एनएमडीसी में “राजभाषा माह पुरस्‍कार वितरण एवं समापन समारोह, 2026” का आयोजन

हैदराबाद
एनएमडीसी लिमिटेड, मुख्‍यालय, हैदराबाद में 14 सितंबर से 13 अक्‍तूबर, 2026 तक “राजभाषा
माह समारोह, 2026” का आयोजन किया गया। आज दिनांक 22 अक्‍तूबर, 2026 को “राजभाषा माह
पुरस्‍कार वितरण एवं समापन समारोह” का आयोजन किया गया। समारोह की अध्‍यक्षता  विनय
कुमार, निदेशक (तकनीकी) ने की। इस अवसर पर विशिष्‍ट अतिथि के रूप में  कृष्‍ण कुमार ठाकुर,
निदेशक (कार्मिक);  अनुराग कपिल, निदेशक (वित्‍त);  नीलकंठा रेड्डी, मुख्‍य सतर्कता अधिकारी
तथा  संजीव साही, अधिशासी निदेशक (मानव संसाधन) की गौरवमयी उपस्थिति रही।
समारोह का प्रारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा दीप प्रज्‍जवलन के साथ हुआ। तत्‍पश्‍चात मंचासीन
अतिथियों को बुके भेंट कर उनका स्‍वागत किया गया।  चे. निवास राव, उप महाप्रबंधक
(राजभाषा) ने अध्‍यक्ष महोदय, विशिष्‍ट अतिथिगण, सभी उपस्थित विभागाध्‍यक्ष, वरिष्‍ठ
अधिकारीगण, राजभाषा माह की प्रतियोगिताओं के विजेता विद्यार्थीगण एवं शिक्षकगण, अन्‍य संगठनों
के विजेता प्रतिभागीगण तथा सभी उपस्थित कार्मिकों का स्‍वागत किया तथा राजभाषा माह समारोह
को सफल बनाने के लिए उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्‍त करते हुए राजभाषा माह के दौरान
आयोजित प्रतियोगिताओं एवं अन्‍य कार्यक्रमों का संक्षिप्‍त विवरण प्रस्‍तुत किया।
इस अवसर पर  विनय कुमार, निदेशक (तकनीकी) ने अपने संदेश में एनएमडीसी द्वारा राजभाषा के
क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्‍थापित करने के लिए राजभाषा विभाग को बधाई दी तथा सभी
उपस्थित कार्मिकों को अपने कार्यालयीन कार्यों को राजभाषा हिंदी में निष्‍पादित करने का अनुरोध
किया। एनएमडीसी द्वारा राजभाषा के क्षेत्र में निरंतर नए कीर्तिमान स्‍थापित करने के लिए राजभाषा
विभाग को बधाई दी तथा सभी उपस्थित कार्मिकों को अपने दैनिक कामकाज में राजभाषा हिंदी का
प्रयोग करने का आह्वान किया।
 कृष्‍ण कुमार ठाकुर, निदेशक (कार्मिक) ने उपस्थितों को संबोधित करते हुए कहा कि हर्ष का विषय
है कि एनएमडीसी लिमिटेड हिंदी के क्षेत्र में निरंतर नई ऊंचाइयों को छू रहा है। उन्‍होंने यह भी कहा
हमें अपने कार्यालयीन कार्यों एवं दैनिक जीवन में अपनी मातृभाषाओं एवं राजभाषा हिंदी को महत्‍व
देना चाहिए।  अनुराग कपिल, निदेशक (वित्‍त) और  नीलकंठा रेड्डी, मुख्‍य सतर्कता अधिकारी ने
वित्‍तीय एवं सतर्कता मामलों में सरल हिंदी के प्रयोग पर विशेष ध्‍यान देने के लिए सुझाव दिए।
उन्‍होंने एआई और बढ़ती अनुवाद सुविधाओं का लाभ उठाते हुए कार्यालयीन कार्य में अधिक से अधिक
हिंदी का उपयोग करने पर जोर दिया।
तत्‍पश्‍चात राजभाषा माह समारोह, 2026 के आयोजित विभिन्‍न प्रतियोगिताओं यथा एनएमडीसी
कार्मिकों के लिए आयोजित हिंदी निबंध प्रतियोगिता, अविस्‍मरणीय स्‍मृतियों के झरोखे से
प्रतियोगिता, हिंदी प्रश्‍न-मंच प्रतियोगिता, हिंदी अन्‍त्‍याक्षरी प्रतियोगिता; अनुसंधान एवं विकास केंद्र
के कार्मिकों के लिए आयोजित हिंदी प्रश्‍न मंच प्रतियोगिता; एनएमडीसी खनिज भवन के आसपास के
केंद्र एवं राज्‍य सरकार के कार्यालयों के कार्मिकों के लिए आयोजित हिंदी निबंध प्रतियोगिता; केंद्रीय
विद्यालय, गच्‍ची बौली के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हिंदी निबंध एवं वाक् प्रतियोगिता; सरकारी
विद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित हिंदी निबंध एवं वाक् प्रतियोगिता; मेहदीपट्टनम स्थित
महाविद्यालयों के विद्यार्थियों के लिए हिंदी वाक् प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मंचासीन
अतिथियों के कर-कमलों से पुरस्‍कार वितरित किए गए। इस अवसर पर नराकास की प्रतियोगिताओं के

विजयी कार्मिकों तथा पिछले वर्ष के दौरान हिंदी में अधिकतम कार्य करने वाले कार्मिकों को भी
पुरस्‍कृत किया गया। कार्यक्रम का समन्‍वयन डॉ. रजिंदर कौर, वरिष्‍ठ प्रबंधक (राजभाषा) तथा
धन्‍यवाद ज्ञापन  राजेश कुमार गोंड, सहायक महाप्रबंधक (राजभाषा) ने किया। राजभाषा माहपुरस्‍कार वितरण एवं समापन समारोह के सफल आयोजन में राजभाषा विभाग के अधिकारीगण
देवाशीष घोष, वरिष्‍ठ प्रबंधक (राजभाषा) एवं  एस.के. सनोडिया, उप प्रबंधक (सचि.) का योगदान
रहा।

 

  • Related Posts

    पेपर लीक, RPSC और खनन लीज पर राजस्थान में सियासी संग्राम, गहलोत ने CM को दिया अल्टीमेटम

    जयपुर राजस्थान की राजनीति में त्योहारी सीजन के बीच बड़ा भूचाल आ गया है। जोधपुर में आयोजित एक पदयात्रा के दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर…

    वोट चोरी रैली में नहीं पहुंचे युवा कांग्रेस नेता, 60 पदाधिकारियों पर संगठन का एक्शन

    भोपाल मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस ने दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को आयोजित कांग्रेस की 'वोट चोरी' रैली में शामिल न होने वाले 60 पदाधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

    झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

    पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

    पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

    दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

    दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

    पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

    पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

    पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

    CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

    CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

    Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581