IMD का अलर्ट: अप्रैल के पहले हफ्ते में मौसम होगा सर्द, कश्मीर से केरल तक बारिश और बर्फबारी की संभावना

 नई दिल्ली

अप्रैल के पहले हफ्ते में पूरे देश का मौसम बेहद सक्रिय रहने वाला है. कश्मीर से लेकर केरल तक बारिश, बर्फबारी, गरज-चमक और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है. उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ तेज हवाओं की संभावना है. खासकर 3 और 4 अप्रैल को इन क्षेत्रों में ओलावृष्टि का अलर्ट भी है। 

वहीं पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक और 30 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार वाली तेज हवाओं के थपेड़े पड़ने की संभावना है. तापमान में भी गिरावट के संकेत हैं, जो 4 से 6 अप्रैल तक 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक हो सकती है। 

पूर्वी भारत में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में भी अगले कुछ दिनों तक हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाओं के साथ गरज-चमक की संभावना है. कुछ हिस्सों में ओलावृष्टि भी हो सकती है. उत्तर-पूर्व भारत के राज्यों में भी मौसम सक्रिय रहेगा. अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश और गरज-चमक की संभावना है. नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 1 अप्रैल को हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं। 

मध्य भारत में भी मौसम किसानों और आम लोगों के लिए चिंता का कारण बन सकता है. मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में हल्की से मध्यम बारिश, गरज और बिजली के साथ 30-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं. कुछ हिस्सों में 50 से 70 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं और ओलावृष्टि का खतरा भी है. पश्चिम भारत में गुजरात और महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ तूफानी हालात बन सकते हैं. तटीय महाराष्ट्र में बिजली-गरज की संभावना 3 अप्रैल तक बनी रहेगी। 

दक्षिण भारत में भी मौसम समान रूप से सक्रिय रहेगा. तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु, केरल और रायलसीमा में हल्की से मध्यम बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ मौसम में अस्थिरता बनी रहेगी. तेलंगाना में 1 अप्रैल को कुछ जगहों पर ओलावृष्टि की संभावना भी है। 

तापमान की स्थिति भी अधिकांश हिस्सों में असामान्य रहेगी. उत्तर-पश्चिम और मध्य भारत में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज होने की संभावना है. पूर्वी भारत में तापमान में 3-5 डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि महाराष्ट्र और गुजरात में मामूली गिरावट रहेगी. देश के अन्य हिस्सों में तापमान में कोई विशेष बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। 

कुल मिलाकर, अप्रैल के पहले हफ्ते में देशभर में मौसम पूरी तरह सक्रिय रहेगा. कश्मीर से लेकर केरल तक बारिश, बर्फबारी और तेज हवाओं के कारण आम लोग और किसान दोनों सतर्क रहें, क्योंकि तेज हवाओं और ओलावृष्टि के चलते फसलों और दैनिक जीवन पर असर पड़ सकता है। 

Related Posts

कुलगाम में सर्च ऑपरेशन के दौरान मुठभेड़, लतीफ भट समेत दो आतंकियों का खात्मा

कुलगाम जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में बड़ा एनकाउंटर हुआ है. इसमें लश्कर के आतंकी कमांडर लतीफ भट को सुरक्षा बलों ने ढेर कर दिया है. इसमें उसका एक साथी भी मारा…

भारतीय वायु सेना की ताकत बढ़ाएगा तेजस MK-1A, पहले स्क्वॉड्रन की एंट्री जल्द

 नई दिल्ली भारतीय वायु सेना को अपनी ताकत बढ़ाने के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल होने वाली है. वायु सेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने बताया कि स्वदेशी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

गुरदासपुर में पुलिसकर्मी की मौत से हड़कंप, शव के पास गोली लगने के मिले संकेत

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

पंजाब ब्लास्ट केस में महकप्रीत पर शक, रेल ट्रैक उड़ाने की साजिश में मास्टरमाइंड होने का आरोप

2027 चुनाव से पहले AAP का शक्ति प्रदर्शन, मोगा में महारैली को संबोधित करेंगे केजरीवाल और CM मान

2027 चुनाव से पहले AAP का शक्ति प्रदर्शन, मोगा में महारैली को संबोधित करेंगे केजरीवाल और CM मान

पंजाब में छठ महापर्व का उत्साह, बिहारी परिवारों ने परंपराओं के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य

पंजाब में छठ महापर्व का उत्साह, बिहारी परिवारों ने परंपराओं के साथ दिया सूर्य देव को अर्घ्य

निकाय चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, पंजाब में 30 निकायों के उम्मीदवारों की सूची जारी की

निकाय चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, पंजाब में 30 निकायों के उम्मीदवारों की सूची जारी की

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

चंडीगढ़ में कारोबार को मिलेगा बढ़ावा, 52 बूथ और 188 प्लॉट्स की होगी नीलामी

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581