गुजरात के सूरत में बड़ा हादसा: इमारत में आग से एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, मचा हड़कंप

सूरत 

इस हादसे मेंगुजरात के सूरत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। यहां लिंबायत क्षेत्र की मीठी खाड़ी के पास स्थित एक रिहायशी इमारत में अचानक भीषण आग लग गई। एक ही परिवार के पांच सदस्य, जिनमें एक बच्चा और महिलाएं शामिल हैं, बुरी तरह झुलस गए। अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान सभी पांचों लोगों ने दम तोड़ दिया।

साड़ियों के ढेर ने घर को बनाया 'मौत का जाल'

शुरुआती जाँच और अधिकारियों के बयानों के अनुसार, यह परिवार साड़ी बनाने और संग्रहण का काम करता था। घर के भीतर लगभग 10 टन साड़ियां रखी हुई थीं। पूर्व मेयर दक्षेशभाई मावानी ने बताया कि घर इतना छोटा था कि साड़ियों के ढेर के बीच चलने-फिरने तक की जगह नहीं थी। बड़ी मात्रा में कपड़ों की मौजूदगी के कारण आग तेजी से फैली और घना धुआं भर गया।

धुएं से घुटा दम: मृतकों में 4 साल का बच्चा भी शामिल

दमकल विभाग के अधिकारियों का संदेह है कि इन मौतों का मुख्य कारण आग से झुलसना नहीं, बल्कि धुएं के कारण दम घुटना है। मृतकों की पहचान इस प्रकार हुई है…

    शाहनाज़ बेगम अब्दुल कलाम अंसारी (65 वर्ष)
    शबीना रमज़ान अली अंसारी (28 वर्ष)
    परवीन अब्दुल कलाम अंसारी (19 वर्ष)
    हुसा बेगम अब्दुल कलाम अंसारी (18 वर्ष)
    शुभान रमज़ान अली अंसारी (4 वर्ष)

अधिकारियों ने की सतर्क रहने की अपील

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। मौके पर पूर्व मेयर, डीसीपी और मुख्य अग्निशमन अधिकारी भी पहुंचे। अधिकारियों ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा मानकों का ध्यान रखें और रिहायशी घरों में इतनी भारी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री (जैसे साड़ियाँ) जमा न करें, जिससे आपात स्थिति में बचाव कार्य बाधित हो। फिलहाल पुलिस और फायर विभाग आग लगने के सटीक कारणों की जांच कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें- Rajasthan Board Result: निकिता ने 12वीं में पाए 93.88% अंक, पर रिजल्ट से 10 दिन पहले हो गया निधन

 

Related Posts

नौकरियां बढ़ाने और बेहतर वेतन देने की जरूरत पर PM मोदी सख्त, उद्योगपतियों को दिया स्पष्ट संदेश

 नई दिल्ली नई दिल्ली के भारत मंडपम में फिक्की के सौवें सालाना अधिवेश में उपस्थित इंडिया इंक के सैकड़ों दिग्गजों के बीच पीएम नरेंद्र मोदी ने जिस साफगोई से अपनी…

BS6 कार-बाइक वालों की बचत, अब 3 साल में रिन्यू कराना होगा PUC सर्टिफिकेट

नई दिल्ली सरकार ने मोटर वाहन नियमों में संशोधन कर प्रदूषण नियंत्रण (PUC) प्रमाणपत्र की वैधता में बदलाव किया है. नए नियमों के अनुसार, छह साल तक पुराने बीएस-VI निजी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब की राजनीति में BJP को मिली मजबूती, कई विपक्षी नेता पार्टी में शामिल

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पंजाब में सिविल सेवा भर्ती पर संकट, हाईकोर्ट के आदेश से प्रक्रिया रुकी

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

पराली बनी कमाई का जरिया, फरीदकोट के चाचा-भतीजे ने पेश की मिसाल

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

कनाडा में दो भारतीयों की हत्या से सनसनी, गैंगवार से जुड़े होने के संकेत

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

शिमला एक्सीडेंट केस में बड़ा फैसला, पीड़ित को ब्याज सहित मिलेगा 1.12 करोड़ रुपये मुआवजा

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

पंजाब में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा विस्तार, गांवों में खुलेंगे 333 पिंड क्लीनिक

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581