Women’s U19 T20 World Cup 2027: भारत-पाकिस्तान समेत सभी टीमों के ग्रुप का ऐलान, जानें टूर्नामेंट का पूरा शेड्यूल

 नई दिल्ली
आईसीसी अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप 2027 का आयोजन 21 जनवरी से बांग्लादेश और नेपाल में होगा. इस तीसरे संस्करण में 16 टीमें हिस्सा लेंगी और कुल 41 मैच खेले जाएंगे. मौजूदा चैम्पियन भारत को ग्रुप-ए में आयरलैंड, नेपाल और वेस्टइंडीज के साथ रखा गया है. भारतीय टीम अपने अभियान की शुरुआत 22 जनवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ करेगी. फिर वो 24 जनवरी को नेपाल और 26 जनवरी को आयरलैंड का सामना करेगी. पाकिस्तान को ग्रुप-बी में जगह मिली है. यानी ग्रुप स्टेज में भारत और पाकिस्तान की टक्कर नहीं होगी। 

नेपाल 22 जनवरी को आयरलैंड के खिलाफ अपना अभियान शुरू करेगा. वहीं बांग्लादेश पहले दिन यानी 21 जनवरी को यूएई से भिड़ेगा. टूर्नामेंट के मुकाबले दोनों मेजबान देशों के चार स्टेडियम में आयोजित किए जाएंगे. बांग्लादेश में चटगांव का बीर श्रेष्ठ शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम और सिलहट इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम मैचों की मेजबानी करेंगे। 

नेपाल की राजधानी काठमांडू में स्थित त्रिभुवन यूनिवर्सिटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम और अपर मुलपानी इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर भी मुकाबले खेले जाएंगे. ग्रुप स्टेज के मैच 26 जनवरी तक चलेंगे. इसके बाद क्वालिफाई करने वाली टीमें सुपर सिक्स में पहुंचेंगी, जहां उन्हें दो ग्रुप में बांटा जाएगा. दोनों ग्रुप की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी। 

दोनों सेमीफाइनल मुकाबले 4 फरवरी को चटगांव के बीर श्रेष्ठ शहीद फ्लाइट लेफ्टिनेंट मतिउर रहमान क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे. जरूरत पड़ने पर 5 फरवरी को रिजर्व डे के रूप में इस्तेमाल किया जाएगा. फाइनल 6 फरवरी को आयोजित होगा. खिताबी मुकाबले के लिए 7 फरवरी को रिजर्व डे के तौर पर रखा गया है। 

टूर्नामेंट के ग्रुप्स
ग्रुप A- भारत, आयरलैंड, वेस्टइंडीज, नेपाल
ग्रुप B- साउथ अफ्रीका, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, समोआ
ग्रुप C- ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, नाइजीरिया, यूएई
ग्रुप D- इंग्लैंड, श्रीलंका, अमेरिका, स्कॉटलैंड

आईसीसी के सीईओ संजोग गुप्ता ने कहा कि अंडर-19 विमेंस टी20 वर्ल्ड कप युवा खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने और अनुभव हासिल करने का अवसर देता है. उनके मुताबिक 16 टीमों की भागीदारी महिला क्रिकेट में बढ़ती प्रतिभा को सामने लाने के साथ उभरते क्रिकेटिंग देशों को भी आगे बढ़ने का मंच देगी। 

Related Posts

भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले से पहले मौसम का अलर्ट, बिना अभ्यास के मैदान पर उतरेंगे भारतीय खिलाड़ी

नई दिल्ली भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला शनिवार को वेलिंगटन के बेसिन रिजर्व मैदान पर खेला जाना है। मैच से पहले शुक्रवार…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

2027 विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब में नशे पर सियासी संग्राम, शाह और राहुल गांधी की नजरें पंजाब पर

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

पटियाला में बड़ा रेल हादसा टला, ट्रेन के चार कोच आग की चपेट में आए; यात्रियों में दहशत

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

नवंबर में भी गर्मी का असर, चंडीगढ़ में 31°C पहुंचा तापमान

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

5 करोड़ की फिरौती मांगने वाला निकला स्पेशल DGP का भतीजा, पुलिस ने भेजा जेल

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

चलती ट्रेन में आग से हड़कंप, इंजन से पांचवें कोच तक धुआं; यात्रियों को सुरक्षित निकालने का अभियान

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

पर्यटकों के लिए चंडीगढ़ में नया आकर्षण, गो कार्टिंग से सेक्टर-17 बनेगा एडवेंचर हब

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581