राज्य सरकार ने 10 लाख से अधिक ज़रूरतमंद परिवारों के अपने पक्के घर के स्वप्न को किया साकार

भोपाल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जन-कल्याणकारी नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के प्रत्येक नागरिक के सर्वांगीण विकास और सामाजिक सुरक्षा के लिए निरंतर संकल्पबद्ध है। मानव जीवन में स्वयं के एक सुदृढ़ एवं पक्के आवास का होना मात्र एक भौतिक आवश्यकता नहीं, अपितु आत्मसम्मान, सुरक्षा और स्थायित्व का आधार है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव के मार्गदर्शन में राज्य सरकार ने 'प्रधानमंत्री आवास योजना' का प्रभावी क्रियान्वयन कर अब तक 10 लाख से अधिक ज़रूरतमंद परिवारों को पक्के आवास उपलब्ध कराकर उनके जीवन में अभूतपूर्व खुशहाली एवं नई दिशा प्रदान की है।

विजयादशमी (दशहरा) के शुभ अवसर पर कल, 20 अक्टूबर 2026 को मध्यप्रदेश के समस्त नगरीय निकायों में ‘गृह प्रवेश दिवस’ मनाया जाएगा। इसके अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत स्वीकृत ऐसे हितग्राही, जिनके आवास पूर्ण हो चुके हैं, वे अपने नवनिर्मित एवं पूर्णतः सुसज्जित आवासों में परिवार सहित वैदिक परंपरा के अनुसार गृह प्रवेश करेंगे।

विजयादशमी का यह मंगल पर्व प्रदेश के हजारों परिवारों के जीवन में नई खुशियाँ लेकर आ रहा है। राज्य सरकार द्वारा सभी नगरीय निकायों को ‘गृह प्रवेश दिवस’ अभियान के अंतर्गत सभी पूर्ण आवासों में गृह प्रवेश सुनिश्चित करने एवं आवश्यक व्यवस्थाएँ करने के लिये निर्देशित किया गया है, जिससे यह अवसर हितग्राही परिवारों के लिए एक अविस्मरणीय एवं मंगलकारी बन सके।

Related Posts

राष्ट्रीय पहचान की ओर भखारा का आमा तालाब

रायपुर रामसर साइट के रूप में विकसित करने तेज हुए प्रयास प्रकृति अपनी गोद में अनगिनत धरोहरों को संजोए रखती है। कहीं नदियों की कलकल ध्वनि जीवन का संगीत रचती…

आर्थिकी व आस्था के बीच अद्भुत समन्वय का बेहतरीन प्रयास है बनारस बिनालेः मुख्यमंत्री

वाराणसी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बीएचयू में सीआईआई बनारस बिनाले-2026 का औपचारिक शुभारंभ किया। सीएम ने पुस्तिका का विमोचन भी किया। सीएम योगी ने कहा कि बनारस बिनाले…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

मालिकाना हक के मुद्दे पर चंडीगढ़ में सियासी घमासान, AAP और कांग्रेस ने घेरा

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

पटियाला में वोटिंग के बीच मचा बवाल, कांग्रेस प्रत्याशी ने लगाया अभद्र व्यवहार का आरोप

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

चंडीगढ़ स्मार्टसिटी घोटाले की जांच में बड़ा खुलासा, अनुभव मिश्रा तक पहुंची करोड़ों की रकम

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब के 12 जिलों पर धुंध का असर, तापमान में बदलाव से मिली राहत

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

पंजाब में ईडी का शिकंजा तेज, मुख्य सचिव से लेकर पुलिस अफसरों तक समन जारी

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

सीमा पार से हथियार तस्करी की कोशिश नाकाम, गुरदासपुर में चार हैंड ग्रेनेड बरामद

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581