आठ हफ्ते बाद बाजार में रौनक, Sensex-Nifty ने पकड़ी रफ्तार; निवेशकों के चेहरे खिले

मुंबई 
शेयर बाजार में जारी लंबी गिरावट पर सोमवार को ब्रेक लग गया और मार्केट के दोनों इंडेक्स तूफानी तेजी के साथ ओपन हुए. एक ओर जहां बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स झटके में 600 अंक से ज्यादा की छलांग लगा गया, तो वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी इंडेक्स भी 150 अंक चढ़कर कारोबार कर रहा था. मार्केट में आई इस तेजी के बीच Bajaj Finance, ITC, SBI जैसे शेयर गदर मचाते नजर आए। 

सेंसेक्स-निफ्टी की तूफानी शुरुआत
शेयर मार्केट में सोमवार को कारोबार की शुरुआत धुआंधार तेजी के साथ हुई. बीएसई का सेंसेक्स अपने पिछले बंद 71,909 की तुलना में उछलकर 72,340 रुपये पर ओपन हुआ और फिर इसकी रफ्तार तेज होती चली गई. महज कुछ ही मिनटों में BSE Sensex 625 अंकों की तगड़ी उछाल के साथ 72,534 पर कारोबार करता नजर आया। 

NSE Nifty ने भी सेंसेक्स के कदम से कदम मिलाकर चलते हुए अपनी रफ्तार बढ़ाई. ये 50 शेयरों वाला इंडेक्स अपने पिछले बंद 22,421 की तुलना में तेजी लेकर 22,532 पर ओपन हुआ और फिर अचानक इसमें तेजी बढ़ती चली गई और ये इंडेक्स 22,595 पर पहुंच गया। 

8 हफ्तों से टूट रहा था शेयर बाजार
गौरतलब है कि स्‍टॉक मार्केट ये तेजी लंबे समय के बाद लौटी है. करीब आठ सप्ताह से सेंसेक्स-निफ्टी भारी दबाव में कारोबार कर रहे थे. बाजार में दबाव विदेशी फंडों की बिकवाली और कच्‍चे तेल के दाम में उथल-पुथल के चलते देखने को मिला. यहां बता दें कि 25 सालों में ऐसा पहली बार देखने को मिला कि भारतीय शेयर बाजार लगातार 8 हफ्ते तक गिरा है। 

बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन की परफॉर्मेंस देखें, तो सेंसेक्स-निफ्टी बड़ी गिरावट के साथ क्लोज हुए थे. BSE Sensex 570.59 अंक की गिरावट लेकर 71,909.70 के लेवल पर, जबकि NSE Nifty 198.50 अंक की गिरावट लेकर 22,421.95 पर क्लोज हुआ था। 

आज इन शेयरों ने मचाया गदर
अब बताते हैं शेयर मार्केट में लौटी तेजी के बीच खुलने के साथ ही गदर मचाने वाले स्टॉक्स के बारे में, तो BSE की लार्जकैप कैटेगरी में शामिल Bajaj Finance Share (4%), TCS Share (2.25%), ITC Share (1.70%), Reliance Share (1.40%) और SBI Share (1.25%) की तेजी लेकर ट्रेड कर रहे थे। 

मिडकैप कैटेगरी पर नजर डालें, तो Nykaa Share (5%), Persistent Share (4.20%), MPhasis Share (3.50%), Coforge Share (2.80%) उछलकर कारोबार कर रहे थे. इसके अलावा स्मॉलकैप कैटेगरी में शामिल शेयरों में TD Power Share (7%), तो Redington Share (4.50%) और KFintech Share (3.90%) की तेजी लिए हुए थे। 

Related Posts

नोएल टाटा के बोर्ड से हटने की चर्चा तेज, टाटा स्टील से वोल्टास तक इन 6 कंपनियों पर पड़ेगा असर

नई दिल्ली टाटा ग्रुप में आने वाले दिनों में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है. टाटा ट्रस्ट्स के चेयरमैन नोएल टाटा 12 नवंबर को 70 साल के हो जाएंगे.…

करवा चौथ पर गहने खरीदने वालों के लिए बड़ी खबर, चांदी ₹2,600 गिरी; जानें आज के सोने-चांदी के ताजा भाव

इंदौर  अमेरिकी सेंट्रल बैंक फेड रिजर्व बैंक के फैसले के बाद सोने और चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। ग्लोबल मार्केट में सोना 4050 डॉलर और चांदी 43…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

क्या पंजाब में फिर साथ आएंगे BJP और अकाली दल? सीट बंटवारे के फॉर्मूले पर चर्चा, भाजपा की सीटें बढ़ने के संकेत

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

भारत-पाक बॉर्डर पर BSF का सर्च ऑपरेशन, हेरोइन के 10 किलो पैकेट, पिस्तौल और क्षतिग्रस्त ड्रोन मिला

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

पंजाब में नशे के खिलाफ अभियान तेज, अमृतसर के मकबूलपुरा में SDM ने लोगों से जनसहयोग की अपील की

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

झोटा हत्याकांड: 16 दिन से फ्रीजर में रखा है शव, तापमान -3 डिग्री; जानें कैसे हो रही देखरेख

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

एशियन हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी में आज 3 मुकाबले, भारत-जापान मैच शाम 7 बजे; जालंधर में रोमांचक भिड़ंत

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

पंजाब चुनाव से पहले AAP की टिकटों पर नजर, वारिस पंजाब दे ने चार नेताओं को पार्टी से किया निष्कासित

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (1) in /home/hmueqlhb/thedaily247.com/wp-includes/functions.php on line 5581