दशकों बाद Apple करने जा रहा बड़ा बदलाव, MacBook Pro में मिल सकती है टचस्क्रीन सुविधा

 नई दिल्ली
Apple ने अपने नए प्रोडक्ट इवेंट का ऐलान कर दिया है. कंपनी 28 अक्टूबर को लॉस एंजिलिस में ‘Pro and Tell’ नाम से एक खास इवेंट आयोजित करेगी. जब भी ऐपल इवेंट की बात होती है लोग आईफोन के बारे में सोचते हैं. लेकिन इस इवेंट में iPhone नहीं लॉन्च होगा. दरअसल इस बार ऐपल ने iPhone 18 लॉन्च नहीं किया है, इसलिए फैंस को लग रहा है कि कंपनी जल्दी ही इसे लॉन्च करेगी. ऐसे में कोई भी ऐपल इवेंट का ऐलान होते है फैंस को लग रहा है कि iPhone 18 आने वाला है। 

इस इवेंट को लेकर सबसे ज्यादा चर्चा एक ऐसे MacBook Pro की है, जिसमें पहली बार टचस्क्रीन मिल सकती है. अगर ऐसा होता है, तो यह Apple के लैपटॉप की दुनिया में बड़ा बदलाव होगा. बता दें कि ऐपल भले ही अभी टच स्क्रीन वाला लैपटॉप ला रहा है, लेकिन कई साल से मार्केट में टच स्क्रीन वाले लैपटॉप आ रहे हैं. यानी ये कोई नई टेक्नोलॉजी नहीं है। 

अब तक Apple ने MacBook में टचस्क्रीन देने से दूरी बनाए रखी है. कंपनी का जोर कीबोर्ड, ट्रैकपैड और macOS के जरिए लैपटॉप चलाने पर रहा है. लेकिन अब खबरें हैं कि कंपनी अपने इस पुराने तरीके को बदल सकती है. हालांकि, Apple ने अभी तक टचस्क्रीन MacBook की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है. यह जानकारी मीडिया रिपोर्टों और लीक पर आधारित है। 

MacBook Pro में पहली बार मिलेगी टचस्क्रीन?
Bloomberg और दूसरी टेक रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple नए 14 इंच और 16 इंच के MacBook Pro मॉडल पर काम कर रहा है. इनमें OLED डिस्प्ले और टचस्क्रीन मिलने की उम्मीद है. अभी MacBook में स्क्रीन को छूकर ऐप खोलने, फोटो एडिट करने या दूसरे काम करने का विकल्प नहीं मिलता. इसके लिए ट्रैकपैड या माउस का इस्तेमाल करना पड़ता है। 

अगर नया MacBook Pro टचस्क्रीन के साथ आता है, तो यूजर स्क्रीन पर सीधे टैप करके ऐप खोल सकेंगे और कुछ कामों को हाथ से कर सकेंगे. हालांकि, इसका मतलब यह नहीं है कि कीबोर्ड और ट्रैकपैड खत्म हो जाएंगे। 

OLED स्क्रीन से क्या बदलेगा?
नए MacBook Pro में OLED डिस्प्ले मिलने की भी चर्चा है. अभी MacBook Pro के मौजूदा मॉडल में अलग तरह की डिस्प्ले तकनीक इस्तेमाल होती है. OLED स्क्रीन में हर पिक्सल अपनी रोशनी खुद पैदा करता है. इससे ब्लैक कलर ज्यादा गहरा दिख सकता है और कलर्स में बेहतर अंतर नजर आ सकता है। 

फिल्म देखने, फोटो एडिट करने और वीडियो बनाने वाले लोगों को इससे फायदा हो सकता है. हालांकि, असली फर्क स्क्रीन की क्वालिटी, ब्राइटनेस और ऐपल की ट्यूनिंग पर निर्भर करेगा। 

iPhone जैसा Dynamic Island भी मिल सकता है
MacBook Pro के डिजाइन में बदलाव की बात भी कही गई है. इसमें मौजूदा स्क्रीन नॉच की जगह डायनैमिक आइलैंड जैसा हिस्सा मिल सकता है. आईफोन में डायनैमिक आइलैंड के जरिए कॉल, म्यूजिक और दूसरी ऐक्टिविटीज की जानकारी दिखाई जाती है. अगर ऐपल इसे MacBook में लाता है, तो यह लैपटॉप के स्क्रीन डिजाइन में बड़ा बदलाव होगा। 

इसके अलावा नए मॉडल मौजूदा MacBook Pro के मुकाबले हल्के हो सकते हैं. लेकिन इनके डिजाइन, वजन और बाकी फीचर्स को लेकर अभी कंपनी की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आई है। 

नए MacBook और iMac में M6 चिप की उम्मीद
इस इवेंट में सिर्फ टचस्क्रीन MacBook Pro ही चर्चा में नहीं है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple नए M6 चिप वाले MacBook Pro और iMac मॉडल भी पेश कर सकता है. इन मॉडल में डिजाइन में बड़े बदलाव के बजाय नई चिप पर ध्यान दिया जा सकता है। 

यहां एक अहम बात है. टचस्क्रीन वाले महंगे MacBook Pro में M5 Pro और M5 Max चिप मिलने की चर्चा है, जबकि दूसरे नए Mac मॉडल में M6 चिप आ सकती है। 

नया iPad mini भी हो सकता है लॉन्च
Apple के इस इवेंट में नए iPad mini को भी पेश किए जाने की उम्मीद है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें OLED स्क्रीन, बेहतर स्पीकर और वीडियो कॉल के लिए बदली हुई फ्रंट कैमरा पोजिशन मिल सकती है. इससे छोटे टैबलेट पर वीडियो देखना और वीडियो कॉल करना बेहतर हो सकता है। 

Related Posts

iPhone Duo का ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में निकला दम, रेत में फंसा हिंज और मोड़ने पर टूटी स्क्रीन जैसी खराबी

मुंबई  एपल इस साल सितंबर के महीने में अपना पहला फोल्डेबल आईफोन लॉन्च किया, जिसका नाम iPhone Duo है. इस आईफोन इंतजार पिछले कई सालों से किया जा रहा था.…

UIDAI में पेड इंटर्नशिप का मौका, हर महीने मिलेगा 40 हजार रुपये तक स्टाइपेंड

पेड इंटर्नशिप करने के लिए अच्छी अपॉर्चुनिटी ढूंढ रहे हैं, तो आपके लिए आधार कंपनी यूआईएडीआई में इंटर्नशिप पाने का मौका है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया (UIDAI)अपने दिल्ली वाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी दूर करने की कवायद तेज, परगट फॉर्मूले पर नेताओं की नजरें

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

Punjab News: पराली जलाने में पंजाब आगे, खेतों की निगरानी के लिए प्रशासन ने बनाया नया प्लान

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब की आशीर्वाद योजना बनी परिवारों का सहारा, बेटियों की शादी के लिए मिलती है 51 हजार रुपये की मदद

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

पंजाब में फिर थमेंगे सरकारी बसों के पहिए, 16 नवंबर से कर्मचारी करेंगे हड़ताल

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

फिरोजपुर में तेज आवाज वाले पटाखे खरीदने-बेचने पर रोक, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

चंडीगढ़ में 3 दिन सजेगा सैन्य विरासत का मंच, मिलिट्री फेस्टिवल में दिखेगा रोमांच और देशभक्ति का संगम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581