पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की तैयारी तेज, सचिन पायलट ने राजा वड़िंग को बताया ‘लड़ाकू’

चंडीगढ़
 पंजाब में कांग्रेस ने पिछले दिनों अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद से हटाकर परगट सिंह को कमान सौंपी। ऐसे में पंजाब की सियासत और कांग्रेस में अंदरूनी कलहों ने जोर पकड़ लिया। इस क्रम में अब राज्य के लिए पार्टी के केंद्रीय प्रभारी सचिन पायलट ने राजा वड़िंग के लिए बड़ी बात कही है।

समाचार एजेंसी पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में सचिन पायलट ने उन्हें एक "लड़ाकू" बताया है। उन्होंने कहा कि अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनावों में वडिंग बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राज्य के प्रभारी के रूप में कार्यभार संभालने के तुरंत बाद जब पायलट से पंजाब इकाई में हुए बदलाव के बारे में पूछा गया तो उन्होंने वड़िंग की तारीफ की और कहा कि उन्होंने संगठन को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की है। हालांकि, कांग्रेस महासचिव ने यह भी कहा कि कभी-कभी संगठन में बदलाव जरूरी हो जाते हैं।

वड़िंग को 20 साल से जानता हूं: सचिन पायलट
पायलट ने पीटीआई से कहा, "मैं आपको बता दूं कि मैं राजा वड़िंग को 20 साल से जानता हूं। वह बहुत ही ऊर्जावान और मेहनती युवा हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी को तब मजबूत करने में मदद की, जब हमारे पास केवल 15-16 विधायक थे। वह बहुत ही चुनौतीपूर्ण समय था। उन्होंने चार साल से भी ज्यादा समय तक संगठन को मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत की है।

पार्टी आलाकमान के फैसले के बाद, राजा वड़िंग ने 2 अक्टूबर को प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ दिया और पूर्व ओलंपियन परगट सिंह ने यह जिम्मेदारी संभाली। उस समय राजा वड़िंग अपने पद से हटने के लिए परोक्ष रूप से पायलट को जिम्मेदार ठहरा रहे थे।

इस हफ्ते की शुरुआत में परगट सिंह के कार्यभार संभालने के कार्यक्रम के दौरान राजा वडिंग ने कहा था कि हो सकता है पायलट उन्हें हटा दें या उन्हें चुनाव का टिकट भी न दें, लेकिन वह राहुल गांधी के एक सिपाही के रूप में कांग्रेस का झंडा ऊंचा रखना जारी रखेंगे। हालांकि, एक इंटरव्यू में पायलट ने वड़िंग की खूब तारीफ की।

राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा…
    वह एक फाइटर हैं। लेकिन कभी-कभी संगठन में बदलाव होते रहते हैं। उत्तर प्रदेश में भी फरवरी में चुनाव होने हैं, वहां भी हमारे पास एक नई अध्यक्ष (आराधना मिश्रा-मोना) हैं। इसी तरह परगट सिंह जी को पंजाब का नया अध्यक्ष बनाया गया है। तो ये बदलाव समय-समय पर होते रहते हैं, जो इस बात पर निर्भर करता है कि हम आगे कैसे बढ़ना चाहते हैं। सचिन पायलट, कांग्रेस प्रभारी

क्या राजा वड़िंग उपयुक्त नहीं थे?
जब पायलट से पूछा गया कि क्या उन्हें लगता है कि राजा वड़िंग अब राज्य कांग्रेस के अध्यक्ष के रूप में उपयुक्त नहीं थे, तो पायलट ने कहा कि यह उपयुक्तता का सवाल ही नहीं है।

उन्होंने कहा, "जैसा कि मैंने कहा, उन्होंने युवाओं के लिए बहुत काम किया है। उन्होंने युवाओं को आगे आने और आम आदमी पार्टी से मुकाबला करने के लिए प्रोत्साहित किया है। लेकिन चुनावों के दौरान कई बातों पर विचार करना पड़ता है, और नेतृत्व ने तय किया कि यूपी और पंजाब में नए अध्यक्ष नियुक्त किए जाने चाहिए।''

 

Related Posts

*योगी सरकार के नेतृत्व में पीएम स्वनिधि सम्मान-2026 में यूपी का राष्ट्रीय स्तर पर जलवा, मिले आठ पुरस्कार*

*लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश को पीएम स्वनिधि योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर बड़ी पहचान मिली है। भारत सरकार के आवासन एवं…

शिक्षा के क्षेत्र में अब नई भूमिका निभाएंगी किरण बेदी, सरकार ने दी बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्ली देश की पहली महिला आईपीएस अधिकारी और पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ किरण बेदी को सरकार ने बड़ा रोल दिया है। हाल ही में किरण बेदी को राष्ट्रीय…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

फिल्म ‘निहंग’ को लेकर राज कुंद्रा को झटका, अकाल तख्त साहिब ने अनुमति देने से किया इनकार

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

हरजिंदर सिंह धामी पर फिर जताया भरोसा, छठी बार चुने गए SGPC के अध्यक्ष

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

करोड़ों की ज्वेलरी बरामदगी मामले में CBI की एंट्री, मुंबई यूनिट करेगी IRS अमित सिंघल से जुड़े मामले की जांच

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

चाइनीज डोर से जानलेवा हादसों पर पंजाब हाईकोर्ट का सवाल, सरकार से अपराध की गंभीरता पर मांगा जवाब

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पंजाब में पुलों की सुरक्षा पर बड़ा फैसला, हाईवे ब्रिज का होगा ऑडिट; केंद्र को भेजा पत्र

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

पटियाला में पुल ढहने के बाद जांच के आदेश, हादसे वाली जगह का रूट डायवर्ट; रिकॉर्ड होंगे सुरक्षित

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581