पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की हिंसा, जवाबी कार्रवाई में तालिबान के ठिकानों को बनाया निशाना

काबुल
पाकिस्तान के उत्तर-पश्चिमी प्रांत खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर हुई गोलीबारी में अफगान सुरक्षा बलों (तालिबान) के कई जवानों के मारे जाने की खबर है। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से यह कार्रवाई सीमा क्षेत्र में हुई घटनाओं के जवाब में की गई। समाचार एजेंसी सिन्‍हुआ की र‍िपोर्ट के मुताब‍िक, पाकिस्तानी सेना ने शनिवार को पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर अफगान बलों की ओर से की गई गोलीबारी का जवाब दिया। इससे पहले ऐसी रिपोर्ट थी कि तालिबान की गोलीबारी में पाकिस्तानी सेना के 7 जवान मारे गए हैं। हालांकि, पाकिस्तान ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

पाकिस्तानी हमले में तालिबान लड़ाकों की मौत
सूत्रों के अनुसार, यह गोलीबारी कथित तौर पर विदेशी आतंकवादियों की पाकिस्तान में घुसपैठ को समर्थन देने के उद्देश्य से की गई थी। उन्होंने दावा किया कि इसके जवाब में पाकिस्तानी सेना ने कार्रवाई करते हुए अफगानिस्तान की ओर स्थित कई संदिग्ध ठिकानों को निशाना बनाया। सिन्‍हुआ के अनुसार, सूत्रों का दावा है कि इस गोलीबारी में अफगान सुरक्षा बलों के कई जवान मारे गए। साथ ही उनका एक चौकी (पोस्ट) और एक बेस कैंप भी निशाने पर लिया गया।

तालिबान ने सीमा चौकी खाली की
जवाबी कार्रवाई के दौरान वह बेस कैंप पूरी तरह नष्ट हो गया। इसके बाद अफगान पक्ष ने अपनी सीमा चौकी खाली कर दी। सिन्‍हुआ के अनुसार, इलाके में दोनों तरफ से गोलीबारी का सिलसिला जारी था। पाकिस्तानी सेना पूरी तरह सतर्क है और देश की सीमाओं की रक्षा तथा राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान संघर्ष का कारण क्या है?
अफगानिस्तान और पाकिस्तान के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है। दोनों के बीच बार-बार होने वाली झड़पों के पीछे की मुख्‍य वजह आतंकवादी गतिविधियां, सीमा पार हमलों और सैन्य ठिकानों को लेकर मतभेद हैं। अफगानिस्तान का मानना है कि पाकिस्तान उसके देश की सुरक्षा और क्षेत्रीय स्थिरता के लिए 'एकमात्र खतरा' है। अफगानिस्तान में पाकिस्तान की सुरक्षा एजेंसियों द्वारा समर्थित और प्रशिक्षित आतंकवादियों की सीमा पार घुसपैठ की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं।

अफगानिस्तान में आतंकवाद फैला रहा पाकिस्तान
रिपोर्ट के अनुसार, हाल ही में तालिबान ने कहा कि उसकी सेना ने नूरिस्तान में 41 आतंकवादियों को मार गिराया और 62 अन्य को पकड़ा है, जो आईएसआईएस से जुड़े समूहों से संबंधित थे और पाकिस्तानी अधिकारियों द्वारा समर्थित थे। अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि आतंकवादियों ने पाकिस्तानी सेना के "प्रत्यक्ष मार्गदर्शन और सहयोग" से अफगानिस्तान में घुसपैठ करने की कोशिश की।

 

Related Posts

बांग्लादेश में मजदूरों का बड़ा आंदोलन, 12 हजार से 30 हजार टका वेतन की मांग; आगजनी और तोड़फोड़ से तनाव

ढाका बांग्लादेश एक बार फिर से उबल पड़ा है. लगभग 28 महीनों के बाद लोग सड़क पर हैं. पुलिसकर्मियों पर हमले कर रहे हैं, आगजनी और पत्थरबाजी हो रही है.…

जंग खत्म करने के लिए ईरान का नया फॉर्मूला, होर्मुज खोलने की समयसीमा पर बड़ा बदलाव संभव

वाशिंगटन अमेरिका के साथ जंग खत्म करने को लेकर ईरान और कतर के बीच चल रही कूटनीतिक बातचीत में नया मोड़ आया है. ईरानी वार्ताकार रविवार को दोहा से लौट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581