Netflix में फिल्में देखने की नौकरी! सालाना ₹2 करोड़ तक सैलरी, जानें योग्यता और काम की पूरी डिटेल

फिल्में और वेब सीरीज देखना किसे पसंद नहीं होता! कई लोग तो अपने खाली समय में घंटों स्क्रीन के सामने बिताते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि मनोरंजन की इसी दुनिया में कुछ ऐसे काम भी हैं, जहां फिल्मों और सीरीज से जुड़ा काम करना नौकरी का हिस्सा होता है. Netflix जैसी कंपनियों में कंटेंट,  भाषा और स्क्रीनिंग से जुड़े पदों पर काम करने के मौके मिलते हैं. हालांकि, इन नौकरियों में केवल फिल्म देखना ही काम नहीं होता है बल्कि कंटेंट को समझने और उसे दर्शकों तक सही तरीके से पहुंचाने की जिम्मेदारी भी होती है. तो आखिर इन पदों के लिए क्या योग्यता चाहिए और कितनी सैलरी मिल सकती है? आइए जानते हैं.

कितनी मिलेगी सैलरी?
Netflix की आधिकारिक करियर वेबसाइट के मुताबिक, Analyst, Content and Production Clearance, Intellectual Property के पदों के लिए सालाना 1,60,000 से 2,40,000 अमेरिकी डॉलर की सैलरी रेंज दी गई है. भारतीय रुपये में यह रकम लगभग 1.4 करोड़ से 2.1 करोड़ रुपये सालाना बैठती है. हालांकि, ये अनुभव और पद के मुताबिक, बदल सकती है. हालांकि, ये सैलरी अमेरिका के लिए है. भारत की बात करें, तो Language Producer को सालाना 6 से 7 लाख रुपये मिल सकते हैं. Screening Specialist, APAC के रकम 5–9 लाख रुपये हो सकती है. हालांकि, ये बदल सकती है.

क्या करना होगा काम?
    इस पद पर काम करने वाले व्यक्ति को Netflix की फिल्मों और टीवी प्रोडक्शन से जुड़े कानूनी जोखिमों को संभालने में मदद करनी होगी. इसमें कई जिम्मेदारियां शामिल हैं.
    फिल्मों और सीरीज की स्क्रिप्ट की समीक्षा करना.
    प्रोडक्शन में इस्तेमाल होने वाली फोटो, कपड़ों, प्रॉप्स और अन्य सामग्री से जुड़े कॉपीराइट और ट्रेडमार्क के जोखिमों को पहचानना.
    जरूरत पड़ने पर संबंधित सामग्री के इस्तेमाल के लिए लाइसेंस की प्रक्रिया संभालना.
    प्रोड्यूसर, राइटर और क्रिएटिव टीम के साथ मिलकर काम करना.
    प्रोडक्शन से जुड़े दस्तावेजों और लाइसेंसिंग की प्रक्रियाओं को व्यवस्थित रखना.

कौन कर सकता है आवेदन?
Netflix की इस जॉब लिस्टिंग के मुताबिक, उम्मीदवार के पास फिल्म और टेलीविजन प्रोडक्शन से जुड़े कानूनी मामलों में 3 से 5 साल का एक्सपीरियंस होना चाहिए. खास तौर पर इंटेलेक्चुअल प्रॉपर्टी राइट्स, पर्सनैलिटी राइट्स और फेयर यूज जैसे विषयों की जानकारी जरूरी है. फिल्मों और टीवी शो के प्रोडक्शन के साथ काम करने का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता मिल सकती है. इसके अलावा, लाइसेंस एग्रीमेंट तैयार करने और उन पर बातचीत करने का अनुभव भी उपयोगी होगा. उम्मीदवार में बारीकियों पर ध्यान देने, अलग-अलग टीमों के साथ तालमेल बनाने और तेजी से बदलती परिस्थितियों में फैसले लेने की क्षमता होनी चाहिए. इतना ही नहीं कुछ पदों के लिए एक्सपीरियंस और ज्यादा भी हो सकता है.

Related Posts

गुरुवार का राशिफल: 5 नवंबर को किसकी चमकेगी किस्मत और किसे रहना होगा सावधान? पढ़ें पूरा राशिफल

मेष राशि मेष राशि आज कई स्रोतों से धन लाभ होने की संभावना है। डाइट में हरी सब्जियों को शामिल करें। मेडिटेशन करने से आपको अच्छा महसूस होगा। अपनी फैमिली…

दिवाली पर घर पर बनाएं बाजार जैसी चंद्रकला मिठाई, मावा और ड्राई फ्रूट्स से भरपूर है स्वाद

 दिवाली का त्योहार हो और घर में मिठाइयों की खुशबू न हो, ऐसा कैसे हो सकता है. इस खास मौके पर लोग घर में कई तरह के पकवान और मिठाइयां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581