न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले गिल को झटका, छत्तीसगढ़ के खिलाफ 5 गेंद में बनाए सिर्फ 1 रन

नई दिल्ली
न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले लाल गेंद की तैयारी करने उतरे टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल का रणजी ट्रॉफी में बेहद खराब प्रदर्शन देखने को मिला है. पंजाब की तरफ से छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेलने उतरे गिल महज 1 रन बनाकर सस्ते में आउट हो गए,

इस प्रदर्शन से शुभमन गिल की प्रैक्टिस की उम्मीदों को करारा झटका लगा है. न्यू चंडीगढ़ के पीसीए इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले जा रहे एलीट ग्रुप बी के इस मुकाबले में गिल के इस तरह सस्ते में आउट होने से फैन्स भी काफी निराश हैं. गिल के इस प्रदर्शन ने फैन्स की टेंशन बढ़ा दी है.

नंबर-4 पर बल्लेबाजी करने आए शुभमन गिल ने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया. वह क्रीज पर टिकने के लिए संघर्ष करते दिखे और बाएं हाथ के स्पिनर अजय मंडल की गेंद का शिकार बन गए. गिल ने आउट होने से पहले महज 5 गेंदों का सामना किया और सिर्फ 1 रन ही बना सके. गिल के इस तरह जल्दी आउट होने से पंजाब की टीम पहली पारी में दबाव में आ गई.

न्यूजीलैंड दौरे से पहले तैयारी का मौका
शुभमन गिल ने असम के खिलाफ पंजाब का पहला रणजी मुकाबला छोड़ दिया था. लेकिन छत्तीसगढ़ के खिलाफ इस दूसरे दौर के मैच में वह रेड-बॉल की प्रैक्टिस के इरादे से मैदान पर उतरे थे. भारत को अगले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की अहम टेस्ट सीरीज खेलनी है.

इस टेस्ट सीरीज की शुरुआत 19 नवंबर से वेलिंगटन में होनी है और दूसरा टेस्ट 27 नवंबर से क्राइस्टचर्च में खेला जाना है. वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के लिहाज से यह सीरीज बहुत अहम है और गिल चाहते थे कि अंतरराष्ट्रीय दौरे से पहले उन्हें घरेलू मैदान पर लंबा अभ्यास मिल सके, लेकिन यह छोटी पारी उनके प्लान पर भारी पड़ गई है.

रिकॉर्ड रहा है दमदार
छत्तीसगढ़ के खिलाफ रणजी ट्रॉफी मुकाबले में भले ही शुभमन गिल का बल्ला शांत रहा हो, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके आंकड़े बेहद शानदार हैं. अगर उनके करियर के ओवरऑल रिकॉर्ड पर नजर डालें तो उन्होंने तीनों ही फॉर्मेट में अपनी एक खास छाप छोड़ी है.

टेस्ट क्रिकेट में गिल ने अब तक 43 मैचों की 77 पारियों में 43.47 की औसत से कुल 3043 रन बनाए हैं, जिसमें उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 269 रन रहा है और इस दौरान उनके बल्ले से 11 शतक और 9 अर्धशतक भी निकले हैं.  वहीं वनडे क्रिकेट में उनका प्रदर्शन गजब का रहा है. उन्होंने 70 वनडे मैचों की 69 पारियों में 64.01 की बेहतरीन औसत से 3713 रन बनाए हैं, जिसमें दो दोहरा शतक  भी शामिल है.
 

Related Posts

₹14.2 करोड़ के खिलाड़ी पर गिरेगी गाज? CSK मिनी ऑक्शन से पहले बना रही रणनीति

नई दिल्ली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2027 के लिए मिनी नीलामी से पहले चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) अपनी टीम में बड़े बदलाव कर सकती है. पांच बार की चैम्पियन टीम…

न इधर के रहे न उधर के! वैभव सूर्यवंशी के करियर को लेकर क्यों बना असमंजस?

नई दिल्ली नंबर-3 पर बल्लेबाजी करते हुए वैभव 8 गेंदों में सिर्फ 4 रन बना सके. लेकिन ओपनिंग में लौटे तो 19 गेंदों पर 45 रन ठोककर अपनी असली ताकत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

‘BJP के आगे कांग्रेस लिख देना चाहिए’, भगवंत मान के बयान से पंजाब की सियासत गरमाई

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

NDA में वापसी की अटकलों पर सुखबीर बादल ने तोड़ी चुप्पी, जानें क्या कहा

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

पंजाब चुनाव में टिकट के दावेदारों पर मंथन, राहुल गांधी आज लेंगे नेताओं की राय

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

मोहाली में किसान मंडी के खिलाफ उठी आवाज, फेज-5 के लोगों ने जताई नाराजगी

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

निजीकरण के खिलाफ IDBI कर्मचारियों की आवाज बुलंद, चंडीगढ़ में हड़ताल का समर्थन किया

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

पार्किंग ठेकों पर कसेगा शिकंजा, बठिंडा निगम 178 आउटसोर्स कर्मियों को करेगा इंसोर्स

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581