगित करनी पड़ी।

कब बढ़ा विवाद?
बैठक दोबारा शुरू होने पर नेता सदन जय भगवान यादव ने भाजपा सरकार के कार्यों का उल्लेख किया। नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने जवाब में भाजपा सरकारों की नाकामियां गिनाईं। इसके बाद नाजिया दानिश ने वायु प्रदूषण पर बोलते हुए आप की पूर्व सरकारों पर निशाना साधा। शुगुफ्ता पर व्यक्तिगत टिप्पणी के दौरान महापौर के हस्तक्षेप नहीं करने से विवाद बढ़ गया। महापौर लौटे तो उनका माइक क्षतिग्रस्त था। उन्होंने किसी तरह नेता सदन को एजेंडा पारित कराने के निर्देश दिए। इसके बाद फिर हंगामा हुआ। एजेंडा पारित होने के बाद महापौर ने आयुक्त की सीट के माइक से कार्यवाही की पुष्टि कर बैठक स्थगित कर दी।

 

Related Posts

दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व को बताया नफरत फैलाने वाला, सत्य सनातन यात्रा में दिया बयान

उज्जैन पूर्व एमपी CM और वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने हिंदुत्व को लेकर एक बार फिर विवादित बयान दिया है. उन्होंने लोगों को हिंदुत्व से दूर रहने की नसीहत…

सीने में संक्रमण से जूझ रहे शरद पवार, डॉक्टरों ने बताया अब कैसी है तबीयत

मुंबई  महाराष्ट्र के वरिष्ठ नेता और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार की तबीयत को लेकर बड़ी खबर है। 85 वर्षीय शरद पवार को बुधवार रात मुंबई…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581