असली-नकली दवा की पहचान कैसे करें? दिल्ली में जांच के दौरान सामने आईं बड़ी गड़बड़ियां, जानें QR कोड का तरीका

नई दिल्ली
 दिल्ली में दवाओं के निर्माण और बिक्री से जुड़ी जगहों की जांच में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां सामने आई हैं। दिल्ली सरकार के ड्रग्स कंट्रोल विभाग की वर्ष 2025-26 की रिपोर्ट के मुताबिक, 371 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की जांच की गई, जिनमें से 44 में गड़बड़ी मिली। वहीं, 5,902 सेल्स यूनिट की जांच में 1,807 जगहों पर नियमों का उल्लंघन पाया गया।

दवाओं और कॉस्मेटिक्स की गुणवत्ता जांचने के लिए विभाग ने सालभर में कुल 735 सैंपल जुटाए। इनमें से 487 की टेस्ट रिपोर्ट मिली। रिपोर्ट के अनुसार, 427 सैंपल गुणवत्ता मानकों पर खरे उतरे। विभाग ने नियमित और विशेष जांच के अलावा शिकायतों के आधार पर भी कार्रवाई की। साथ ही, रैंडम सैंपल लेकर दवाओं की गुणवत्ता की जांच की गई।

सालभर में 298 शिकायतें, 170 मामलों में नियमों का उल्लंघन
विभाग को सालभर में 298 शिकायतें मिलीं, जिनमें 170 मामलों में नियमों का उल्लंघन पाया गया। छह मामलों में दवाओं, कॉस्मेटिक्स या उनसे संबंधित दस्तावेजों का स्टॉक जब्त किया गया। दिल्ली का ड्रग्स कंट्रोल विभाग दवाओं और कॉस्मेटिक्स के निर्माण और बिक्री को नियंत्रित करता है।

बारकोड और क्यूआर कोड से करें असली-नकली दवा की पहचान
दवा विक्रेता कैलाश गुप्ता के अनुसार, दवा असली है या नकली, इसका पता करना बड़ी चुनौती है। लेकिन अब दवाओं की पैकेजिंग पर लगे बारकोड या क्यूआर कोड को स्कैन करने पर असली-नकली का पता चल जाता है। आमतौर पर असली और नकली दवाओं की पैकेजिंग में अंतर होता है, लेकिन आजकल पैकेजिंग इतनी अच्छी होने लगी है कि आम लोग इनमें अंतर नहीं ढूंढ पाते। इसलिए सबसे बेहतर उपाय है कि बारकोड या क्यूआर कोड को स्कैन करें।

300 ब्रांडेड दवाओं पर बारकोड और क्यूआर कोड अनिवार्य
केंद्र सरकार ने लगभग 300 ब्रांडेड दवाओं को नोटिफाई किया है और इन सभी दवाओं की पैकेजिंग पर बारकोड और क्यूआर कोड अनिवार्य कर दिया गया है। इसे स्कैन करते ही दवा से संबंधित पूरी जानकारी सामने आ जाती है। अगर दवा नकली होती है, तो बारकोड या क्यूआर कोड को स्कैन करने पर कोई रिस्पॉन्स नहीं मिलता।

ड्रग्स कंट्रोल विभाग ने की जांच
    5,902 सेल्स यूनिट की जांच की गई
    371 मैन्युफैक्चरिंग यूनिट की जांच की गई, जिनमें से 44 में गड़बड़ी मिली
    1,807 सेल्स यूनिट में मिली गड़बड़ी

Related Posts

बिहार में किसानों की आय बढ़ाने की तैयारी, सब्जी संग्रहण केंद्रों पर गोदाम से लेकर कोल्ड स्टोरेज तक की सुविधा मिलेगी

पटना  सहकारिता विभाग द्वारा 350 पंचायतों में सब्जी संग्रहण केंद्र की स्थापित की जाएगी। इसके तहत पहले चरण में 114 पंचायतों में केंद्र निर्माण पर 124 करोड़ रुपये खर्च करने…

खनन और सड़क निर्माण के बीच हाथियों को मिला सुरक्षित रास्ता, झारखंड में 600 के करीब हाथियों का बसेरा

रांची झारखंड में हाथियों की आवाजाही के तीन नए कारिडोर सामने आए हैं। दलमा से निकलकर हाथी रांची और लोहरदगा होते हुए गिरिडीह-हजारीबाग के रास्ते दुमका तक जा रहे हैं।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

मान सरकार का युवाओं को तोहफा, पंजाब में पटवारियों के 1001 पदों पर होगी भर्ती

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

चंडीगढ़ में छाईं जेल के कैदियों की मिठाइयां, स्वाद के दीवाने हुए लोग

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581