Bank Holiday: गुरुवार को बैंकिंग सेवाओं पर लगेगा ब्रेक, 22 अक्टूबर की छुट्टी को लेकर जानें पूरी जानकारी

मुंबई 

कल गुरुवार को बैंक बंद रहने वाले हैं। अगर आप कल 22 अक्टूबर को बैंक ब्रांच जाकर अपना काम निपटाने का प्लान कर रहे हैं तो पहले जान लीजिए कि आपके राज्य में बैंक खुले हैं या नहीं। रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक कल गुरुवार को बैंक एक राज्य में बंद रहने वाले हैं। यहां जानिये कल गुरुवार को कहां और क्यों बंद रहने वाले हैं।

क्या कल 22 अक्टूबर गुरुवार को बंद रहेंगे बैंक?
आरबीआई के कैलेंडर के मुताबिक कल बैंक दुर्गा पूजा और दशैन के कारण सिक्किम में बंद रहेंगे। कल इस राज्य में सभी सरकारी और प्राइवेट सेक्टर बैंक जैसे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, पंजाब नेशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, केनरा, एक्सिस, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई जैसे तमाम बैंक बंद रहने वाले हैं।

दुर्गा पूजा (दशैन) सिक्किम के नेपाली हिंदू समुदाय का प्रमुख त्योहार है। यह त्योहार देवी दुर्गा की महिषासुर पर विजय और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। इस दौरान पहले नौ दिनों तक देवी दुर्गा की पूजा की जाती है और दसवें दिन परिवार के बड़े सदस्य छोटों के माथे पर टीका लगाकर उन्हें आशीर्वाद देते हैं। कई जगहों पर देवी की प्रतिमाओं का रंगीन जुलूस निकालकर विसर्जन भी किया जाता है।

आज 21 अक्टूबर को इन राज्यों में बंद हैं बैंक
आज बुधवार 21 अक्टूबर को बैंक विजयदशमी और दुर्गा पूजा के कारण असम, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद हैं। बाकी सभी राज्यों जैसे दिल्ली, यूपी, राजस्तान, मध्यप्रदेश, पंजाब में बैंक खुले हुए हैं।

अक्टूबर में छुट्टियों की पूरी लिस्ट
21 अक्टूबर, बुधवार- विजयादशमी और दुर्गा पूजा

विजयदशमी और दुर्गा पूजा के कारण असम, कर्नाटक, केरल, सिक्किम, त्रिपुरा और पश्चिम बंगाल में बैंक बंद रहेंगे।

22 अक्टूबर, गुरुवार- दुर्गा पूजा
दुर्गा पूजा और दशैन के कारण सिक्किम में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

23 अक्टूबर, शुक्रवार- दुर्गा पूजा
दुर्गा पूजा और दशैन के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे।

24 अक्टूबर, शनिवार- चौथा शनिवार
महीने का चौथा बुधवार होने के कारण देशभर में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

25 अक्टूबर, रविवार- वीकली हॉलिडे
रविवार होने के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

26 अक्टूबर, सोमवार- लक्ष्मी पूजा और वाल्मीकि जयंती
लक्ष्मी पूजा, एक्सेशन डे और महर्षि वाल्मीकि जयंती के कारण चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर और त्रिपुरा में बैंक बंद रहेंगे।

29 अक्टूबर, गुरुवार- करवा चौथ
करवा चौथ के मौके पर हिमाचल प्रदेश में बैंक शाखाएं बंद रहेंगी।

31 अक्टूबर, बुधवार- सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती
सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती के कारण गुजरात में बैंक बंद रहेंगे।

ऑनलाइन बैंकिंग रहेगी चालू
बैंकों की ब्रांच बंद होने के बावजूद ग्राहक ऑनलाइन बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकेंगे। इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और UPI के जरिए पैसे ट्रांसफर किए जा सकेंगे। ATM से कैश निकालने की सर्विस मिलेगी। हालांकि, बैंक की शाखा में होने वाले काम जैसे चेक क्लियरेंस और दूसरे जरूरी काम छुट्टी के कारण नहीं हो पाएंगे।

Related Posts

आपका बैंक खाता कितना सुरक्षित? AI से बैंकों को निशाना बना रहे हैकर्स, CERT-In ने किया अलर्ट

 नई दिल्ली भारतीय साइबर सिक्योरिटी एजेंसी CERT-In ने एक बड़ा खुलासा किया है, जिसमें बताया है कि हैकर्स आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) का इस्तेमाल कर रहे हैं. एजेंसी ने साइबर अटैक…

H-1B वीजा और ग्रीन कार्ड पर अमेरिकी चुनाव का असर, भारतीय प्रोफेशनल्स के लिए क्या होंगे नए नियम?

नई  दिल्ली  अमेरिका के मिडटर्म चुनाव के बाद H-1B वीजा को लेकर भारतीय पेशेवरों की उम्मीदें और चिंताएं, दोनों ही बढ़ गई हैं। इस चुनाव का असर न केवल अमेरिकी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581