विश्व जूनियर बैडमिंटन में जगशेर का कमाल, कांस्य पदक जीतकर पंजाब का नाम किया रोशन

पटियाला.

मिस्र में आयोजित विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में नाभा के 17 वर्षीय शटलर जगशेर सिंह खंगूड़ा ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। जगशेर सिंह की इस सफलता पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने इस जीत को पूरे पंजाब के लिए गर्व की बात बताया है।

सीएम मान ने इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट कर लिखा-
पंजाब और पंजाब बैडमिंटन के लिए यह बहुत खुशी और गर्व की बात है कि नाभा के जगशेर सिंह खंगूरा ने मिस्र में आयोजित विश्व जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप में कांस्य पदक जीता है। इस उपलब्धि को हासिल करने वाले जगशेर सिंह पहले पंजाबी खिलाड़ी हैं। इस होनहार खिलाड़ी, उनके माता-पिता और कोच को बहुत-बहुत बधाई।

सेमिफाइनल में रादित्या वर्धन से हुआ मुकाबला
सेमीफाइनल मुकाबले में जगशेर सिंह का सामना इंडोनेशिया के खिलाड़ी रादित्या वर्धना से हुआ। तीन सेटों तक चले इस बेहद कड़े और संघर्षपूर्ण मैच में जगशेर को 6-15, 15-13, 3-15 से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बावजूद उन्होंने भारत के लिए कांस्य पदक पक्का कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वे इस मुकाम तक पहुंचने वाले पंजाब के पहले खिलाड़ी बन गए।

मां रह चुकी हैं वॉलीबॉल प्लेयर
उनके पिता मनप्रीत सिंह और माता रशपाल कौर दोनों सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं। उनकी मां वॉलीबॉल की खिलाड़ी रही हैं। जगशेर ने महज 15 साल की उम्र में अंडर-19 ऑल इंडिया टूर्नामेंट में हिस्सा लिया और 16 साल की उम्र में अंडर-17 राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इस वर्ष उनका चयन भारत की अंडर-19 टीम में हुआ, जहां उन्होंने एशियाई जूनियर चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व किया। हाल ही में उन्होंने पंजाब स्टेट चैंपियनशिप के सीनियर वर्ग में भी स्वर्ण पदक हासिल किया।

Related Posts

रामनगरी के इतिहास को मिलेगी नई पहचान, दसवें दीपोत्सव में दिखेगा 500 वर्षों का सफर

दीपोत्सव- 2026 विशेष दसवें दीपोत्सव में रामनगरी के 500 वर्षों का इतिहास होगा जीवंत -रामकथा पार्क में अभिनय से दिखेगा मंदिर आंदोलन के पुरोधाओं का योगदान -श्रीराम मंदिर निर्माण से…

योगी सरकार का बड़ा कदम, एक क्लिक पर मिलेगी पुलिस और अदालतों से जुड़ी जानकारी

योगी सरकार का डिजिटल एक्शन प्लान तैयार, पुलिस से अदालत तक एक क्लिक पर जुड़ेगी न्याय व्यवस्था – नए आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए पुलिस, फॉरेंसिक, अभियोजन और…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581