भिलाई स्टील प्लांट में सुरक्षा सख्त, उत्पादन क्षेत्र में मोबाइल इस्तेमाल पर रोक

भिलाई.

सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बीएसपी में शॉप फ्लोर व अन्य कार्य क्षेत्रों में काम करने के दौरान मोबाइल को तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित कर दिया गया है। प्रतिबंधित क्षेत्र में मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए पाए जाने वालों के विरु द्ध तत्काल अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

बीएसपी मैनेजमेंट की ओर से मुख्य महाप्रबंधक सुरक्षा पुष्पा एंब्रोस ने 17 अक्टूबर को एक परिपत्र जारी किया है। उन्होंने कहा है कि कार्यस्थलों पर उत्पन्न हो रहे गंभीर सुरक्षा जोखिमों को ध्यान में रखते हुए तत्काल प्रभाव से सभी शॉप फ्लोर एवं सक्रिय कार्यक्षेत्र में मोबाइल फोन का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाता है। उन्होंने निर्देश में कहा है कि केवल कार्यालय भवनों, विश्राम कक्षों, अथवा साइट / शॉप फ्लोर / कार्यक्षेत्र से दूर निर्धारित सुरक्षित स्थानों पर ही मोबाइल का उपयोग किया जा सकेगा। पता चला है कि बीएसपी के मैनेजमेंट में सुरक्षा संबंधी समीक्षा के दौरान यह बात भी ध्यान में लाया गया है कि प्रोडक्शन एरिया में कार्य के दौरान भी बीएसपी कार्मिक, ठेका श्रमिक सहित अन्य लोग मोबाइल का उपयोग करते हैं। इससे गंभीर दुर्घटनाएं होनी की आशंका हमेशा बनी रहती है।

बीते दिनों लगातार दुर्घटनाओं व मौतों को सेल व बीएसपी मैनेजमेंट ने बहुत गंभीरता से लिया है। सेल के सीएमडी डॉ. एके पंडा व डायरेक्टर केके सिंह ने दुर्घटनाओं के मद्देनजर संयंत्र का स्पेशल दौरा किया था। उन्होंने दुर्घटनाओं और मौतों को हर हाल में रोकने की हिदायत दी है। सेल के डायरेक्टर इंचार्ज लगातार लार्ज गुरप इंटरेक्शन के माध्यम से सुरक्षा के प्रति कार्मिकों को आगाह कर हैं। वे प्रत्येक कार्मिक एवं कार्यबल को अपने कार्यक्षेत्र में सुरक्षा की जिम्मेदारी स्वयं लेने, निर्धारित सुरक्षा प्रक्रियाओं व सुरक्षित कार्य पद्धतियों का पालन करने की अपील कर रहे हैं। वे कार्मिकों से सीधे संवाद कर उनसे सुरक्षा संबंधी सुझाव भी मांग रहे हैं। उनका जोर इस बात पर है कि शून्य घातक दुर्घटना लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक पाली के बाद हर कार्मिक सुरक्षित घर लौटे।

Related Posts

स्टेट हाइवे से ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे तक मजबूत होगा कनेक्टिविटी का नेटवर्क

मुख्यमंत्री डॉ. यादव की अध्यक्षता में हुई मध्यप्रदेश सड़क विकास निगम के संचालक मंडल की 49 वीं बैठक काम की गति बढ़ाएं, तेजी से पूरे करें : मुख्यमंत्री के निर्देश…

दीपावली पर बस्तर के परचनपाल की हस्तकला का जलवा

रायपुर  शोभा बघेल के सीसल शिल्प से रोशन हो रहे सैकड़ों घर, बढ़ी स्थानीय उत्पादों की मांग आगामी दीपावली और अन्य प्रमुख त्योहारों की आहट के साथ ही बाजारों में…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581