राहुल गांधी पर अमित शाह का तीखा कटाक्ष, बोले- ‘मुझे मालूम है आप मेरी आवाज नहीं सुन सकते

 नई दिल्ली  
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर हमला बोलते हुए कहा, 'अगले 30 साल तक आपका नंबर नहीं लगने वाला है.' अमित शाह ने कहा कि मुझे मालूम है कि आप मेरी आवाज नहीं सुन सकते, आप विदेश में कहीं बैठे हैं. आप वहां क्यों बैठे हैं, वह आपकी निजी जिंदगी है. शाह ने आगे कहा, 'एक बार आप दिल्ली लैंड कर जाइए… मेरी बात सुनकर रखना, अगले 30 साल तक आपका नंबर नहीं लगने वाला है। 

    दिल्ली में यमुना सफाई के परियोजनाओं के शिलान्यास के वक्त अमित शाह ने कहा ''धरना-प्रदर्शन से कुछ नहीं होता.. जहां से चुनकर आए हैं..वहां के लोगों के लिए काम कीजिए.. पंजाब की जनता ने तय कर लिया है कि पंजाब में इस बार NDA की सरकार बनेगी.. 2029 तक पंजाब से नशे के व्यापार को साफ कर देंगे। 

बता दें, गुरुवार को अमित शाह ने दिल्ली जल बोर्ड (DJB) की ₹8,941 करोड़ की 43 परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया. शाह ने कहा कि धरना-प्रदर्शन से कुछ नहीं होता. जहां से चुनकर आए हैं. वहां के लोगों के लिए काम कीजिए. पंजाब की जनता ने तय कर लिया है कि पंजाब में इस बार NDA की सरकार बनेगी। 

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के बूथ कार्यकर्ता से लेकर PM मोदी तक, करोड़ों कार्यकर्ता जनता के बीच रहकर उनके दुख-दर्द को समझते हैं और उनकी समस्याओं को दूर करने के लिए मेहनत करते हैं। 

यमुना का ही उदाहरण ले लीजिए. आपकी पार्टी की सरकार 30 साल रही, लेकिन आपने यमुना के लिए कुछ नहीं किया. यमुनोत्री से लेकर संगम तक पूरी यमुना को स्वच्छ करने का सौभाग्य नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी को मिलने वाला है। 

गांधी का वियतनाम जाना ऐसे समय में हुआ है जब 'इंडिया' गठबंधन और 'कॉकरोच जनता पार्टी' देश भर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। ये प्रदर्शन SIR प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं और उनमें ज्ञानेश कुमार की कथित भूमिका को लेकर हो रहे हैं। हमेशा की तरह, बीजेपी ने उनके इस विदेश दौरे को लेकर उन पर तुरंत तंज कसा। भगवा पार्टी ने गांधी परिवार के सदस्य पर आरोप लगाया कि दिल्ली में विरोध प्रदर्शनों के दौरान "झूठ बोल-बोलकर" थक जाने के बाद वे छुट्टियां मनाने चले गए हैं। पार्टी ने एक्स पर एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें वे कथित तौर पर वियतनाम जाने वाली एक उड़ान में बैठे दिख रहे हैं। साथ ही, पार्टी ने सवाल किया, "राहुल गांधी के विदेशी दौरों का एजेंडा क्या है?

बीजेपी नेता संबित पात्रा ने गांधी पर सत्ता परिवर्तन की साजिश रचने का आरोप लगाया और दावा किया कि वे जॉर्ज सोरोस से क्लास लेने के लिए विदेश गए थे। बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने भी सवाल उठाया कि क्या कांग्रेस नेता विदेश छुट्टियां मनाने गए थे या अपने अराजकता फैलाने वाले साथियों से मिलने। शाह ने बीजेपी पर वोट चोरी का आरोप लगाने के लिए कांग्रेस और उसके सहयोगियों पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल कई राज्यों में दशकों से सत्ता से बाहर रहे हैं। उन्होंने कहा विरोध-प्रदर्शन करने से कुछ हासिल नहीं होता। आप जहां से चुने गए हैं, वहां के लिए कोई योजना लेकर आएं।

धरना-प्रदर्शन से कुछ नहीं होता
शाह ने कहा कि भाजपा के बूथ कार्यकर्ता से लेकर पीएम मोदी तक करोड़ों कार्यकर्ता जनता के बीच में लोगों के दुख को जानते हैं…उनका निवारण कर रहे हैं। यमुना नदी का ही उदाहरण ले लो। आपकी सरकार 30 साल रही… यमुना जी के लिए आपने कुछ नहीं किया। यमुनोत्री से लेकर संगम तक पूरी यमुना जी को स्वच्छ करने का सौभाग्य नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को मिलने वाला है। राजनीतिक हथकंडों से आप देश के जनादेश को झुका नहीं सकते। अगर चुनाव जीतना है तो जनता के बीच जाना चाहिए। धरना प्रदर्शन से कुछ नहीं होता। जनता के दुख, दर्द और पीड़ा को जानना है तो जहां से चुनकर आए हो तो वहां योजनाओं को जनता के बीच लाइए, काम करिए वरना बचा-खुचा भी आपका चला जाएगा और कोई नहीं रोक पाएगा।

Related Posts

रिटायरमेंट से पहले अग्निवीरों को मिला एक्सटेंशन, 75% जवानों को सेवा का अतिरिक्त मौका

नई दिल्ली अग्निपथ योजना में बड़ा बदलाव किया गया है। चार साल की सेवा पूरी करने के बाद बाहर होने वाले 75 प्रतिशत अग्निवीरों को अब दो साल का अतिरिक्त…

TATA की कनेक्टेड कारों पर साइबर अटैक का खतरा, iRA 2.0 और iRA.ev में मिली खामी

 नई दिल्ली टाटा कार्स को लेकर इंडियन कम्प्यूटर इमरजेंसी रिस्पॉन्स टीम (CERT-In) एक वॉर्निंग जारी की है. ये वॉर्निंग टाटा मोटर्स की गाड़ियों से जुड़ी हुई है, जो कंपनी के…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581