इंग्लैंड के खिलाफ फिर फ्लॉप हुए बाबर आजम, धीमी बल्लेबाजी के बाद लौटे पवेलियन; पाकिस्तान पर दबा

नई दिल्ली
पाकिस्तान, श्रीलंका और इंग्लैंड के बीच पाकिस्तान की सरजमीं पर ODI ट्राई सीरीज खेली जा रही है। इसका आगाज 18 अक्टूबर से हो चुका है। आज, दूसरा मैच पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है। पहला मुकाबला पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला गया था, जिसमें पाक टीम को जीत हासिल हुई थी।

मंगलवार, 20 अक्टूबर को रावलपिंडी में खेले जा रहे मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 27 ओवर में 100 के स्कोर को पार कर लिया है, लेकिन आधी टीम पवेलियन भी लौट गई है। मेजबान टीम की हालत इस समय बेहद खराब नजर आ रही है। पाकिस्तान के पूर्व वनडे कप्तान बाबर आजम इस मैच में भी एक बार फिर फेल हुए। वे पिछले मुकाबले में भी सिर्फ 45 रन ही बना सके थे। आज के मुकाबले में बाबर आजम ने काफी धीमी बल्लेबाजी की। उन्होंने 52 गेंदों का सामना करते हुए सिर्फ 34 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने अपने बल्ले से 4 चौके जड़े। बाबर आजम ने कुछुए की चाल से बल्लेबाजी की। उन्होंने 65.38 की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की, जो एकदिवसीय क्रिकेट के लिहाज से काफी धीमी होती है, खासकर तब जब मैच रावलपिंडी जैसे मैदान पर खेला जा रहा हो। बाबर आजम ने श्रीलंका के खिलाफ पिछले मुकाबले में भी निराश किया था। उन्होंने उस मुकाबले में 57 गेंदों का सामना करते हुए 45 रन बनाए थे, जिसमें 6 चौके शामिल थे। उस मैच में दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने 78.95 की स्ट्राइक रेट से बैटिंग की थी।

बाबर की बैटिंग से टीम को नुकसान, करियर
बाबर आजम की इस कुछए के चाल वाली धीमी बल्लेबाजी से उनका औसत तो ठीक हो जाता है, लेकिन टीम को अंतत: नुकसान झेलना पड़ता है। इस विश्व स्तर के खिलाड़ी से टीम अच्छे प्रदर्शन और बेहतर स्ट्राइक रेट की उम्मीद करती है, लेकिन आंकड़े फिलहाल कुछ और ही गवाही देते हैं। बाबर आजम के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 145 वनडे मैचों की 142 पारियों में 53.21 की औसत के साथ कुल 6705 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 38 अर्धशतक और 20 शतक निकले हैं। वे 5 बार 0 पर आउट हुए हैं। उन्होंने वनडे में 69 छक्के और 620 चौके लगाए हैं। वनडे में बाबर आजम का स्ट्राइक रेट 86.39 का है। टेस्ट क्रिकेट में बाबर आजम के 4771 रन हैं। उन्होंने टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में कुल 4596 रन बनाए हैं। आज के मुकाबले में दूसरी पारी में जो रूट के पास अपने वनडे करियर के 8000 रन पूरे करने का मौका है। वे इस कारनामे से 97 रन दूर हैं।

Related Posts

भारत-पाकिस्तान मैच देखने को बेताब फैंस, ICC के पास पहुंचीं 8.4 मिलियन टिकट रिक्वेस्ट

नई दिल्ली  भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच का क्रेज एक बार फिर देखने को मिल रहा है. अगले साल होने वाले वनडे वर्ल्ड कप में दोनों टीमें 10…

8 नवंबर से शुरू होगा भारत-पाक मुकाबलों का रोमांच, वैभव और अभिषेक पर रहेंगी नजरें

 नई दिल्ली क्रिकेट जगत की सबसे बड़ी राइवलरी यानी भारत और पाकिस्तान की भिड़ंत को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है. आने वाले एक साल के भीतर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फतेहगढ़ साहिब के पर्यटन विकास को लेकर राज्यपाल का बड़ा बयान, प्रस्ताव मिलते ही होगी मंजूरी

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

फर्जी NHAI अधिकारी की जमानत याचिका खारिज, 7.29 करोड़ की ठगी का मामला

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

PGI मरीजों के पैसों का खेल उजागर, ढाबा संचालक और दुकानदारों के खातों में पहुंचे करोड़ों रुपये

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में मौसम के बीच प्रदूषण की मार, कई शहरों में AQI 200 के पार पहुंचा

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

पंजाब में पूर्व कैबिनेट मंत्री के घर ED का छापा, दूसरे दिन भी दस्तावेज खंगाल रही टीम

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581