टीम इंडिया की चयन समिति में नए चेहरे, प्रज्ञान ओझा अध्यक्ष तो रमेश पोवार बने सदस्य

नई दिल्ली
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने पुरुष क्रिकेट टीम की चयन समिति में बड़ा फेरबदल करते हुए पूर्व स्पिनर प्रज्ञान ओझा को नया चेयरमैन नियुक्त किया है. वह अजीत अगरकर की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे. ओझा को यह अहम जिम्मेदारी उनके करियर में सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने की वरिष्ठता के आधार पर मिली है.

बीसीसीआई की क्रिकेट सलाहकार समिति (सीएसी) में शामिल अशोक मल्होत्रा और जतिन परांजपे ने चयन समिति के सदस्य की नियुक्ति के लिए प्रक्रिया पूरी की. दोनों ने बीसीसीआई मुख्यालय में आवेदकों की स्क्रीनिंग और साक्षात्कार के बाद रमेश पोवार के नाम की सर्वसम्मति से सिफारिश की.

इसके साथ ही पूर्व क्रिकेटर रमेश पोवार को भी चयन समिति के नए सदस्य के रूप में शामिल किया गया है. बोर्ड ने पूर्व अध्यक्ष अजीत अगरकर के कार्यकाल की जमकर सराहना की, जिनकी अगुवाई में भारतीय टीम ने तीन आईसीसी ट्रॉफियां, दो एशिया कप खिताब और एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल अपने नाम किए थे. नई समिति में अब प्रज्ञान ओझा अध्यक्ष की भूमिका निभाएंगे.

रमेश पोवार ने अपने अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान भारत के लिए 2 टेस्ट और 31 वनडे मैच खेले हैं. खेल से संन्यास लेने के बाद उन्होंने कोचिंग की दुनिया में बड़ा नाम कमाया है.

वह भारतीय महिला टीम के हेड कोच रहने के साथ-साथ मुंबई और गुजरात की टीमों को भी कोचिंग दे चुके हैं. इसके अलावा, वह बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में बॉलिंग कोच की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं. महिला टीम के कोच रहते हुए उन्होंने भारत को एशिया कप का खिताब जिताया था और कॉमनवेल्थ गेम्स में सिल्वर मेडल भी दिलाया था.

बीसीसीआई ने की अजीत अगरकर की तारीफ
बीसीसीआई ने अजीत अगरकर के योगदान को आधिकारिक रूप से सराहा और उनके कार्यकाल की उपलब्धियों का जिक्र किया. जुलाई 2023 में अध्यक्ष पद संभालने वाले अगरकर के कार्यकाल में टीम इंडिया ने तीन आईसीसी ट्रॉफियां अपने नाम कीं, दो बार एशिया कप का खिताब जीता और एशियन गेम्स में लगातार दो बार गोल्ड मेडल हासिल कर इतिहास रचने में सफलता हासिल की. प्रज्ञान ओझा के अध्यक्ष बनने और रमेश पोवार के शामिल होने के साथ ही भारतीय पुरुष चयन समिति के पुनर्गठन की प्रक्रिया पूरी हो गई है.

मेन्स सेलेक्शन कमेटी
प्रज्ञान ओझा (चेयरमैन)
शिव सुंदर दास
आरपी सिंह
अजय रात्रा
रमेश पोवार

Related Posts

बारिश से प्रभावित मैच में भारत का धमाका, कोहली ने 51 गेंदों में ठोके 74 रन

नई दिल्ली  अर्शदीप सिंह की अगुवाई में भारतीय गेंदबाजों की बेहतरीन गेंदबाजी और बाद में विराट कोहली के तूफानी अर्धशतक की वजह से भारतीय टीम ने बुधवार को न्यूजीलैंड को…

रणजी ट्रॉफी: एक जीत के बाद भी पूरी टीम बाहर, अध्यक्ष-सचिव की लड़ाई में फंसे खिलाड़ी

नई दिल्ली  रणजी ट्रॉफी में मेघालय क्रिकेट एसोसिएशन के अंदर चल रही खींचतान के कारण बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। नागालैंड के खिलाफ प्लेट डिवीजन के मुकाबले से ठीक…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581