महान कवि माइकल मधुसूदन दत्त के वंशज हुए ‘भगवा’, लिएंडर पेस ने बंगाल के विकास के लिए मिलाया हाथ

 दिल्ली
खेल की दुनिया में तिरंगे का मान बढ़ाने वाले महान टेनिस खिलाड़ी लिएंडर पेस ने सोमवार को राजनीति के ‘कोर्ट’ पर अपनी नयी पारी की शुरुआत की. नयी दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू और पश्चिम बंगाल प्रदेश भाजपा के पूर्व अध्यक्ष डॉ सुकांत मजूमदार की मौजूदगी में पेस ने औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सदस्यता ली. बंगाल चुनाव 2026 से ठीक पहले इस ‘बंगाली आइकॉन’ की बीजेपी में एंट्री ने राज्य के सियासी गलियारों में हलचल तेज कर दी है.

माइकल मधुसूदन दत्त के वंशज अब ‘कमल’ के साथ
लिएंडर पेस का भाजपा में शामिल होना केवल एक खिलाड़ी का दल बदलना नहीं है. इसके गहरे सांस्कृतिक मायने हैं. पेस बंगाल के महान कवि माइकल मधुसूदन दत्त के परिवार से ताल्लुक रखते हैं. बीजेपी में शामिल होने के बाद पेस भावुक हो गये. उन्होंने कहा- मैं एक गौरवशाली बंगाली विरासत में जन्मा हूं. मेरा मानना है कि पश्चिम बंगाल में अपार क्षमताएं हैं और हम मिलकर राज्य को नयी ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं.

सुकांत मजूमदार ने पेस को बताया बंगाल का सपूत
केंद्रीय मंत्री डॉ सुकांत मजूमदार ने पेस को ‘बंगाल का सपूत’ बताया. कहा कि उनका भाजपा में आना बंगाल के युवाओं के लिए एक बड़ा संदेश है. राजनीतिक जानकारों का मानना है कि भाजपा पेस के जरिये बंगाल के शहरी और शिक्षित मतदाताओं में अपनी पैठ मजबूत करना चाहती है. सुकांत मजूमदार ने कहा- पेस का साथ आना बंगाल में भाजपा के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा.

मिशन ओलिंपिक और युवाओं पर फोकस
लिएंडर पेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमित शाह के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने भविष्य के लक्ष्यों का खुलासा किया. उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य देश के कोने-कोने में खेल सुविधाओं को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि जब भारत ओलिंपिक की मेजबानी करेगा, तब हमें दुनिया के सामने अपनी सर्वश्रेष्ठ शक्ति दिखानी होगी. लिएंडर पेस ने ‘खेलो इंडिया’ योजना की तारीफ करते हुए कहा कि वे युवाओं को सशक्त बनाने के लिए जमीनी स्तर पर काम करेंगे.
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजीजू ने लिएंडर पेस को दिलायी भाजपा की सदस्यता.

किरेन रिजिजू ने याद किये पुराने दिन
केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने पार्टी में लिएंडर पेस का स्वागत करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय के दिनों से ही लिएंडर युवाओं के लिए प्रेरणा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जिस तरह पेस ने टेनिस कोर्ट पर भारत को जीत दिलायी, वैसी ही एक ‘बड़ी पारी’ वे अब सार्वजनिक जीवन और राजनीति में खेलेंगे.

Related Posts

चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, 6 राज्यों में विशेष पुनरीक्षण के बाद जारी होगी फाइनल मतदाता सूची

नई दिल्ली भारत निर्वाचन आयोग ने 1 जनवरी 2027 को अर्हता तिथि मानते हुए 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (Special Summary Revision-…

‘घुसपैठियों के नाम बचा रही कांग्रेस’, राहुल गांधी पर अमित शाह का बड़ा पलटवार

 करनाल    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी पर एक बार फिर निशाना साधा है. हरियाणा के करनाल में बीजेपी की 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा के दौरान…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

झोटा हत्याकांड के आरोपी की दुकान तोड़ने पर पुलिस का एक्शन, 1200 लोगों पर FIR दर्ज

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई, विधायक अमनदीप से जुड़े 7 ठिकानों पर छापेमारी

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

दलजीत के अंतिम संस्कार का रास्ता साफ, कल मोगा में दी जाएगी अंतिम विदाई

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पंजाब में ‘जख्म 84’ पर सियासी जंग, राहुल गांधी और BJP आमने-सामने

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

पाकिस्तान-दुबई से जुड़े हथियार तस्करी नेटवर्क का खुलासा, 11 गिरफ्तार, भारी मात्रा में हथियार बरामद

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

CM मान ने युवाओं को दी नौकरी की सौगात, बोले- जनता के साथ अच्छा व्यवहार रखें

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581