‘वह चीता हैं’, मोहम्मद शमी को लेकर बंगाल के कोच का बड़ा बयान, आराम मांगकर रणजी मैच से रहे बाहर

नई दिल्ली
टीम इंडिया के अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. इस खबर ने फैन्स के बीच चल रही तमाम अटकलों पर विराम लगा दिया है. न्यूजीलैंड दौरे के लिए किसी भी फॉर्मेट में मोहम्मद शमी का चयन नहीं किया गया था.

बंगाल के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने यह साफ कर दिया है कि शमी पूरी तरह से फिट हैं. लेकिन उन्होंने खुद ही सर्विसेज के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मैच से आराम की मांग की थी. न्यूजीलैंड दौरे के लिए चुनी गई भारतीय टीम में जगह नहीं मिलने के कुछ ही घंटों बाद मोहम्मद शमी का रणजी मैच की प्लेइंग-11 से बाहर रहना चर्चा का विषय बन गया था.

कल्याणी में खेले गए पिछले मुकाबले की पहली पारी में 4 विकेट चटकाने वाले शमी को जब इस बार मैदान पर नहीं देखा गया तो तरह-तरह के सवाल उठने लगे थे. इस पर बात करते हुए बंगाल के कोच लक्ष्मी रतन शुक्ला ने रविवार को कहा कि शमी फिट हैं, उन्हें आराम दिया गया है.

उन्होंने पिछले राउंड में दिल्ली के खिलाफ बहुत ओवर गेंदबाजी की थी. उन्होंने खुद ही आराम मांगा था. वह एक चीता हैं. शमी के आराम करने से हमें नए चेहरों को आजमाने का मौका भी मिलता है. आपको बता दें कि चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 के बाद से ही शमी ने भारत के लिए कोई मैच नहीं खेला है और वह लगातार अपनी फिटनेस को साबित करने में लगे हुए हैं.

बंगाल और सर्विसेज मुकाबले का हाल
दूसरी ओर दिल्ली में खेले जा रहे बंगाल और सर्विसेज के रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला है. बंगाल की टीम अपनी दूसरी पारी में 52.5 ओवरों में महज 146 रन पर सिमट गई, जिसमें कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन ने 30, अभिषेक पोरेल ने 25 और सुदीप कुमार घरामी ने 23 रनों का योगदान दिया. सर्विसेज की तरफ से बाएं हाथ के स्पिनर राहुल सिंह ने घातक गेंदबाजी करते हुए 15.5 ओवरों में 39 रन देकर 5 विकेट झटके, जबकि अर्जुन शर्मा और पुलकित नारंग को 2-2 सफलताएं मिलीं.

बंगाल की पहली पारी के आधार पर मिले 62 रनों की बढ़त के बाद सर्विसेज के सामने जीत के लिए 209 रनों का लक्ष्य था. दूसरे दिन 26 ओवर ओवर के खेल होने तक सर्विसेज ने एक विकेट खोकर 55 रन बना लिए थे.

Related Posts

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

रणजी ट्रॉफी: एक जीत के बाद भी पूरी टीम बाहर, अध्यक्ष-सचिव की लड़ाई में फंसे खिलाड़ी

नई दिल्ली  रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर चल रही खींचतान के कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीजन के मुकाबले से ठीक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581