मध्यप्रदेश में फिल्म शूटिंग को मिलेगा बढ़ावा? रश्मिका-विजय से मिले CM मोहन यादव, निवेश पर भी चर्चा

भोपाल
 एमपी में फिल्म शूटिंग और औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार ने आंध्र प्रदेश में संपर्क अभियान तेज किया है। सीएम मोहन यादव शनिवार को आंध्रप्रदेश के दौरे पर थे। इस विजयवाड़ा प्रवास के दौरान उन्होंने साउथ के अभिनेता विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना से सौजन्य भेंट हुई। इस दौरान उन्हें मध्यप्रदेश की फिल्म-फ्रेंडली नीतियों से अवगत कराया गया।

सीएम ने बताया कि, मध्य प्रदेश देश में फिल्म शूटिंग के प्रमुख केंद्र के रूप में अपनी पहचान मजबूत करने की दिशा में काम कर रहा है। फिल्म निर्माताओं और कलाकारों को प्रदेश में शूटिंग के अवसरों से जोड़ने के साथ राज्य की नीतियों और उपलब्ध सुविधाओं को सामने रखा जा रहा है।

चंद्रबाबू नायडू और पवन कल्याण से भी मुलाकात
वहीं सीएम यादव ने विजयवाड़ा प्रवास के दौरान आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू से उनके निवास पर पहुंचकर भेंट की, इसके बाद वे उपमुख्यमंत्री पवन कल्याण से मिलने पहुंचे थे। दौरे में फिल्म उद्योग, निवेश और शहरी विकास से जुड़े अलग-अलग पहलुओं पर संपर्क और जानकारी साझा करने पर जोर रहा।

निवेशकों को GIS 2027 में आने का न्योता
सीएम यादव द्वारा विजयवाड़ा में प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों के साथ वन-टू-वन बैठकें भी की गईं। इनमें मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं, औद्योगिक वातावरण और निवेश अनुकूल नीतियों की जानकारी साझा की गई।निवेशकों को मध्यप्रदेश में निवेश करने और GIS 2027 में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया।

अमरावती में स्मार्ट टाउनशिप और शहरी विकास पर चर्चा
अमरावती में आंध्र प्रदेश कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (APCRDA) के अधिकारियों के साथ बैठक कर डिजिटल, स्मार्ट और पर्यावरण-अनुकूल एकीकृत टाउनशिप परियोजना की प्रमुख विशेषताओं और विकास योजनाओं की जानकारी ली गई।

Related Posts

ऑनलाइन टोकन और बारदानों की उपलब्धता की समीक्षा; 21 क्विंटल प्रति एकड़ खरीदी के नियमों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश

रायपुर धान खरीदी में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, किसानों को मिले बेहतर सुविधाएं : कलेक्टर विजय दयाराम के. खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की प्रक्रिया…

*नारागांव बनेगा प्रदेश का पहला शत-प्रतिशत सौर ऊर्जा से संचालित गांव, पेयजल और आवास योजनाओं पर भी दिया जोर*

रायपुर,  जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में बालोद में आयोजित जिला स्तरीय समारोह में उप मुख्यमंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री विजय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

कनाडा में पंजाबी दंपती की हत्या से हड़कंप, CCTV में कैद हुई वारदात; जली हुई कार बरामद

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

मोहाली में उद्योगपतियों से मिलेंगे केंद्रीय मंत्री सीआर पाटिल, निवेश और औद्योगिक विकास पर होगी चर्चा

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

चंडीगढ़ में अतिक्रमण के खिलाफ निगम की कार्रवाई, शास्त्री मार्केट में बुलडोजर से हटाए बूथ

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

गुरदासपुर में सनसनीखेज वारदात, हेड कॉन्स्टेबल की हत्या के बाद आतंकी संगठन का बड़ा दावा

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब में धान घोटाले का शक, रिकॉर्ड में करोड़ों की खरीद लेकिन फर्म का कोई अता-पता नहीं

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

पंजाब की पारंपरिक खेल विरासत को मिलेगा राष्ट्रीय मंच, गणतंत्र दिवस 2027 के लिए थीम का ऐलान

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581